Bollywood Live News- युग को लगी चोट तो अस्पताल पहुंची काजोल, युध्रा ने की अच्छी शुरुआत!

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 21 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करें अजय देवगन के बेटे युग की तो इस वक्त उनको लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल युग के पैर में चोट लगी है और इसके बाद काजोल उनको लेकर अस्पताल पहुंची थीँ। वीडियो के सामने आते ही लोग युग को लेकर बातें कर रहे हैँ। हालांकि ये चोट उनको कैसे आई है इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। काजोल को इस तस्वीर के बाद ट्रोल किया जा रहा है।

इसके अलावा फिल्म युधरा बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन की बात करें तो ये ठीक ठाक रहा है। सिद्धांत चतुवेर्दी और राघव जुयाल की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर ने रिलीज के बाद पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार, 20 सितंबर को अनुमानित 4.5 करोड़ की कमाई की। अब देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर फिल्म कितनी कमाई करती है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Sep 21, 2024 6:07 PM

    पापा बने ध्रुव राठी, शेयर की बेटे की सबसे पहली तस्वीर

    Dhruv Rathee Becomes Father: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ध्रुव राठी पापा बन गए हैं। ध्रुव ने सोशल मीडिया के जरिए ये गुड न्यूज़ अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ शेयर की है। ध्रुव राठी की विदेशी पत्नी जूली ने बेटे को जन्म दिया है। स्टार ने बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है और नेटिजंस इस बच्चे की मासूमियत पर दिल हार रहे हैं।

  • Sep 21, 2024 4:12 PM

    डिलिवरी से पहले शहनावाज शेख संग बालकनी में कोजी हुई गोपी बहू

    प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से ही देवोलीना भट्टाचार्जी इस फेज का पूरा आनंद ले रही हैं और फैंस के साथ स्पेशल मोमेंट्स शेयर कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने पति शानवाज शेख (Shanawaz Shaikh) के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। 21 सितंबर को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गईं तस्वीरों में देवोलीना पति शानवाज के साथ बालकनी में खड़े होकर रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं।

  • Sep 21, 2024 3:21 PM

    शूट करते हुए बुरी तरह जली एक्ट्रेस, अब बताई हालत

    रीम शेख ने हाल ही में एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर रिवील किया था कि उनके साथ एक हादसा हो गया। रीम के चेहरे पर इस दौरान चोटें आई हैं। हालंकि, एक्ट्रेस ने अपना चेहरा रिवील नहीं किया था। उन्होंने सिर्फ अपने चेहरे की एक झलक दिखाई थी, जिससे फैंस अंदाजा लगा सकते थे कि उनके चेहरे का क्या हाल हुआ होगा। वहीं, अब उन्होंने अपनी फेस इंजरी भी दिखा दी है। रीम का लेटेस्ट पोस्ट देख फैंस भी घबराए हुए हैं।

  • Sep 21, 2024 2:29 PM

    फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने "दिल्ली फाइल्स" की रिसर्च के दौरान भारत-बांग्लादेश सीमा से साझा की BTS तस्वीरें!

    फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अपकमिंग फिल्म "द दिल्ली फाइल्स" के लिए पूरी तरह से रिसर्च में लगे हुए हैं। वह इस विषय की हर बारीकी को खंगालने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि दर्शकों के सामने इसकी असलियत को पेश किया जा सके, जैसा कि वह अपनी सभी फिल्मों के साथ करते हैं।

  • Sep 21, 2024 1:51 PM

    'इंडिया का नंबर वन आतंकी हूं मैं..' जाकिर नाइक ने पाकिस्तानी यूट्यूबर से क्यों कह डाली ऐसी बात?

    उनसे इंडिया वापस जाने को लेकर सवाल किया गया है। इसके जाकिर नाइक ने कहा कि वो अभी इंडिया नहीं जाएंगे, जब सरकार बदलेगी तब जाएंगे। इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होने कहा, मैं इंडिया का नंबर वन आतंकी हूं। मेरा भारत जाना तो आसान है, लेकिन वहां से निकलना आसान नहीं हैं। उनको वहां पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगर मौजूदा (मोदी) सराकर नहीं रहेगी और दूसरी सरकार आएगी तो जरूर जाऊंगा।''

  • Sep 21, 2024 1:14 PM

    सलमान खान शॉपिंग करने पहुंचे दुबई मॉल

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने आने वाले शो बिग बॉस को लेकर सुर्खियों में हैं। माना जा रहा है कि बिग बॉस की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सलमान खान ही बिग बॉस सीजन 18 होस्ट करेंगे। यह खबर फैन्स के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। वहीं इस शो की शूटिंग के बीच सलमान खान शॉपिंग करने दुबई मॉल पहुंचे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

  • Sep 21, 2024 12:40 PM

    पूर्व मुख्य पुजारी के खुलासे के बाद हिल गई सरकार, घिनौने राज से उठाया पर्दा!

