Bollywood Live: महाकुंभ में अपनी वायरल तस्वीर पर भड़के प्रकाश राज, ममता कुलकर्णी पर बाबा रामदेव ने उठाए सवाल

bollywood live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी हाल ही में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी हैं। उनका नाम भी बदल गया है, वो अब श्री यमई ममता नंदगिरी कहलाएंगी। प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ 2025 में ममता ने अपना पिंडदान कर ये ऐलान किया था, लेकिन उनके महामंडलेश्वर बनने पर बाबा रामदेव ने ऐतराज जताया है। रामदेव ने कहा कि एक दिन में कोई संत नहीं बन सकता है।

बाबा रामदेव ने कहा- सनातन का महाकुंभ पर्व, जहां हमारी जड़ें जुड़ी हुई हैं, एक भव्य उत्सव है। ये एक पवित्र पर्व है। कुछ लोग कुंभ के नाम पर अश्लीलता, नशा और अनुचित व्यवहार करते हैं। ये महाकुंभ का वास्तविक मतलब नहीं है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकउंभ मेले का आयोजन 13 जनवरी से हो रहा है। हर रोज करोड़ों की संख्या में लोग संगम तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी महाकुंभ में स्नान किया है। वहीं साउथ और हिंदी फिल्मों के एक्टर प्रकाश राज की भी गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन ये एक फर्जी तस्वीर है। एक्टर ने एक्स पर एक पोस्ट में इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

प्रकाश राज ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "फेक न्यूज अलर्ट... कट्टरपंथियों और 'फेकू महाराज' की कायर सेना का अंतिम सहारा नीचे झुकना और फर्जी समाचार फैलाना है। यहां तक ​​कि उनके पवित्र समारोह के दौरान भी.. यह कितनी शर्म की बात है.. जोकरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.. अब परिणाम भुगते।''

LIVE Feed
  • Jan 30, 2025 3:23 PM

    'भूत बंगला' के सेट से सामने आई अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की झलक!

    इस BTS इमेज में फिल्म की टीम मस्ती के मूड में नजर आ रही है, जिससे ये अंदाजा लगाना आसान है कि फिल्म का माहौल भी उतना ही मजेदार होने वाला है। इस तस्वीर के साथ प्रोडक्शन हाउस ने एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा, जो प्रियदर्शन के सिनेमा में योगदान और उनकी शानदार फिल्मों की विरासत को सेलिब्रेट करता है।

  • Jan 30, 2025 2:28 PM

    मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं माहिरा शर्मा? मियां भाई के फैंस कर रहे हैं ऐसे सवाल!

    खबरों की मानें को माहिरा इस वक्त मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं। पता चला है कि कुछ दिनों पहले सिराज और माहिरा शर्मा ने एक-दूसरे को देखना शुरू किया और सोशल मीडिया पर फॉलो करना शुरु किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है

  • Jan 30, 2025 2:06 PM

    शर्टलेस लुक और रुद्राक्ष की माला, पत्नी के साथ कुंभ में नजर आए मिलिंग सोमन, Pics!

    किसी तस्वीर में दोनों पूजा करते दिख रहे हैं तो किसी में वो भीगे हुए ध्यान लगाते नजर आ रहे हैं। मिलिंद ने तिलक लगाया हुआ है और एक तस्वीर में भीड़ में सेल्फी क्लिक कर रहे हैं। इन तस्वीर को साझा करते हुए मिलिंद ने लिखा, ''यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि इस समय मेरा दिल कितना भरा हुआ है!

  • Jan 30, 2025 1:25 PM

    महाकुंभ सनसनी मोनालिसा के रंग पर क्या बोल गईं कंगना रनौत? इंडस्ट्री को लगाई लताड़!

    कंगना रनौत ने स्टोरी साझा करते हुए मोनालिसा की तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होने इस तस्वीर के साथ लिखा, "यह युवा लड़की मोनालिसा अपनी नेचुरल सुंदरता के लिए एक इंटरनेट सनसनी बन गई है, जितना मैं तस्वीरों और इंटरव्यू के लिए उसे परेशान करने वाले लोगों से नफरत करती हूं, मैं मदद नहीं कर सकती लेकिन सोचती हूं कि क्या हमारे पास गहरा सांवला भारतीय रंग है।

  • Jan 30, 2025 12:47 PM

    'दूसरे के बेड पर शर्ट उतारकर..' आर माधवन ने बेटे को क्यों दी ऐसी सलाह, हैरान हो जाएंगे आप!

    आर माधवन काफी खुलकर अपनी बातें सबके सामने रखते रहे हैं और इस वक्त भी कुछ ऐसा हुआ है। उन्होने अपने बेटे से कहा है कि वो किसी दूसरी के बेड पर कभी शर्ट उतारकर ना सोए। जी हां, इस दौरान आर माधवव एक इंटरव्यू में थे और बेटे वेदांत को लेकर उन्होने खुलासा कियाष उन्होने बताया कि बेटे से मैने कहा है, "आप बिना शर्ट के किसी के बेड पर सोते हुई नहीं नजर आ सकते है।

  • Jan 30, 2025 11:55 AM

    समय रैना ने अमिताभ बच्चन से मांगा 'प्रॉपर्टी में हिसा'

    पॉपुलर यूट्यूबर और स्टैंड-अप कॉमेडियन हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक स्पेशल एपिसोड में पहुंचे। इस एपिसोड में उनके साथ तन्मय भट्ट और भुवन बाम भी नजर आए। तीनों ने शो के होस्ट और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ कई मजेदार मोमेंट शेयर किए। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

  • Jan 30, 2025 11:53 AM

    क्या शर्लिन चोपड़ा बन गई हैं बेटी की मां?

