Bollywood Highlights - जयपुर में वाणी कपूर का एक्सीडेंट, पीएम मोदी ने की साबरमती एक्सप्रेस की तारीफ!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री वाणी कपूर की जिनको लेकर खबर आ रही है कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। पता चला है कि इस दौरान वो जयपुर में थीं। वो स्कूटी वाले सीन की प्रैक्टिस कर रही थीं। इस दौरान उनकी स्कूटी पुलिस की गाड़ी टकरा गई। खबरें आई हैं कि वाणी कपूर पूरी तरह से सही है और उनकी किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है।

इसके अलावा बात करें विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की तो वो काफी चर्चा में चल रही है। इस फिल्म की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है। उनका कहना है, ''सच सामने आ ही जाता है और झूठ नहीं चलता है।'' इसके बाद से लगातार उनको लेकर चर्चा है। बता दें कि ये फिल्म गोधरा कांड पर आधारित है।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप दिन भर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Nov 18, 2024 8:27 PM

    सलमान खान को धमकी देने वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल हुआ कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    Lawrence Bishnoi brother Anmol Bishnoi arrested in California: लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई सलमान खान को धमकी दे रहा है। कभी वह सलमान खान के घर के आगे फायरिंग करता तो कभी वह उनके खास दोस्त बाबा सिद्दीकी की जान ले लेता, लेकिन अब लॉरेंस बिश्नोई के भाई का खेल खत्म हो चुका है। बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को कैलिफोर्निया में गिरफ्तार कर लिया गया है।

    सलमान खान को धमकी देने वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल हुआ कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, पूछताछ जारी
  • Nov 18, 2024 7:00 PM

    तारक मेहता के जेठालाल और प्रोड्यूसर के बीच हुआ भयंकर झगड़ा! पकड़ लिया असित मोदी का कॉलर

    रिपोर्ट के मुताबिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर और जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के बीच तीखी नोकझोक हुई है। तारक मेहता के प्रोडक्शन हाउस के सूत्रों के मुताबिक शो में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह का शो पर आखिरी दिन था सभी प्रोडयूसर असित मोदी के आने का इंतजार कर रहे थे। खासतौर पर दिलीप जोशी क्योंकि दिलीप को अपनी छुट्टियों को लेकर असित मोदी से बात करती थी, लेकिन इसी बीच कुछ हुआ और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

    तारक मेहता के जेठालाल और प्रोड्यूसर के बीच हुआ भयंकर झगड़ा! पकड़ लिया असित मोदी का कॉलर
  • Nov 18, 2024 4:57 PM

    Swara Bhaskar का बदला पूरा हुलिया, बढ़ा वजन, मौलाना से मुलाक़ात पर हुईं ट्रोल, तस्वीर हो रही वायरल

    वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि स्वरा भास्कर ने लाइट पिंक कलर का चिकनकारी सूट पहना हुआ है। इस दौरान उनका काफी वेट भी नजर आ रहा है। साथ ही पहले से वह काफी बदली बदली हुई भी देखी जा रही है। तस्वीर में नजर आ रहा है कि मौलाना से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने सिर को चुन्नी से ढका हुआ है और बिना किसी मेकअप के साथ में नजर आ रही हैं।

  • Nov 18, 2024 4:24 PM

    आयुष शर्मा और अर्पिता खान की शादी को पूरे हुए 10 साल, देर रात पत्नी को दिया ये खूबसूरत सरप्राइज, देंखें PHOTOS

    Aayush Sharma and Arpita khan completed 10 year of wedding: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा और अर्पिता खान की शादी को 10 साल पूरे हो चुके हैं हाल ही में आयुष ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

  • Nov 18, 2024 2:51 PM

    अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो हो रहा वायरल

    मलाइका अरोड़ा मिस्ट्री मैन क हाथ पकड़कर रेस्टोरेंट के बाहर आती नजर आईं। फैन्स तो यह देखकर हैरान ही रह गए कि आखिर ये मिस्ट्री मैन है कौन या फिर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा किसी और को तो डेट नहीं करने लगीं। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा जिस शख्स का हाथ पकड़कर चल रही हैं उसके बारे में जानने के लिए फैन्स बेताब हो रहे हैं।

    अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो हो रहा वायरल
  • Nov 18, 2024 1:24 PM

    Samantha Ruth Prabhu का 14 साल पुराना वीडियो देख फैन्स के छूटे छक्के, बोले- प्लास्टिक सर्जरी का कमाल...

