Bollywood Higlights- शाहरुख खान की दो फिल्में 2025 में होंगी रिलीज, पुष्पा 2 से आई बड़ी अपडेट

bollywood live updates, pushpa 2, shahrukh khan

Bollywood News In Hindi Live Updates, 13 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं सुपरस्टार शाहरुख खान की जिन्होने साल 2023 में तीन शानदार फिल्में दी हैं। लेकिन ये सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा क्योंकि उनके लिए साल 2025 और भी दमदार होने वाला है। खबरें हैं कि शाहरुख खान की एक फिल्म यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले होगी जिसमें वो लीड एक्टर होंगे। इसके अलावा साउथ के मशहूर डायरेक्टर सुकुमार के साथ वो हाथ मिला चुके हैं। साल 2025 में उनके लिए काफी धमाकेदार होने वाला है।

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 से इस वक्त एक बड़ी अपडेट सामने आई है। फैंस के लिए ये अपडेट काफी खुश करने वाली होगी। पता चला है कि फिल्म कब रिलीज होगी। दरअसल फिल्म 100 दिन लेट है और इसकी शूटिंग 24 मई तक पूरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके बाद फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम होगा। रिलीज का अनुमान 15 अगस्त 2024 तक लगाया जा रहा है। हालांकि देखना ये है कि मेकर्स इसको लेकर आधिकारिक ऐलान कब करते हैं। फैंस इसको लेकर उत्सुक हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Jan 13, 2024 7:42 PM

    'जोरम' को मिली ऑस्कर लाइब्रेरी में एंट्री, Manoj Bajpayee बोले- नहीं करता वेलिडेशन के लिए काम

    मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने जबरदस्त अभिनय से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है। बता दें कि कुछ समय पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म जोरम ऑस्कर लाइब्रेरी जगह मिली है। यह खबर सुनने के बाद अभिनेता काफी खुश हैं। उन्होंने इस खबर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह वेलिडेशन के लिए काम नहीं करते।

    'जोरम' को मिली ऑस्कर लाइब्रेरी में एंट्री, Manoj Bajpayee बोले- नहीं करता वेलिडेशन के लिए काम
  • Jan 13, 2024 7:36 PM

    सरोगेसी से पिता बनने के फैसले पर कैसा था करण जौहर की मां का रिएक्शन, फिल्म मेकर ने खुद किया खुलासा

    करण जौहर बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड फिल्म मेकर में से एक हैं। उन्होंने अब तक जितनी भी फिल्में बनाई हैं वो सभी हिट रही हैं। करण डायरेक्शन से लेकर राइटिंग और होस्टिंग तक सभी चीजों में माहिर हैं। करण भले ही सिंगल हो लेकिन वो एक प्राउड पिता हैं। करण 2017 में सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के पिता बने थे.हाल ही में फिल्म मेकर ने बिना शादी के सरोगेसी से बच्चे पैदा करने के फैसले के बारे में खुल कर बात की है। करण ने कहा कि- 'जब मैं 40 साल का था तब मेरी मां ने मुझसे पूछा था कि तुम्हें शादी तो करनी नहीं तो लाइफ में क्या प्लान हैं। तब मैंने उन्हें कहा था कि मुझे बच्चे चाहिए। ये सुनकर वो काफी खुश हुई थीं। लेकिन मुझे वक्त चाहिए था।

    सरोगेसी से पिता बनने के फैसले पर कैसा था करण जौहर की मां का रिएक्शन, फिल्म मेकर ने खुद किया खुलासा
  • Jan 13, 2024 7:06 PM

    महेश बाबू की बिगेस्ट ओपनर बनी 'गुंटूर कारम', पहले दिन इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

    Guntur Kaaram Worldwide Collection Day 1 महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पिछले दो दशक से ज्यादा समय से एक्टिव हैं। फैंस उनकी एक्शन से भरपूर फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। हाल ही में गुंटूर कारम रिलीज हुई है। यह फिल्म उनके करियर की हाईएस्ट ओपनर मूवी बन गई है। गुंटूर कारम का ऑफिशियल वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है। त्रिविक्रम श्रद्धा कृष्णा के डायरेक्शन में बनी 'गुंटूर कारम' ने इंडिया में 44.50 करोड़ की ओपनिंग ली है। इसी तरह मूवी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी धमाल मचा दिया है। मेकर्स ने 'गुंटूर कारम' का ऑफिशियल रिकॉर्ड शेयर किया है। सोशल मीडिया पर मेकर्स ने फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है। महेश बाबू की मूवी ने 94 करोड़ से ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग ली है। इसी के साथ इस मूवी ने महेश बाबू की ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

