Bollywood Live News- तजिंदर बग्गा BB18 के घर से बेघर हुए, करिश्मा कपूर ने निभाया बेटी का फर्ज!

Bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 14 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं बिग बॉस 18 की जिसको लेकर चर्चाएं हो रही है। आज खबर आई है कि घर से तजिंदर बग्गा बेघर हो गए हैं। बता दें कि तजिंदर घर के वो सदस्य है जो कि एक्टिव ना रहते हुए भी इतनी सप्ताह काट गए हैं। तजिंदर एक राजनेता है और अपनी पहचान बनाने के लिए इस घर का हिस्सा बने थे। देखने वाली बात होगी कि घर वापस आन् के बाद उनके करियर में क्या बदलाव आते हैं।

इसके अलावा बात करें करिश्मा कपूर और रणधीर कपूर की तो एक तस्वीर खबरों में है। हाल ही में राज कपूर के 100वें जन्मदिन के मौके पर पूरा कपूर इकट्ठा हुआ था। इस दौरान करिश्मा कपूर को अपने बुजुर्ग पिता रणधीर कपूर को सहारा देते हुए देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर करिश्मा की तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि वो अपने बेटी होने का फर्ज सही से निभा रही है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स और खबरों के लिए दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Dec 14, 2024 7:18 PM

    अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को देख रेखा ने कसके लगाया गले, इंटरनेट पर छा गया VIDEO

    राज कपूर की 100वीं जयंती पर रेखा ने भी हिस्सा लिया था। साथ ही में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने भी इस इवेंट में शिरकत की थी, लेकिन जैसे ही रेखा ने अमिताभ बच्चन के नाती को देखा वह वह उनपर जमकर प्यार बरसाने लगीं।

    अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को देख रेखा ने कसके लगाया गले, इंटरनेट पर छा गया VIDEO
  • Dec 14, 2024 4:35 PM

    उर्फी जावेद और मनीषा रानी के बीच हुआ झगड़ा, नेशनल टीवी पर की एक्ट्रेस की बेइज्जती, VIRAL हो रहा VIDEO

    Urfi Javed Fight with Manisha Rani: उर्फी जावेद और मनीषा रानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी और मनीषा के बीच झगड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    उर्फी जावेद और मनीषा रानी के बीच हुआ झगड़ा, नेशनल टीवी पर की एक्ट्रेस की बेइज्जती, VIRAL हो रहा VIDEO
  • Dec 14, 2024 3:56 PM

    PV Sindhu की प्री-वेडिंग फंक्शन की पहली तस्वीर आई सामने, दिखाई होने वाले पति की झलक

    पीवी सिंधु ने प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पीवी सिंधु अपने नए सफर की शुरुआत करती नजर आ रही हैं। पीवी सिंधु की इस प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीर में वह अपने होने वाले पति की भी झलक दिखाती नजर आ रही हैं।

    PV Sindhu की प्री-वेडिंग फंक्शन की पहली तस्वीर आई सामने, दिखाई होने वाले पति की झलक
  • Dec 14, 2024 3:23 PM

    Haryanvi Dance: लड़की ने दी सपना चौधरी को टक्कर, किया ऐसा जबरदस्त डांस की लोग भी बोले- वाह...

    वहीं हाल ही में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की हरियाणवी गाने पर ऐसा डांस करती नजर आ रही है कि लोग तो उसकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जी हां सुर्खियों में बने इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बैंगनी रंग का सूट पहने छत पर खड़ी होकर भरी दोपहर में जबरदस्त कमर मटकाती नजर आ रही है।

    Haryanvi Dance: लड़की ने दी सपना चौधरी को टक्कर, किया ऐसा जबरदस्त डांस की लोग भी बोले- वाह...
  • Dec 14, 2024 1:50 PM

    'करिश्मा का करिश्मा' फेम एक्ट्रेस झनक शुक्ला बंधी शादी के बंधन में, बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे

    28 साल की झनक शुक्ला हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। झनक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि झनक तैयार होती नजर आ रही हैं वहीं उनके दूल्हे राजा भी सजते दिखाई दे रहे हैं। शादी की तैयारियां वरमाला और विदाई तक का यह खूबसूरत वीडियो फैन्स का दिल जीत रहा है।

    'करिश्मा का करिश्मा' फेम एक्ट्रेस झनक शुक्ला बंधी शादी के बंधन में, बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे
  • Dec 14, 2024 1:04 PM

    Pushpa 2 vs Baahubali 2 vs KGF 2: अल्लू अर्जुन ने उखाड़कर फेंक दिए कमाई के रिकॉर्ड्स, बाहुबली और केजीएफ भी पीछे...

    पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन ने ऐसी तबाही मचाई कि सारे रिकॉर्ड्स धरे के धरे रह गए हैं। फिल्म ने महज 9 दिनों के अंदर पूरी दुनिया में करीब 1000 करोड़ के ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म काफी जल्दी 1100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने वाली है। बता दें इस फिल्म ने सिर्फ इंडिया में अब तक 800 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

  • Dec 14, 2024 12:48 PM

    ‘इम्तियाज़ अली ने मुझे विश्वास दिलाया कि मैं एक्टर बन सकती हूं’-‘बंदिश बैंडिट्स’ एक्ट्रेस श्रेया चौधरी

    इम्तियाज़ अली के साथ दोबारा काम करने की ख्वाहिश जाहिर करते हुए श्रेया कहती हैं, "इम्तियाज़ सर ने मुझे यकीन दिलाया कि मैं एक्टिंग को अपना करियर बना सकती हूं। उनके साथ काम करके मुझे ये समझ आया कि बड़े सपने देखना और उन्हें पूरा करने की कोशिश करना मुमकिन है। उनके साथ काम करने का अनुभव मेरे लिए बेहद खास और सीखने लायक था। मैं बस दुआ कर रही हूं कि एक दिन मैं इम्तियाज़ अली की फिल्म में मुख्य भूमिका निभा सकूं।"

  • Dec 14, 2024 12:06 PM

    जेल की फर्श पर सोए अल्लू अर्जुन, कैदी नंबर 7697 बनकर काटी रात!

    अल्लू अर्जुन रात भर जेल में रहे और वो कैदी नंबर 7697 के रूप में थे। बता दें कि अल्लू अर्जुन के फैंस देर रात तक बाहर मौजूद रहे। गिरफ्तार होने के बाद खबर आई थी कि उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा लेकिन ऐसा हो ना सका। शाम को हाईकोर्ट से उनको जमानत मिली और 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

  • Dec 14, 2024 11:19 AM

    Allu Arjun को देख इमोशनल हुआ परिवार, जेल से आते ही पत्नी और बच्चों ने ऐसे लगाया गले, Video!

    अल्लू अर्जुन जैसे ही घर में पहुंचे तो एक शख्स पहले उनको हग करता दिख रहा है। इसके बाद अल्लू अर्जुन का बेटा आता है और उनको उछलकर गले लगा लेता है। फिर पत्नी आती है और काफी देर तक गले लगाते हुए होल्ड कर लेती हैं। इस दौरान उनकी बेटी लगातार डांस करती हुई दिख रही है। इस तरह से उछलकर अपनी खुशी जाहिर कर रही है। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि लोगों के अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से काफी गुस्सा था क्यों कोई नहीं मानता है कि इसमें अल्लू अर्जुन की गलती है।

  • Dec 14, 2024 10:33 AM

    Viral Video- ननद की बेटी के बर्थडे में खुशी से झूमी ऐश्वर्या राय, लोग बोले- 'बच्चन परिवार साथ में..'

    इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है वो काफी हैरान करने वाला है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय काफी खुश नजर आ रही हैं और उनके साथ कई लोग है। बता दें कि श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नंदा के जन्मदिन का ये वीडियो है और इसमें ऐश्वर्या राय और आराध्या काफी खुश नजर आ रही हैं।

  • Dec 14, 2024 10:08 AM

    Allu Arjun पूरी रात जेल में रहने के बाद पहुंचे घर, फैंस ने जेल के बाहर जमकर किया प्रोटेस्ट!

    सामने आईं तस्वीरों से पता चला है कि अभिनेता जेल से बाहर निकलते ही अपनी खुद की कार में बैठकर वहां से निकले। जैसे ही उनकी रिहाई की खबर सामने आई थी सुरक्षा के मद्देनजर उनके घर के सामने पुलिस बल को तैनात किया गया था।

  • Dec 14, 2024 9:03 AM

    फैन को बेरहमी से मारने वाले एक्टर Darshan को मिल गई बेल, छह महीने में आएंगे बाहर!

    दर्शन को बेंगलुरु पुलिस ने 11 जून, 2024 को मैसूर से गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारी रेणुका स्वामी हत्याकांड में उनकी संलिप्तता की जांच कर रहे थे और उनके सेल फोन भी जब्त कर लिए थे। उनकी जमानत याचिका पहले भी कई बार खारिज की जा चुकी है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X