Bollywood Live News- सलमान खान ने सारी मीटिंग्स की कैंसल, हिना की पलक पर सिर्फ एक बाल!

bollywood live updates salman khan hina khan

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सबसे ज्यादा सदमें में सलमान खान और वो लगातार सिद्दीकी परिवार के साथ संपर्क में हैं। सभी जानते हैं कि सलमान खान ना सिर्फ बाबा के अच्छे दोस्त थे बल्कि उनके घरेलू संबंध थे। उनके निधन के बाद सलमान खान रात में सो नहीं पा रहे हैं और उन्होने अपनी सभी तरह की मीटिंग्स कैंसल कर दी हैं। वो किसी से नहीं मिल रहे हैं और उनकी परिवार ने भी लोगों से सलमान खान से ना मिलने की अपील की है।

इसके अलावा बात करें हिना खान की तो इस वक्त काफी ज्यादा मुश्किल में हैं। कैंसर से जंग लड़ रही इस हसीना की पलकें झड़ रही हैँ। जो तस्वीर सामने आई है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि हिना खान के पलकों में सिर्फ एक ही बाल बचा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होने खुद खुलासा किया है। हिना खान के फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 14, 2024 4:04 PM

    'सीता और गीता' की जंग में फंसी काजोल

    फिल्म 'दो पत्ती' का 2.36 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि काजोल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं और शाहीर शेख से एक मर्डर केस में पूछताछ कर रही हैं. वहीं, ट्रेलर में आगे दिखाया जाता है कि कृति सेनॉन का डबल रोल है जो कि जुड़वा बहने हैं और शाहीर शेख इन दोनों के चक्कर में फंस जाते हैं. काजोल के लिए मर्डर मिस्ट्री को सुलझाना आसान काम नहीं है. फिल्म 'दो पत्ती' का ट्रेलर देखने के बाद लोगों को सीता और गीता की याद आ गई. काजोल, कृति सेनॉन और शाहीर शेख की फिल्म का ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है और लोग रिएक्शन दे रहे हैं.

  • Oct 14, 2024 4:03 PM

    Shraddha Kapoor ने अपने रिलेशनशिप को किया कन्फर्म!

    श्रद्धा कपूर ने कॉस्मोपॉलिटन के साथ बात करते हुए कहा अपने रिश्ते को कन्फर्म किया है. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है. श्रद्धा कपूर ने कहा, 'मुझे अपने पार्टनर के साथ समय बिताना और उसके साथ मूवी देखना, डिनर पर जाना या ट्रैवल करना बहुत पसंद है. मैं आमतौर पर ऐसी इंसान हूं जो साथ में कुछ करना या साथ में कुछ ना करना पसंद करती हूं.' श्रद्धा कपूर से सवाल किया गया कि वह शादी में विश्वास करती हैं. इस पर उन्होंने कहा, 'ये शादी में विश्वास करने के बारे में नहीं है, बल्कि सही व्यक्ति होने और सही साथी के साथ होने के बारे में है. अगर कोई शादी शादी करना चाहता है, तो ये अच्छा है, लेकिन अगर वे शादी नहीं करना चाहते हैं, तो ये भी उतना ही सही भी है।'

  • Oct 14, 2024 4:02 PM

    बेटी की शिकायत पर गिरफ्तार हुए मलयालम एक्टर Bala

    एक्टर बाला पर एक्स बीवी अमृता सुरेश ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे. उन्होंने बताया कि हिंसा और मारपीट के कारण उन्हें इंटरनल ब्लिडिंग हो गई थी, जिसके लिए वह लगातार अपना इलाज करवा रही थीं। अमृता ने ये भी कहा कि इस दौरान वह लगातार ट्रामा से गुजरीं। बाला के पूर्व ड्राइवर ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। ड्राइवर ने कहा था कि उसने बाला को अमृता के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा था। इस खुलासे के बाद एक बार फिर मलायाली सितारों पर सवाल उठ रहे हैं।

    बेटी की शिकायत पर गिरफ्तार हुए मलयालम एक्टर Bala
  • Oct 14, 2024 4:00 PM

    Pooja Bhatt ने मेट्रो में 'जय श्रीराम' के जयकारे लगाने वालों पर निकाला गुस्सा

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें आप देख सकते हैं कि मेट्रो के अंदर फर्श पर लोग बैठे नजर आ रहे हैं। ये लोग 'भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा' और कुछ और भजन गा रहे हैं। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'पब्लिक प्लेस पर इसकी कैसे इजाजत? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि ये हिंदुत्व पॉप, क्रिसमस कैरोल है, बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर या कुछ भी है. किसी भी हाल में सार्वजनिक स्थानों का इस तरह से गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. कैसे और क्यों अथॉरिटी ने इसकी इजाजत दी?'

  • Oct 14, 2024 1:11 PM

    सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच आया मशहूर इंफ्लुएंसर

    पुनीत सुपरस्टार इस वीडियो में कह रहे हैं, ''सलमान भाई की तरह से मैं माफी मांगता हूं लॉरेंस भाई से। मुझे नुकसान पहुंचा लो लेकिन सलमान भाई को नुकसान मत पहुंचाओ। बॉलीवुड में इतने लाखों करोड़ों एक्टर हैं जो कि लाखों करोड़ों रुपए हर महीने कमाते हैं, अपनी अय्याशियों में पैसा लुटाते हैं, चार चार शादियां करते हैं 10-10 बच्चे पैदा करते हैं। लेकिन सलमान भाई एक ऐसा बॉलीवुड एक्टर है जो कि करोड़ों रुपए कमाता है और करोड़ों रुपए गरीब बच्चों पर लुटा देता है।''

  • Oct 14, 2024 12:22 PM

    Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan के तलाक पर लगी पक्की मुहर? केबीसी 16 के मंच पर सबकुछ हुआ कंफर्म!