  • Jan 13, 2024 6:59 PM

    पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिले सोनू सूद समेत ये सितारे, हाथ जोड़कर किया बाबा का स्वागत

    देशभर में सुर्खियां बटोर चुके पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने आम लोगों से लेकर कई बड़ी हस्तियां आती हैं। बॉलीवुड भी आम लोगों की तरह पूजा-पाठ से अछूता नहीं है। ऐसे में हाल ही में, शहनाज गिल, जैकलीन फर्नांडीज और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव जैसी मशहूर हस्तियों ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की है। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

    पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिले सोनू सूद समेत ये सितारे, हाथ जोड़कर किया बाबा का स्वागत
  • Jan 13, 2024 4:50 PM

    अभिनेत्री राधिका आप्टे सहयात्रियों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज में बंद

    'अंधाधुन', 'बदलापुर', 'पार्च्ड' और अन्य फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेत्री राधिका आप्टे की शनिवार की सुबह किसी अज्ञात स्थान के लिए उड़ान भरने से पहले ही काफी उथल-पुथल भरी रही। अभिनेत्री अन्य यात्रियों के साथ अपनी उड़ान के इंतजार में एयरोब्रिज में फंस गईं।

  • Jan 13, 2024 3:41 PM

    Rakhi sawant को नहीं मिली अग्रिम जमानत, एक्स हसबैंड आदिल ने लगाया था प्राइवेट वीडियो पोस्ट कर बदनाम करने का आरोप

    मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को उनके निजी वीडियो लीक करने के आरोप में उनसे अलग हो चुके पति द्वारा दायर मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। डिंडोशी सत्र अदालत ने ने 8 जनवरी को राखी की जमानत याचिका खारिज कर दी। शुक्रवार को कोर्ट का डीटेल ऑर्डर उपलब्ध कराया गया। बता दें कि राखी सावंत के खिलाफ उनके अलग हो चुके पति आदिल खान दुर्रानी की शिकायत के आधार पर उपनगरीय अंबोली थाने में इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। आदिल ने राखी पर उन्हें बदनाम करने के लिए उनके निजी वीडियो कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिखाने का आरोप लगाया था।

  • Jan 13, 2024 3:28 PM

    रैंप वॉक पर तृप्ति डिमरी ने पहनी लाखों की ड्रेस, शानदार अंदाज देख दिल थाम बैठे फैंस

    Tripti Dimri: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में कैमियो रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस वक्त लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। रातों-रात सफलता के शिखर पर पहुंचे वाली तृप्ति ने बीती रात रैंप वॉक की और इस दौरान एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। जिनको देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। रिसर्च करने पर हमें पता चला कि तृप्ति ने 'Cult Gaia' का 'मिकोला' गाउन पहना हुआ था, जो कि क्रिंकल्ड वॉयल से बना था। उनकी ड्रेस में वन-शोल्डर और कटआउट पैटर्न था। इसकी कीमत 1,798 यूएस डॉलर यानी 1,48,981 रुपए है।

    रैंप वॉक पर तृप्ति डिमरी ने पहनी लाखों की ड्रेस, शानदार अंदाज देख दिल थाम बैठे फैंस
  • Jan 13, 2024 2:59 PM

    पीएम मोदी की बायोपिक बनाने वाले प्रोड्यूसर्स में विवाद, संदीप सिंह और आनंद पंडित के खिलाफ बड़ी धोखाधड़ी का आरोप

    फिल्म इंडस्ट्री में कई तरह की बायोपिक रिलीज हुई हैं। ऐसी है एक बायोपिक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म, जिसे 'पीएम नरेंद्र मोदी' के नाम से ही रिलीज किया गया था। विवेक ओबरॉय ने पीएम मोदी का कैरेक्टर प्ले किया था। मूवी को बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रिस्पांस मिला था। अब एक बार फिर ये मूवी चर्चा में है। इसकी वजह फिल्म के प्रोड्यूसर्स हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर आचार्य मनीष ने दूसरे प्रोड्यूसर्स आनंद पंडित और संदीप सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

  • Jan 13, 2024 2:39 PM

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी कि फाइनल हुई डेट, शादी का कार्ड आया सामने

    बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जल्द ही अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तारीख तय हो गई है और वेडिंग फेस्टिविटीज की तैयारियां हो रही हैं। प्री-वेडिंग फंक्शंस अंबानी परिवार के होमटाउन जामनगर में होंगे। अनंत और राधिका की शादी का कार्ड सामने आया है।

  • Jan 13, 2024 2:00 PM

    Bigg Boss 17: विक्की जैन से हाथ जोड़कर अंकिता लोखंडे ने मांगी माफी, बयां किया अपना दर्द

    Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस वक्त खबरों में बना हुआ है। शो में फैमली वीक चल रहा है इसी के चलते शो में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। इस सबके बीच में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। हाल ही में लड़ाई-झगड़े के बाद अंकिता ने अपने पति से माफी मांगी है।

    Bigg Boss 17: विक्की जैन से हाथ जोड़कर अंकिता लोखंडे ने मांगी माफी, बयां किया अपना दर्द
  • Jan 13, 2024 1:30 PM

    शादी से पहले Rakul Preet Singh ने ब्वॉयफ्रेंड Jackky Bhagnani के साथ किए राम मंदिर के दर्शन

    बी-टाउन एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में होने वाले दूल्हा-दुल्हन शादी की तैयारियों के बीच भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर रकुल और जैकी की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों भक्ति में डूबे हुए दिखाई दिए।

  • Jan 13, 2024 1:14 PM

    रामायण से बड़ी जानकारी, रणबीर कपूर के फैंस हो जाएंगे खुश

    रणबीर कपूर को लेकर इस वक्त चर्चा है और उनकी फिल्म रामायण से तगड़ी रिपोर्ट आ रही है। पता चला है कि रामायण की शूटिंग इस मार्च से शुरु होने वाली है। देखने वाली बात होगी इसको लेकर रणबीर कपूर की तरफ से आधिकारिक ऐलान कब होता है।

  • Jan 13, 2024 12:03 PM

    कंगना रनौत को मिला सपनों का राजकुमार?

    इस तस्वीर में आप कंगना रनौत को एक शख्स के साथ हाथों में हाथ पकड़े देख सकते हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए योगेन शाह लिखते हैं, ''कंगना रनौत ने आज मुंबई में सैलून सत्र के बाद तस्वीर क्लिक कराई।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

    कंगना रनौत को मिला सपनों का राजकुमार?
  • Jan 13, 2024 11:18 AM

    त्रिधा चौधरी की तस्वीर वायरल

    आश्रम फेम त्रिधा चौधरी ने एक पोस्ट किया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है। फोटो में वो हमेशा की तरह काफी हॉट लग रही हैं। त्रिधा ने लेटकर इस तस्वीर को क्लिक करवाया है। जैसे ही तस्वीर सामने आई लोग रिएक्ट कर रहे हैं और लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

  • Jan 13, 2024 10:41 AM

    Merry Christmas Box Office- पहले ही दिन फुस्स हो गई कैटरीना कैफ की फिल्म

    हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसके पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी निराश करने वाला है। आ रही रिपोर्ट्स से पता चला है कि पहले ही दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई और इसने मात्र 2.55 करोड़ की बिजनेस किया है। ये आंकड़ा बढ़ता है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

  • Jan 13, 2024 10:17 AM

    अंकिता लोखंडे की मां ने घर के अंदर जाते ही क्यों दी ऐसी नसीहत!

    फैमिली वीक पर घर में आईं अंकिता की वंदना ने कहा, बेटा अब तुम अपने प्रजेंट में रहो, अपने भूतकाल में बार बार वापस पस मत जाओ। तुम जो बार-बार अतीत के बारे में बात करती हो वो बिल्कुल ठीक नहीं है और बाहर भी लोगों को ऐसा ही लग रहा है। लोगों को ऐसा महसूस हो रहा है कि अंकिता लोखंडे और विक्की का रिश्ता ज्यादा नहीं चलने वाला है।

  • Jan 13, 2024 9:43 AM

    Tripti Dimri ने सामने से पूरी खुली ड्रेस पहन लगाई आग

    इस वक्त तृप्ति डिमरी नेशनल क्रश 2 बन चुकी हैं और उनको रश्मिका के साथ कंपेयर किया जा रहा है। लेकिन तृप्ति इस वक्त अपने लेटेस्ट वीडियोज को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल उनको रैंप पर आग लगाते हुए देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X