..................... bollywood live rhea Chakraborty gets relief from supreme court Bishnoi community burns salman khan salim khan statue - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: SC से रिया चक्रवर्ती को राहत, बिश्नोई समाज ने जलाया सलमान-सलीम खान का पुतला

Bollywood Live

Bollywood Live News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

बिश्नोई समुदाय ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता एवं फिल्म निर्देशक सलीम खान का पुतला जलाया। उन्होंने सीनियर खान के उस बयान पर नाराजगी जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि काला हिरण शिकार मामले में उनका बेटा 'निर्दोष' है। हालांकि अभिनेता सलमान खान को इस मामले में बरी किया जा चुका है, लेकिन बिश्नोई समुदाय चाहता है कि वह काले हिरण के शिकार के लिए माफी मांगें।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अब सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने रिया के खिलाफ सीबीआई के लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) को रद्द करने के बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। जस्टिस बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने सीबीआई, महाराष्ट्र और इमीग्रेशन ब्यूरो की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह एक तुच्छ कदम था जो सिर्फ इसलिए दायर हुई थी, क्योंकि आरोपियों में से एक शख्स 'हाई-प्रोफाइल' था।

मनोरंजन जगत से जुड़े हर छोटे बड़े अप्डेट के लिए फॉलो कीजिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को:

LIVE Feed
  • Oct 26, 2024 5:09 PM

    माधुरी दीक्षित के साथ लाइव परफॉर्मेंस के दौरान धड़ाम से गिरीं विद्या बालन, फिर भी हुई तारीफ, Video Viral!

    इस वायरल हो रहे वीडियो में विद्या बालन को डांस डांस करते पैर मुड़ने के बाद गिरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जैसे ही विद्या गिरी उन्होने तुरंत सब कवर किया और कॉंफिडेंस के साथ में खड़े होकर डांस करने लगीं। अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसको instant bollywood ने साझा किया है।

  • Oct 26, 2024 3:44 PM

    Bhool Bhulaiyaa 3 के साथ इस दिवाली पर होगा धमाका, दिल्ली-यूपी के सिंगल स्क्रीन्स पर मचेगी धूम!

    एक ट्रेड एनालिस्ट ने कॉमेंट करते हुए कहा है, "दिल्ली-यूपी बेल्ट के सभी सिंगल स्क्रीन थिएटरों ने भूल भुलैया 3 को प्राइम टाइम में 3:2 के अनुपात में दिखाने का फैसला किया है। अगर सिंघम अगेन की टीम प्लान को नहीं मानती, तो ये 100 प्रतिशत शोकेसिंग भी भूल भुलैया 3 को देने के लिए तैयार हैं।"

  • Oct 26, 2024 2:32 PM

    सालों बाद एक्ट्रेस ने पापा को किया फोन, तब पता चला वो तो मर गए..

    एलिस कौशिक ने बात करते हुए बताया कि "मेरी मां और पिता के बीच में रोजाना बहुत ज्यादा लड़ाइयां हुआ करती थी। मेरे पिता भी काफी वॉयलेंट हुआ करते थे। लेकिन इसके बावजूद भी मैं अपने पिता के बहुत क्लोज थी क्योंकि वह मेरे इमोशंस को समझते थे।"

  • Oct 26, 2024 2:06 PM

    Bigg Boss 18- घर से बेघर हुईं Muskan Bamne, घरवालों ये बातें कहकर दिखाया बाहर का रास्ता?

