..................... Bollywood Live News- Stree 2 enters Rs 100 crore club, Sharvari is being praised for Veda! - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- स्त्री 2 ने मारी 100 करोड़ क्लब में एंट्री, वेदा को लेकर हो रही है शरवरी की तारीफ!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 के बारे में जिसने तेजी के साथ 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार दी है। जी हां, स्त्री 2 आखिरकार महत्वपूर्ण प्रत्याशा के साथ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। हॉरर-कॉमेडी ने उम्मीदों से बढ़कर बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन धमाकेदार शुरुआत की। यह गति दूसरे दिन भी जारी रही, क्योंकि फिल्म ने रिलीज के केवल दो दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर इतिहास रच दिया।

इसके अलावा बात करें वेदा की तो इस फिल्म में जॉन अब्राहम से ज्यादा अभिनेत्री शरवरी की तारीफ हो रही है। जिस तरह का उन्होने अभिनय किया है और अपने आपको प्रजेंट किया है वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शरवरी को इस अवतार में पहली बार देखा जा रहा है। बता दें कि 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने अक्षय कुमार की खेल खेल में से बेहतर कलेक्शन किया था।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Aug 17, 2024 7:12 PM

    कास्टिंग कॉर्डिनेटर ने एक्ट्रेस को भेजे गंदे मैसेज, एक्टर ने शेयर कर दी पूरी चैट

    पंड्या स्टोर के एक्टर मोहित परमार ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा कर दिया है कि उनकी दोस्त और एक्ट्रेस प्रेरणा ठाकुर कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है। आपको बता दे की एक्ट्रेस के साथ एक कास्टिंग कोऑर्डिनेटर ने काम के बदले में कंप्रोमाइज करने के लिए कह दिया था। इस बात का खुलासा मोहित परमार ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से किया।

  • Aug 17, 2024 5:57 PM

    ‘शॉर्ट स्कर्ट में मुझे पूरे यूनिट के सामने…’, तनुश्री दत्ता ने विवेक अग्निहोत्री पर लगाए गंभीर आरोप

    बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हों लेकिन एक्ट्रेस के बयान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। काफी समय पहले अभिनेत्री ने नाना पाटेकर से लेकर राखी सावंत तक पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब अभिनेत्री ने द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ भी तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Aug 17, 2024 4:57 PM

    'महिलाएं, बच्चे और जानवर भारत में सुरक्षित नहीं', जॉन अब्राहम ने दिया बड़ा बयान

    जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार, तापसी पन्नू और वाणी कपूर स्टारर ‘खेल खेल में’ से ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रही है। जॉन फिल्म के प्रमोशन के लिए एक पोडकास्ट में शामिल हुए और फिल्म और सोसायटी को लेकर कई मुद्दों पर बात की। उनका कहना है कि किसी को अपने देश से प्यार करने के लिए अंधराष्ट्रवाद में शामिल होने के बजाय इसकी कमियों की आलोचना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत महिलाओं, बच्चों और जानवरों के लिए सुरक्षित नहीं है।

  • Aug 17, 2024 2:17 PM

    ग्लोबल राम चरण ने फेडरेशन स्क्वायर पर भारतीय तिरंगा फहराया

    ग्लोबल स्टार राम ने इस अवसर पर व्यक्त किया, “यह हमारे सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है कि हम यहाँ ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ध्वज फहरा रहे हैं। मेरे पास ऑस्ट्रेलिया में रहने की बहुत प्यारी यादें हैं, जब मैंने 12 साल पहले मेलबर्न और सिडनी में एक फिल्म की शूटिंग की थी। तब इतने भारतीय नहीं थे, और आज इतने सारे भारतीयों को देखकर मुझे बहुत गर्व होता है।

  • Aug 17, 2024 1:25 PM

    कौन हैं सोना डे? MMS लीक होने के बाद हैं चर्चा में है लड़की

    सोना डे एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और यूट्यूबर हैँ। उनको काफी पसंद किया जाता है। जैसे ही उनका कोई वीडियो सामने आता है लोग इसको तुरंत वायरल कर देते हैं। इंस्टाग्राम पर सोना डे को करीब 9.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैँ। बता दें कि यूट्यूब चैनल पर भी करीब 2.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। यहां पर भी वो डांस वीडियो अपलोड करती हैं जिनको काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि सोना डे उन पीड़ितों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं जिनके फेक एमएमएस को लीक किया गया है और बदनाम करने की कोशिश की गई।

  • Aug 17, 2024 1:02 PM

    सलमान खान इस फिल्म निर्माता के साथ करेंगे काम?