    इस दौरान सामंथा रुथ प्रभु ब्रांड का प्रचार करती हुई नजर आई। इसमें अभिनेत्री ने चमकीले गुलाबी और पीले रंग के कपड़े पहने हुए थे। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद में लोग इस एड को ना देखकर सामंथा रुथ प्रभु के लुक्स पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। काफी लोगों का कहना है की एक्ट्रेस तब से अब तक कितनी ज्यादा बदल चुकी हैं।

  • Nov 18, 2024 1:00 PM

    वनवास के सेट पर दिखी उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की मस्तीभरी केमिस्ट्री, BTS Video!

    क्लिप में उत्कर्ष और फिल्म की लीड एक्ट्रेस सिमरत को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। दोनों की खुशमिजाजी और शानदार केमिस्ट्री ने फैंस को सेट पर उनके बॉन्ड की झलक दी है।

  • Nov 18, 2024 12:33 PM

    श्वेता तिवारी ने तीसरी बार रचाई शादी, इस एक्टर के साथ वायरल हुईं तस्वीरें, जानिए सच्चाई!

    श्वेता तिवारी ने विशाल आदित्य से शादी कर ली है ये बात पूरी करह से फर्जी है। फैक्ट चेक में पता चला है कि किसी ने उनकी तस्वीरों को एडिट करके वायरल कर दिया है। श्वेता तिवारी सिंगल हैं और वो अपने बच्चों के साथ वक्त गुजारती हैँ। श्वेता तिवारी की एक बेटी भी है जिसका नाम पलक तिवारी है और मशहूर एक्ट्रेस हैँ। श्वेता तिवारी फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं।

  • Nov 18, 2024 11:37 AM

    Baaghi 4 - खून से लथपथ दिखे टाइगर श्रॉफ, इस बार बदल जाएगा बागी, फर्स्ट पोस्टर रिलीज!

    इस पोस्टर के बाईं ओर अगर आप नजर डालेंगे तो एक लाइन लिखी हुई है। इसमें, 'इस बार वो पहले जैसा नहीं होगा (This time he is not same).' इसके बाद फैंस एक्साइटेड हैं। खून से सने टाइगर कमोड में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म को ए हर्षा निर्देशित कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।

    Baaghi 4 - खून से लथपथ दिखे टाइगर श्रॉफ, इस बार बदल जाएगा बागी, फर्स्ट पोस्टर रिलीज!
  • Nov 18, 2024 10:37 AM

    द साबरमती रिपोर्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बेहद धीमी शुरुआत के बाद विक्रांत मैसी की इस फिल्म ने कुछ रफ्तार पकड़ी है। रविवार को आए कलेक्शन से पता चला है कि अब फिल्म की कुल कमाई 6.35 करोड़ हो गई है। लोग इसको पसंद कर रहे हैं।

  • Nov 18, 2024 9:50 AM

    कबीर बेदी ने इसलिए की थी ओपन मैरिज, चौंकाने वाला खुलासा!

    पता चला है कि कबीर बेदी ने ओपन मैरिज इसलिए की थी कि वो अफेयर्स कर सकें। कबीर बेदी ने पहली शादी प्रतिमा गुप्ता से की थी जो कि एक ओडिसी डांसर थीँ। अब खबरें आ रही हैं कि उन्होने प्रतिमा के साथ ओपन मैरिज की थी। कबीर बेदी को इस बात से भी कोई प्रॉब्लम नहीं थी कि उनकी पत्नी भी कहीं अफेयर करे।

  • Nov 18, 2024 9:10 AM

    नोटिस पर भड़के दिलजीत दोसांझ!

    दिलजीत ने कहा, ''बॉलीवुड के कलाकार शराब का विज्ञापन करते हैं दिलजीत नहीं करता। आप मेरे को छेड़ो मत। चलो एक मोमेंट शुरु करते हैं, जितनी भी इंडिया में स्टेट हैं अगर सभी अपने आप को ड्राई स्टेट घोषित कर देती हैं तो अगले दिन दिलजीत दोसांझ अपनी लाइफ में कभी शराब पर गाना नहीं गाएगा। हो सकता है ये? बहुत बड़ा रिवेन्यू है। कोरोना में सब बंद हो गया था ठेके बंद नहीं हुए थे जनाब।

  • Nov 18, 2024 8:36 AM

    Kanguva Box Office Day 4- फ्लॉप हो सकती है कंगुवा, 350 करोड़ बजट, कमाई महज इतनी?

    बॉबी देओल के होने से ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म उत्तर भारत में अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म ने गुरुवार को 24 करोड़, शुक्रवार को 9.5 करोड़, शनिवार को 9.85 करोड़ और रविवार को 10.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहले वीकेंड पर फिल्म की इतनी धीमी शुरुआत है तो आगे इसका हाल क्या होगा ये अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X