    इस खबर पर कंफर्म की मुहर इसलिए लगाई है क्योंकि शो के दौरान एक वीडियो चलाया गया था। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के 82 जन्मदिन के मौके पर पूरे परिवार के वीडियो और तस्वीरें सामने आईं थीं और अमिताभ बच्चन की जर्नी को साझा किया गया था। इस जर्नी में में जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, नव्या नंदा और आराध्या तक की तस्वीरें शामिल थीं। हालांकि इस पूरे वीडियो में सिर्फ एक शख्स मिसिंग था और वो ऐश्वर्या राय हैं। इसके बाद लोगों ने रेडिट पर बातें करना शुरु किया कि ये नेशनल टीवी पर बहुत बड़ा ऐलान कहा जा सकता है।

  • Oct 14, 2024 11:27 AM

    Oviya Helen कौन है? Bigg Boss फेम हसीना का प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर हुआ लीक, इस इंडस्ट्री पर करती है राज...

    ओविया हेलेन काफी चर्चा में रहती हैं क्योंकि वो तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों के लिए जानी जाती है। वो बेसिकली तमिल एक्ट्रेस हैं और उनका पूरा नाम ओविया हेलेन नेल्सन है। साल 2010 के तमिल के एक सीरियल कलावणी से शुरुआत करने वाली ओविया को सभी जानते हैं। तमिल फिल्मों का सफर शानदार रहा है और इस लिस्ट में मरीना, मूडर कूडम और माधा यानाई कूट्टम जैसी कई हिट फिल्में भी शामि हैं।

  • Oct 14, 2024 10:37 AM

    Hina Khan की हालत हुई बदतर? पलकों पर बचा है सिर्फ एक बाल, Photo देख दुआएं कर रहे हैं फैंस!

    पलक के एक बाल को साझा करते हुए हिना खान ने लिखा, ''जानना चाहते हैं कि मेरी प्रेरणा का वर्तमान स्रोत क्या है? एक बार एक शक्तिशाली और सुंदर ब्रिगेड का हिस्सा जिसने मेरी आँखों को शोभायमान किया। मेरी आनुवंशिक रूप से लंबी और सुंदर पलकें..यह बहादुर, अकेला योद्धा, मेरी आखिरी खड़ी पलक ने मेरे साथ सब कुछ लड़ा है। मेरे कीमो के आखिरी चक्र के करीब यह एक अकेली पलक मेरी प्रेरणा है। हम यह सब के माध्यम से देखेंगे, हाँ हम इंशाअल्लाह करेंगे। पी.एस - मैंने एक दशक से नकली कपड़े नहीं पहने हैं, वास्तव में इससे भी ज्यादा, लेकिन अब मैं अपने शूट के लिए पहनती हूं। कोई ना.. सब ठीक हो जाना है।''

  • Oct 14, 2024 10:00 AM

    'विश्नोई समाज से माफी मांगो सलमान खान..' बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद BJP नेता का पोस्ट वायरल!

    हरनाथ सिंह यादव ने चिंकारा हिरण को लेकर सलमान खान के लिए लिखा, ''प्रिय सलमान खान, काला हिरण जिसे बिश्नोई समाज देवता मानता है उसकी पूजा करता है, उसका आपने शिकार किया और उसे पका कर खा लिया। जिसके कारण बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत हुई और आपके प्रति बिश्नोई समाज में लंबे समय से आक्रोश है। व्यक्ति से गलती हो जाती है। आप बड़े अभिनेता हैं, देश में बड़ी संख्या लोग आपसे स्नेह करते हैं। मेरा आपको सद्परामर्श है कि आपको बिश्नोई समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी बड़ी गलती के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगना चाहिए।''

  • Oct 14, 2024 9:24 AM

    विक्की विद्या ने तीन दिन में की इतनी कमाई?

    Sacnilk की रिपोर्ट्स की मानें तो थोड़ा बहुत ही सही लेकिन विक्की विद्या जिगरा के आगे निकल गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक करीब 18.65 करोड़ की बिजनेस कर लिया है। पहले दिन फिल्म ने 5.5 करोड़, दूसरे दिन, 6.9 और तीसरे दिन 6.25 करोड़ की कलेक्शन किया है। इस तरह से ये आंकड़ा 18 करोड़ के ऊपर जा रहा है। इससे इतना तय है कि फिल्म आलिया भट्ट की जिगरा को कड़ी टक्कर दे रही है।

  • Oct 14, 2024 8:45 AM

    जिगरा ने फर्स्ट वीकेंड पर की इतनी कमाई?

    रिपोर्ट्स आने तक आलिया भट्ट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस करीब 17-18 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फिल्म ने पहले दिन करीब 4.55 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने करीब 6.58 करोड़ रुपए कमए तो वहीं तीसरे दिन यानि रविवार को 7.5-8.5 करोड़ तक की कमाई की है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म ने अंत कर करीब 17-18 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि दूसरे वीकेंड पर क्या होता है ये तो देखने वाली बात होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X