    मशहूर फिल्ममेकर जोया अख्तर ने सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। देखने वाली बात होगी सिकंदर को लेकर बिजी सलमान खान इस बात पर ध्यान देते हैं या नहीं।

  • Aug 17, 2024 12:16 PM

    'ये औरत डब्बा खाली कर चुकी है..' Ankita Lokhande ने सास को लगाई फटकार? भड़क गए लोग, Video

    उनकी सास को डायबिटीज है और इस वजह से उन्हें बहुत सारे लड्डू खाने के लिए अंकिता चिढ़ा रही हैं। इस दौरान वो कहती हैं, 'ये औरत लड्डू खाए पड़ी है..' ये बात लोगों को अच्छीं लगी। अंकिता कहती हैं, ''ये लड्डू खा रही हैं और इन्हे डायबिटीज हैं। ये खुद के हाथ के बने लड्डू खाती रहती हैं, क्या मम्मा.. अब बोलो मैं लड्डू नहीं खाऊंगी।'' विक्की जैन की मां कहती हैं, ''अरे जरा से में कुछ नहीं होता है।'' इसपर अंकिता कहती हैं, ''जरा से में? ये डब्बा खाली कर चुकी है ये औरत, और कहती हैं कुछ नहीं होता।''

  • Aug 17, 2024 11:51 AM

    राजकुमार हिरानी की 'डंकी' का बजा डंका, IFFM में जीता ये शानदार अवॉर्ड!

    जहां पारिवारिक दर्शक फिल्म देखने आ रहे हैं, वही ये फिल्म हर उम्र के लोगों को भी इंप्रेस कर रही है। इस सफलता के साथ, डंकी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 (IFFM) में भी पहचान मिली है, जहां इसने इक्वेलिटी इन सिनेमा अवॉर्ड जीता है।

  • Aug 17, 2024 11:07 AM

    पक्की सहेली की कास्टिंग काउच वाली बातें इस एक्टर ने सोशल मीडिया पर कर दी लीक, काम के बदले मांगा...

    यह घटना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच कल्चर के बारे में बताती है। मोहित की शेयर की गई स्टोरी में चैट के स्क्रीनशॉट दिखाए गए हैं जिसमें एक्ट्रेस को सेक्स करने के लिए कहा गया है और रोल के बदले में उसे पता दिया गया है। उन्होंने स्काईलाइन स्प्री प्रोडक्शन के प्रेम नाम के व्यक्ति का नाम भी बताया जो अपनी दोस्त से इस समझौते के लिए कह रहा था।

  • Aug 17, 2024 10:34 AM

    अरशद वारसी को हो गई है ये अजीबो-गरीब बीमारी, बोले- रोज सुबह उठते ही मुझे...

    इंटरव्यू के दौरान अरशद वारसी ने बताया की उन्हें Amazon से शॉपिंग करने की अजीबों -गरीब बीमारी हो गई है। बह सुबह उठते ही Amazon से कुछ न कुछ खरीदने बैठ जाते हैं। फिर जब सामान डिलीवर होता है तो खुद ही सरप्राइज हो जाते हैं मानो किसी ने उन्हें गिफ्ट भेजा हो। एक्टर ने बताया की उन्हें यह सब करके बहुत आनंद मिलता है। जब समदीश पूछते है की आखिरी बार आपने क्या खरीदा था तो एक्टर हस्ते हुए बताते है कि मैंने एक 'बैक स्क्रैचर ' मंगाया था।

  • Aug 17, 2024 10:05 AM

    Neena Gupta को मिला दूसरा नेशनल अवॉर्ड, यकीन नहीं कर पाई एक्ट्रेस, परेशान होकर बार-बार किया ये काम

    आज 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई। यह हर भाषा के सिनेमा के लिए एक एक्साटमेंट वाला पल रहा है। ऋषभ शेट्टी, अरिजीत सिंह, एआर रहमान, नित्या मेनन और अन्य जैसे कई टैलेंटेड सेलेब्रिटीज ने अवॉर्ड जीता है। गुलमोहर और कंतारा जैसी फिल्में भी विनर लिस्ट में शामिल हैं। इन्हीं सितारों से एक नीना गुप्ता ने भी इस साल अपना दूसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है।

  • Aug 17, 2024 9:33 AM

    Urfi Javed की मां ने किया चौकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'उसकी वजह से ही हमारा घर..'

    उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको शायद झटका देने के लिए काफी है। गौरतलब है कि उनकी मां से कई सवाल पूछे गए थे लेकिन जब उनसे उर्फी के काम के बारे में बात की गई तो उन्होने चौकाने वाला जवाब दिया। उर्फी की मां का कहना था कि, ''हमारा उर्फी के पैसों से चलता है।'' इसके बाद उनके बयान को लेकर चर्चा है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X