    मीडिया से बात करते हुए उन्होने खुलासा किया कि, ”सालों पहले मैने इस लड्डू को बनाने में इस्तेमाल हो रहे घी में मिलावट को देखा था। इसको लेकर मैने संबंधित अधिकारियों और देवस्थानम के प्रमुख के समक्ष के सामने कंपलेन भी की थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।'' उन्होने आगे कहा कि, ”जो नई सरकार सत्ता में आई उसने वादा किया था इन सभी चीजों को दुरुस्त कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

  • Sep 21, 2024 12:23 PM

    पुजारी को पहले से पता था कि हो रही है मिलावट

    तिरुमाला तिरुपति मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी रमण दीक्षाथलु ने एक ऐसा बयान दे डाला है जो कि आपको हैरान कर देगा। उन्होने खुलासा करते हुए कहा है कि, वो इस बात को कई साल पहले से जानते थे। इसके अलावा उन्होने ये भी कहा है कि लोगों की आस्था के खिलाफ ये काम करके इन लोगों ने पाप किया है। अब उनका ये बयान चर्चा में है।

  • Sep 21, 2024 11:51 AM

    रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए एक्टर Parvin Dabas, आईसीयू में लड़ रहे हैं मौत से जंग!

    अभिनेता प्रवीण डबास के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। पता चला है कि शनिवार को सुबह अभिनेता का कार एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद उनको मुंबई के बांद्रा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी इस दौरान उनके साथ हैँ।

  • Sep 21, 2024 11:07 AM

    पवन कल्याण ने की सनातन धर्म रक्षण बोर्ड बनाने की मांग, मामले ने पकड़ा तूल!

    एक्स पर पोस्ट करते हुए पवन कल्याण ने कहा, "पूरे भारत में मंदिरों से जुड़े सभी मुद्दों पर विचार करने का समय आ चुका है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर 'सनातन धर्म रक्षण बोर्ड' का गठन किया जाए। नीति निर्माताओं, धार्मिक प्रमुखों, न्यायपालिका, नागरिकों, मीडिया और अपने-अपने क्षेत्र के अन्य सभी लोगों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इस पर बहस होनी चाहिए। मुझे लगता है कि हम सभी को किसी भी रूप में 'सनातन धर्म' के अपमान को रोकने के लिए एकजुट हो जाना चाहिए।"

  • Sep 21, 2024 10:08 AM

    Delhi Metro में फिल्मी डायलॉगबाजी के साथ भिड़ गईं दो लड़कियां

    Delhi Metro Viral Video- दिल्ली मेट्रो से इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां भिड़ती हुई नजर आ रही हैं। ये फाइट देखकर आप समझ नहीं पाएंगे कि आखिर क्या हो रहा है। दोनों लड़कियों की डायलॉगबाजी के बीच तमाचों की गूंज भी आपको सुनाई देने वाली है। हालांकि झगड़ा क्यों हुआ था इसको लेकर पता नहीं चला है लेकिन दोनों की बातचीत कैमरे में कैद हो गई है।

  • Sep 21, 2024 9:26 AM

    तीसरी मंजिल पर चढ़ गया फैन? Seema Haider ने देवर के साथ बना लिया वीडियो, चौंक जाएंगे आप!

    सीमा हैदर ने वीडियो बनाते हुए अपने देवर को कहा कि ये मेरा फैन और वो है नितिन का फैन। नितिन सीमा हैदर का देवर है जो कि साथ में ही नजर आ रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि तीसरी मंजिल पर कोई शख्स नहीं बल्कि एक बंदर बैठा हुआ नजर आ रहा है। सीमा हैदर ने बंदर को ही नितिन का फैन बता दिया। अब ये वीडियो सामने आकर वायरल हो रहा है और लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैँ। सीमा हैदर ब्लॉग के चक्कर में दिन भर कुछ ना कुछ करती रहती हैं।

  • Sep 21, 2024 8:42 AM

    Video- रसोई से वायरल हुआ जान्हवी कपूर का वीडियो

    Janhvi Kapoor Kitchen Video- जान्हवी कपूर को आपने कभी किचन में खाना बनाते हुए देखा है? अगर नहीं तो अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) किचेन में हैं और पास्ता बनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो जैसे ही सामने आया वो सोशल मीडिया पर फैल गया। सफेद टी शर्ट में जान्हवी कपूर नजर आ रही हैं और इस दौरान वो खुद की पास्ता बनाती दिख रही हैँ।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X