Bollywood Highlights- सलमान खान मना रहे हैं 58वां बर्थडे, 6वें दिन मुंह के बल गिरी डंकी

bollywood live updates, salman khan, dunki

Bollywood News In Hindi Live Updates, 27 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी..

आज 27 दिसंबर है और आज मेगास्टार सलमान खान जन्मदिन मनाते हैँ। बॉलीवुड का ये दबंग स्टार अब 58 साल का हो चुका है। हालांकि उनकी पर्सनैलिटी पर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। इस उम्र में सलमान खान का जो क्रेज है वो शायद ही किसी स्टार का होता है। इस वक्त पूरी दुनिया से फैंस उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। शाम से ही ट्विटर पर सलमान खान ट्रेंड कर रहे हैं।

शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। फिल्म ने मंगलवार यानि 26 दिसंबर को बड़ा झटका खाया है। 6वें दिन फिल्म ने मात्र 7 करोड़ रुपए की कमाई भारत में की है जो कि काफी कम है। डंकी में राजकुमार के साथ पहली बार नजर आए शाहरुख खान को वो रिसपॉन्स नहीं मिला है जिसकी उम्मीद लोगों को थी। देखने वाली बात होगी कि डंकी वापसी करती है या नहीं?

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Dec 27, 2023 8:39 PM

    बर्थडे पर फैंस से मिलने हाई सिक्योरिटी के बीच बालकनी में आए सलमान खान

    सुपरस्टार सलमान खान आज 58 साल के लिए हो गए हैं। ऐसे में भाईजान के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस दिन भर सुपरएक्साइटेड रहे और इन दिनों को खास और यादगार बनाने के लिए एक से बढ़कर एक सेलिब्रेशन किया। इसके साथ ही दिन ढलते-ढलते सलमान खान ने अपने फैंस से हर साल की तरह घर के बाहर आकर मुकालात की।

  • Dec 27, 2023 7:39 PM

    शर्मिला टैगोर ने कहा, 'सैफ कोई बिगड़ैल लड़का नहीं था'

    दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने पुरानी बातों को याद करते हुए अपने बेटे सैफ अली खान के बारे में एक किस्‍सा शेयर किया। उन्‍होंने बताया कि सैफ ने बचपन में गलती से एक कांच का दरवाजा तोड़ दिया था। 'अमर प्रेम' की अभिनेत्री ने कहा कि सैफ कोई बिगड़ैल लड़का नहीं है, लेकिन वह चारों ओर चिंता पैदा कर देता है।

  • Dec 27, 2023 6:08 PM

    कैटरीना ने सलमान खान को खास अंदाज में विश किया बर्थडे

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने बुधवार को सलमान खान को 58वें जन्मदिन की बधाई दी। सलमान और कैटरीना ने 'टाइगर' फ्रेंचाइजी में स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। फ्रेंचाइजी की पहली किस्त, 'एक था टाइगर' 2012 में रिलीज हुई थी। एक्शन थ्रिलर फिल्म कबीर खान द्वारा निर्देशित है, और यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है।

  • Dec 27, 2023 4:38 PM

    करण जौहर ने किया खुलासा, आखिर सलमान ने क्यों की थी 'कुछ कुछ होता है'

    फिल्म निर्माता करण जौहर ने सुपरस्टार सलमान खान के 58वें जन्मदिन पर एक कहानी बताई। उन्‍होंने बताया कि वह 1998 में उनकी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' करने के लिए क्यों सहमत हुए थे। करण ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक ड्रामा से अमन के रूप में सलमान खान की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें रानी मुखर्जी, शाहरुख खान और काजोल भी हैं। फिल्म निर्माता ने 'दबंग' स्टार के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा।

  • Dec 27, 2023 3:57 PM

    'बिग बॉस 17': मन्नारा को लेकर विक्की पर बरसी अंकिता

    'बिग बॉस 17' के घर में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच घर की सदस्‍य मन्नारा चोपड़ा को लेकर लड़ाई हो गई। मन्नारा और उसके दोस्त मुनव्वर फारुकी के बीच हुई एक बड़ी लड़ाई के बाद घर के सदस्य, प्रतियोगियों को सांत्वना देने के लिए आगे आए। हालांकि विक्की का मन्नारा से हाल पूछना अंकिता को रास नहीं आया, वह इससे नाराज नजर आई।

  • Dec 27, 2023 2:45 PM

    साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टंट मास्टर जॉली बास्टियन का निधन

    साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टंट मास्टर जॉली बास्टियन का मंगलवार रात बेंगलुरु में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 57 साल के थे। जॉली ने 900 से अधिक कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया है।

  • Dec 27, 2023 1:41 PM

    एक महीने की हुई रुबीना-अभिनव की जुड़वा बेटियां

    रूबीना अभिनव ने पहली फैमिली फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "यह बताते हुए उत्साहित और बेहद खुश हूं कि हमारी बेटियां, जीवा और ईधा आज एक महीने की हो गई हैं... गुरुपर्व के शुभ दिन पर ब्रह्मांड ने हमें आशीर्वाद दिया! हमारी परियों के लिए आप भी आशीर्वाद भेजें।"

  • Dec 27, 2023 1:02 PM

    अरबाज खान की दूसरे शादी पर सलीम खान ने दिया रिएक्शन

    सलीम खान बोले, ''मेरे हिसाब से, ये कोई गुनाह नहीं है। मैं उनके लिए खुश हूं और मैंने दूल्हा-दुल्हन को अपना आशीर्वाद दिया है।'' सलीम खान का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। सलीम खान से पूछा गया था कि क्या शादी को लेकर किसी तरह की कोई बात उनसे हुई थी क्या?