    उन्होने कहा, ''मैंने इस सफर मजे लिए हैं। ये काफी अलग अनुभव था। भले ही मैं अंतर्मुखी हूं, फिर भी मुझे बहुत मजा आया। साथी घरवालों ने मुझसे कहा कि अगर मैं शो में रहना चाहती हूं, तो मुझे कुछ करना होगा, भले ही वह लड़ाई ही क्यों न हो। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकी। इसके बाद मैने काफी कोशिश की लेकिन योगदान ना दे पाने के कारण मुझे घर से बेघर कर दिया गया।''

  • Oct 26, 2024 12:15 PM

    राकेश टिकैत की सलमान खान को सलाह

    राकेश टिकैत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कह रहे हैं, ''देखो वो एक समाज से जुड़ा हुआ मामला है, अगर समाज से जुड़ा हुआ मामला है तो उनको माफी मांग लेनी चाहिए। किसी भी मंदिर जाकर वो माफी मांग ले की जो भूल चूक हुई है.. इससे समाज भी सम्मानित हो जाएगा। वरना जेल में बंद आदमी का क्या पता, बदमाश आदमी है पता नहीं टपकवा दे। जिसको वो कह रहा है कि मैं मारूंगा, उसकी सिक्योरिटी मुंबई में बढ़ा रखी है एक हीरो की। वो जेल में है उसके खिलाफ क्या कार्यवाही होगी। बिश्नोई समाज वाले हिरण का संरक्षण करते हैं। तो वो किसी भी मंदिर में चला जाए माफी मांग ले।''

  • Oct 26, 2024 10:14 AM

    Bigg Boss 18: अविनाश पर भड़कीं चाहत पांडे की मां

    बिग बॉस 18 में इस हफ्ते चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा अपनी लड़ाई के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। चाहत ने सोते हुए अविनाश पर पानी फेंका था तो वहीं एक्टर ने पूरे घर के सामने चाहत की इज्जत उछाली थी। वहीं शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस ने चाहत और अविनाश के लिए पैरेंट-टीचर मीटिंग रखी है। जिसमें अविनाश की मां और चाहत ही मां पहुंची हैं। इस दौरान चाहत की मम्मी अविनाश पर काफी भड़कते हुएं नजर आईं।

  • Oct 26, 2024 9:16 AM

    एयरपोर्ट पर पैपराजी को देख श्वेता तिवारी का रिएक्शन वायरल

    एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो पैपराजी को देखकर हैरान हो गई। इस दौरान श्वेता तिवारी का रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखिए श्वेता तिवारी का ये वीडियो:

  • Oct 26, 2024 8:45 AM

    माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की लाइव परफॉर्मेंस ने जीत लिया दिल

    माधुरी दीक्षित ग्रीन और पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। जबकि विद्या बालन काली साड़ी में मंजुलिका लुक में दिख रही हैं। दोनों ही आमी जे तोमार 3.0 गाने पर परफॉर्म करती हुई दिख रही हैं। हालांकि एक हिस्से में विद्या बालन गिर जाती हैं। लेकिन खड़े होकर वह फिर भी परफॉर्म करना नहीं रोकतीं। इसके चलते फैंस वीडियो पर उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते दिख रहे हैं।

  • Oct 26, 2024 8:10 AM

    रणबीर कपूर के साथ मां सोनी राजदन के बर्थडे डिनर में पहुंचीं आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदन 25 अक्टूबर को 68 साल की हो गई हैं. उनके बर्थडे पर एक खास डिनर प्लान किया गया जिसमें उनकी फैमिली और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। मां के बर्थडे डिनर के लिए आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ अपनी कार में पहुंचीं। उनके साथ उनकी सास नीतू कपूर भी नजर आईं।

  • Oct 26, 2024 7:09 AM

    विलेन से नाराज महिला ने साउथ एक्टर की कर दी पिटाई

    सोशल मीडिया पर एक शॉकिंग वीडियो सामने आया। जहां थिएटर में एक महिला ने एक्टर को ही तमाचा जड़ दिया। ये घटना है तेलुगू एक्टर एनटी रामास्वामी के साथ हुई। एक महिला ने फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर पर हमला कर दिया। वह नाराज थीं कि विलेन के रूप में एक्टर ने क्यों कपल को फिल्म में परेशान किया। वह फिल्म के चलते ही एक्टर पर अटैक करती हैं। ये घटना कैमरे में कैद हो जाती है और वीडियो सोशल मीडिया परवायरल होने लगता है।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X