Bollywood Live News- शाहरुख खान को मिली धमकी पर आया नया अपडेट, अजय देवगन ने सिंघम की सफलता पर की बात!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते शाहरुख खान की क्योंकि उनको बीते दिन जान से मारने की धमकी मिली थी। अब इसपर एक अपडेट सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रायपुर छत्तीसगढ़ का है। खबरें हैं कि पुलिस ने रायपुर के एक वकील को इस केस पर बात करने के लिए बुलाया है। गौरतलब है कि शाहरुख खान को लेकर पहली बार ऐसा मामला सामने आया है कि उनको ऐसे धमकी मिली है।

इसके अलावा बात करें अजय देवगन की तो वो सिंघम अगेन का सफलता से काफी खुश हैं। उन्होने अर्जुन कपूर की भी जमकर तारीफ की है। अजय देवगन का कहना है कि अर्जुन कपूर को फाइनली एक अभिनेता के तौर पर उनका हक मिल गया है। गौरतलब है कि सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर ने शानदार काम किया है। उनके निगेटिव रोल की तारीफ हो रही है।

इसी तरह के तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Nov 9, 2024 12:04 PM

    सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई को पहली बार खिलाया गया अनाज

    सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। वीडियो में मासूम को अन्न खिलाया जा रहा है। ये एक रश्म होती है जो कि 6 महीने के बाद बच्चे के जुबान में अनाज रखकर निभाई जाती है। आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

  • Nov 9, 2024 11:01 AM

    'शादी नहीं करना चाहता था..' Anant Ambani का चौकाने वाला वीडियो वायरल, Radhika Merchant के फैंस को लगेगा झटका!

    अनंत अंबानी वायरल वीडियो में कह रहे हैं, ''मैं लकी हूं.. मैने बचपन में सोचा था कि मैं कभी शादी नहीं करूंगा। मैं मम्मी पापा को हमेशा बोलता था। मैं हमेशा जानवरों की सेवा में लगा रहता था। जब मैं इनको मिला तो इनकी भी मेरी जैसी सोच है, सेवा का भाव है। जानवरों से बहुत ज्यादा प्रेम है। इसके अलावा जितनी भी मेरे साथ कठिनाई हुई मेरे स्वास्थ्य को लेकर वो हमेशा एक मजबूत ताकत जैसा खड़ी रही है।'' अनंत अंबानी का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Nov 9, 2024 10:12 AM

    Seema Haider यूट्यूब से कर रही हैं छप्पर फाड़ कमाई, सिर्फ एक महीने में कमा लेती हैं इतने पैसे?

    सीमा हैदर अपने पति के मिलकर अब यूट्यूब से नोट छाप रही हैं। पता चला है कि अब वो करीब 80 हजार रुपए हर महीने कमा लेती हैं। यूट्यूब पर उनके अच्छे खासे फॉलोवर्स हैं और हर वीडियोज में व्यूज आते हैं। सीमा हैदर के आने के पहले सचिन मीणा का घर काफी सिंपल था लेकिन अब दोनों एसी रूम में रहते हैं और घर में हर सुख सुविधा है। सीमा हैदर भी काफी खुश है।

  • Nov 9, 2024 9:48 AM

    Kangana Ranaut ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश से पूछा डबल मीनिंग सवाल, ट्रोल!

    कंगना रनौत इस वीडियो में पूछ रही हैं, ''अगला सवाल है, किसे टॉप पे रहना ज्यादा पसंद है? मैं गेम की बात कर रही हूं।'' करण कुंद्रा मुस्कुराते हुए कहते हैं, ''गेम में ना? वो, और मैं गेम की बात नहीं कर रहा हूं।'' तेजस्वी शर्माते हुए कहती हैं, ''ये क्या हो रहा है? गेम में हां।'' कंगना कहती है, ''हमेशा लेडीज टॉप ही होती हैं।'' अब ये पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Nov 9, 2024 9:04 AM

    Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office- वर्ल्डवाइड कार्तिक आर्यन की फिल्म ने गाड़े झंडे, 200 करोड़ के पार गया आंकड़ा!

    भले ही भूल भुलैया 3 सिंघम के सामने खड़ी है और उससे पीछे हैं लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म ने धागा खोल दिया है। जी हां, कार्तिक आर्यन की फिल्म ने अब तक कुल 240.75 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है। काफी जल्दी फिल्म वर्ल्डवाइड 250 करोड़ का आंकडा पार कर लेगी। अगर उनको सामने सिंघम जैसी बड़ी फिल्म ना होती तो शायद ये आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता था। कार्तिक आर्यन के साथ इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन जैसे सितारे नजर आए थे।

  • Nov 9, 2024 8:19 AM

    सिंघम अगेन ने कमा डाले इतनी करोड़?

    रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने शुक्रवार को करीब 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। इससे ये तो तय है कि सिंघम की स्पीड में ब्रेक लगा है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 180.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। देखने वाली बात होगी शनिवार से अगले सप्ताह का कलेक्शन कितना होगा। अजय देवगन काफी समय से एक बड़ी फिल्म की तलाश में थे और उनकी तलाश सिंघम के साथ पूरी होती है।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X