  • Dec 27, 2023 12:32 PM

    GHKKPM Spoiler Alert : अक्का साहिब ने लिया ईन की शादी का फैसला

    इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप सभी को देखने को मिलेगा की कैसे सब के लिए रीवा खाना ऑर्डर कर के मांगती है। जहां सबको खाना बेहद पसंद आएगा। वहीं दूर्वा रीवा पर चिल्लाएगी कि उसके लिए इतनी मसालेदार खिचड़ी क्यों मंगवाई है। ईशान पहली बार रीवा का साथ देगा और रीवा को डांटेगा कि पूरा दिन रिल्स बैठी रील देख रही है। इसके अवाला भी बहुत सारी बातों उसे बोलेगा। दूर्वा को रीवा सॉरी बोलेगी और उसे पसंद सैलड खाने को देगी। वहीं अक्का साहिब से मिलने के लिए ईशा हॉस्पिटल आती है। अक्का साहिब से मिलकर ईशा बहुत सारी बातें भी करती है इसके अलावा ईशा अपने साथ अक्का साहिब के मन पसंद खाना भी लाई रहती है।

  • Dec 27, 2023 11:48 AM

    YRKKH Spoiler: रूही की वजह से आई दो भाइयों के बीच दूरियां

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप सभी को देखने को मिलेगा कि कैसे रूही की वजह से दो भाइयों के बीच दूरियां आ जाएगी। रोहित अरमान को इग्नोर करते नजर आएगा जो अरमान से बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। इसके लिए वो बार-बार रोहित के शांति की वजह पूछेगा,लेकिन रोहित कुछ नहीं बताएगा। दोनों भाइयों में बात इतनी बढ़ जाएगी की रोहित के हाथ से अरमान को सभी घर वालों के सामने थप्पड़ लग जाएगा।

  • Dec 27, 2023 10:54 AM

    गाड़ी में मिली एक्टर Lee Sun Kyun की लाश

    साउथ कोरिया के मशहूर अभिनेता ली सुन क्युन को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। पता चला है कि अभिनेता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। बुधवार 27 दिसंबर को सियोल में ली की लाश मिली है। कहा जा रहा है कि उन्होने आत्महत्या की है लेकिन इसको लेकर आधिकारिक खबर नहीं आई है। ऑस्कर विनिंग फिल्म पैरासाइट के एक्टर ली-सुन-क्युन 48 साल के थे।

    गाड़ी में मिली एक्टर Lee Sun Kyun की लाश
  • Dec 27, 2023 10:28 AM

    आमिर खान की बेटी Ira Khan की शादी का जश्न शुरु

    आमिर खान की बेटी आयरा खान इस वक्त अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुछ महीनों पहले उन्होने नुपुर शिखारे से सगाई की थी और उस वक्त उनकी तस्वीरें सामने आईं थीं। अब एक बार फिर से आयरा चर्चा में हैं।

  • Dec 27, 2023 9:49 AM

    Bigg Boss 17: मुनव्वर और ईशा के बाद अब घर पर राज करेगा ये कंटेस्टेंट

    ईशा के बाद हर कोई यही बात कर रहा है कि अगला कप्तान कौन होगा। खैर, आश्चर्य की बात यह है कि ऑरा घर के नए कैप्टन हैं। जी हां, के-पॉप सेंसेशन अब घर पर राज करने जा रहे हैं। हर कोई इस बारे में बात कर रहा है कि कैसे ऑरा एक अच्छा खिलाड़ी है और वह घर में सकारात्मकता फैलाने वाला एक खुशमिजाज लड़का है।

  • Dec 27, 2023 9:06 AM

    Tripti Dimri अब कार्तिक आर्यन के साथ करेंगी 'आशिकी'?

    जी हां, खबरें है कि तृप्ति ने एक धमाकेदार म्यूजिकल ड्रामा फिल्म साइन की है जिसका नाम आशिकी 3 है। इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में तृप्ति का होना एक बड़ी बात है। फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करने वाली हैं। कार्तिक आर्यन का नाम काफी पहले से इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया था। इस वक्त तृप्ति को लेकर चर्चा है। खबरें हैं कि इस थ्रीक्वल का निर्देशन अनुराग बसु द्वारा किया जा रहा है और इसका संगीत प्रीतम द्वारा तैयार किया जाएगा।

  • Dec 27, 2023 8:14 AM

    गैलेक्सी के बाहर जमा हुए फैंस

    मेगास्टार सलमान खान के 58वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके फैंस घर के बाहर जमा हो गए। आधी रात से ही वहां भीड़ बढ़ना शुरु हो गई थी। सलमान खान आज फैंस को ग्रीट करने के लिए हमेशा की तरह बालकनी में आएंगे। हर साल फैंस इस मौके पर सलमान खान को बधाई देने और उनकी एक झलक पाने के लिए जाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X