    शर्लिन चोपड़ा बुधवार की रात एक बच्चे को गोद में लेकर शहर के एक आलीशान रेस्टोरेंट में स्पॉट की गईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बच्चे के साथ तस्वीरें भी पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा, "एक ब्लेसिंग जिसे कोई रिप्लेस नहीं कर सकता..."इस पोस्ट के बाद कई तरह की अटकलें लगने लगीं कि अभिनेत्री ने कानूनी रूप से बच्चे को गोद ले लिया है। हालांकि बच्चे और उसके नाम के बारे में अभी कोई डिटेल नहीं मिली है।

  • Jan 30, 2025 10:19 AM

    कंडोम एड के लिए पहली पसंद बनीं जाह्नवी कपूर

    कंडोम कंपनी मैनफोर्स के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव जुनेजा ने हाल ही में अपनी कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर्स को लेकर बात की है। उन्होंने इस दौरान कुछ उन सितारों के नाम लिए जिन्हें वे अपनी कंपनी के लिए अप्रोच करना चाहते थे, लेकिन स्टार्स ने इस ऑफर को अपनाने से इनकार कर दिया। इस सवाल पर कि राजीव जुनेजा के मुताबिक कंडोम ऐड के लिए बेस्ट एक्टर कौन हो सकता है, राजीव ने कहा- 'कंडोम के लिए? किसी के लिए भी? जाह्नवी कपूर सही हैं, वो बेस्ट चॉइस हैं।' इसके बाद राजीव ने रणबीर कपूर और लक्ष्य लालवाणी का नाम भी लिस्ट में ऐड किया। राजीव ने इस दौरान खुलासा किया कि जाह्नवी और रणबीर पहले ही कंडोम कंपनी का ब्रांड एंबेसेडर बनने से इनकार कर चुके हैं।

  • Jan 30, 2025 9:35 AM

    स्टेज पर फैन से फ्लर्ट कर रहे थे शाहरुख खान, बोला कुछ ऐसा सन्न रह गई पब्लिक

    बॉलीवुड के किंग खान इन दिनों दुबई में हैं। जहां पर वो एक प्राइवेट इंवेट में गए थे। शाहरुख से मिलने के लिए उनकी एक फीमेल फैन स्टेज पर आती है। शाहरुख खान हाथ में माइक पकड़े होते हैं तभी वो किंग खान से 'आई लव यू' कहती है। इसके बाद वो कहती है कि 'एक डायलॉग सुनाओ। तभी शाहरुख कहते हैं बताओ किस स्टार का। तभी वो हसीना जवाब में कहती है नहीं आपका।' इसके बाद वो शाहरुख अपनी फिल्म का डायलॉग बोलते हुए कुछ ऐसा कह देते हैं कि वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट जाती है।

  • Jan 30, 2025 9:12 AM

    'सब पाप धुल गए मेरे', महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद बोलीं Poonam Pandey

    एक्ट्रेस पूनम पांडे मौनी आमवस्या के मौके पर प्रयागराज के कुंभ नगरी पहुंचीं। महाकुंभ में पहुंचीं पूनम पांडे ने पहले ही ऐलान किया था कि वो महाकुंभ जाएंगी। संगम तट पर उन्होंने स्नान के बाद बोट में बैठकर कुछ देर सैर भी की। उन्होंने सारे डुबकी लगाने की बाद फोटो पोस्ट करते हुए इंस्टा पर लिखा- 'सब पाप धुल गए मेरे।'

  • Jan 30, 2025 8:44 AM

    प्रियंका चोपड़ा 17 साल बाद इस एक्टर संग करेंगी काम

    देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। वे साउथ के सुपरस्टार डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म SSMB 29 में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में एक और बॉलीवुड एक्टर का नाम भी शामिल हो गया है। पहले इस फिल्म में पृथ्वीराज को रिप्लेस दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म SSMB 29 में पहले पृथ्वीराज सुकुमारन को कास्ट किए जाने की बात चल रही थी। लेकिन अब उनकी जगह पर मेकर्स ने एक्टर जॉन अब्राहम को फिल्म में ले लिया है। कहा जा रहा है कि फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ प्रियंका चोपड़ा के भी कई सीन हैं जिनकी शूटिंग हैदराबाद में ही होगी। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू फिल्म का हिस्सा हैं।

  • Jan 30, 2025 7:59 AM

    मां बनने वाली हैं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम की ननद

    दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के घर में एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं। उनकी ननद सबा इब्राहिम प्रेग्नेंट हैं। सबा ने अपने पति सनी के साथ मिलकर इस गुड न्यूज की अनाउसंमेंट कर दी। सबा ने एक व्लॉग वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूरी फैमिली के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। हालांकि, इस वीडियो में भाभी दीपिका कक्कड़ और भाई शोएब इब्राहिम नजर नहीं आए।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X