..................... Bollywood Live News Salman Khan bigg boss women commission notice alia bhatt medical condition - Hindi Filmibeat

Bollywood Live News- आलिया भट्ट की बिगड़ी मेडिकल कंडीशन, बिग बॉस को महिला आयोग का नोटिस

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी एक गंभीर बीमारी के बारे में खुलकर बात की। आलिया ने बताया कि उन्हें ADHD की समस्या है। इसका मतलब अटेंशन डिफीसिटएट हाइपरएक्टिव डिसऑर्डर है। आलिया भट्ट ने इंटरव्यू में बताया कि वह बचपन से ही जोन आउट हो जाती है। उन्होंन कहा, "मैं बचपन में अपने स्कूल और क्लासरूम में या किसी कंवर्सेशन के बीच में जोन आउट हो जाती हूं। मैंने अभी कुछ दिनों पहले एक साइकोलॉजिकल टेस्ट करवाया, जिसमें पता चला कि मैं ADHD के स्पेक्ट्रम में बहुत हाई हूं। मुझे ADHD है।"

इसके साथ ही टेलीविजन की दुनिया से भी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बिग बॉस कन्नडा को महिला आयोग ने नेटिस भेजा है। दरअसल, बिग बॉस कन्नड़ के 11वें सीजन में हाल फिलहाल में एक 'स्वर्ग और नर्क' नाम का वीकली टास्क परफॉर्म किया गया। इसमें कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग पार्ट्स में डिवाइड किया गया था, जिसमें से कुछ को जेल जैसी सेटिंग में रखा गया था। इतना ही नहीं महिला आयोग की ओर से की गई शिकायत में ये भी बताया गया है कि इस कार्य में फीमेल्स कंटेस्टेंट्स की निजता और गोपनीयता का भी उल्लंघन किया गया था।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 15, 2024 6:51 PM

    वायरल हुआ Vivek Oberoi का वीडियो

    Vivek Oberoi Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनके दोस्त बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद सलमान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इस बीच विवेक ओबेरॉय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

    वायरल हुआ Vivek Oberoi का वीडियो
  • Oct 15, 2024 6:11 PM

    पति Vivian Dsena की किसी और के साथ नजदीकी बढ़ते देख Nouran Aly ने किया रिएक्ट

    Bigg Boss 18 Video: विवियन डीसेना, जो इस समय बिग बॉस 18 के घर में बंद हैं, शो में अपनी प्रेजेंस के लिए बहुत प्यार बटोर रहे हैं। भारतीय टेलीविजन पर सबसे फेमस नामों में से एक, विवियन को को-कंटेस्टेंट श्रुतिका अर्जुन के साथ एक अच्छा रिलेशनशिप बनाते देखा जा रहा है।

    पति Vivian Dsena की किसी और के साथ नजदीकी बढ़ते देख Nouran Aly ने किया रिएक्ट
  • Oct 15, 2024 5:20 PM

    Salman Khan की सुरक्षा में जी-जान से जुटी पुलिस

    Salman Khan Security Increases: महाराष्ट्र सरकार ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा को वाई+ श्रेणी में अपग्रेड करने के लगभग दो साल बाद बढ़ा दिया है। नवंबर 2022 में, जब एक्टर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिलीं, तो उन्हें वाई+ सुरक्षा प्रदान की गई।

    Salman Khan की सुरक्षा में जी-जान से जुटी पुलिस
  • Oct 15, 2024 4:44 PM

    मुंबई में रहते हुए भी Baba Siddique के जनाजे पर नहीं पहुंचे Shah Rukh Khan?

    बाबा सिद्दीकी की हत्या ने पूरे शहर और फिल्म जगत को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि राजनेता के कुछ बॉलीवुड हस्तियों से करीबी संबंध थे। बाबा सिद्दीकी एक्टर सलमान खान, शाहरुख खान, संजय दत्त और अन्य के करीबी दोस्त थे। जहां सलमान, संजय, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, पूजा भट्ट, ज़हीर इकबाल और मनीष पॉल समेत अन्य लोग बाबा सिद्दीकी को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके घर पर पहुंचे, वहीं शाहरुख उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।

  • Oct 15, 2024 4:09 PM

    गोलियों की दम पर खतरे से भिड़ने निकले वरुण-सामंथा

    वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की वेब सीरीज 'सिटाडेलः हनी बनी' का 2.51 मिनट का धांसू ट्रेलर लोगों का ध्यान खींच रहा है. लोग ट्रेलर पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. इस वेब सीरीज के दोनों लीड स्टार जासूस के रोल में नजर आने वाले हैं. ये दोनों अपने मिशन के दौरान खतरों से सामना करते हैं और जमकर गोलियां चलाते हैं. वेब सीरीज 'सिटाडेलः हनी बनी' के ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को जबरदस्त स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज देखने को मिलने वाली है. इस वेब सीरीज में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु के अलावा केके मेनन, सिकंदर खेर और साकिब सलीम जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं.

  • Oct 15, 2024 2:45 PM

    Dhoom 4 में हुई इस हसीना की एंट्री

    धूम 4 (Dhoom 4) को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में श्रद्धा कपूर की एंट्री हो गई हैं और वह फिल्म के चोर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ रोमांस करेंगी. रणबीर और श्रद्धा के फैंस इस रिपोर्ट्स से खुश हो गए हैं. दोनों पहली बार फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में एक साथ नजर आए थे. दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि धूम 4 में भी दोनों एक्टर्स हर किसी को इंप्रेस कर देंगे.

  • Oct 15, 2024 2:07 PM

    Bhool Bhulaiyaa 3 टाइटल ट्रैक को हिट बनाने के लिए दिलजीत ने मिलाया पिटबुल से हाथ

    कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी इस दिवाली पर अपनी मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' के जरिए बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म के ट्रेलर में माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और नित्या मेनन जैसे सितारों की झलक दिखने को मिली। फिल्म 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही लोगों ने इसे सुपरहिट बताना शुरू कर दिया था। इसी बीच फिल्म 'भूल भुलैया 3' के मेकर्स ने टाइटल ट्रैक का टीजर रिलीज करके फैंस को एक और शानदार तोहफा दे दिया है। फिल्म 'भूल भुलैया 3' के टाइट ट्रैक में पिटबुल और दिलजीत दोसांझ जुगलबंदी करते नजर आ रहे हैं।

  • Oct 15, 2024 1:08 PM

    नतासा संग बढ़ती नजदीकियों पर एल्विश यादव का रिएक्शन

    एल्विश यादव ने नतासा संग अपने रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट किया है और बढ़ती नजदीकियों का कारण भी बता दिया है। सोशल मीडिया पर आकाश गुप्ता नाम के एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'नताशा स्टेनकोविक एक म्यूजिक वीडियो के लिए यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ शूट कर रही थीं। उन्हें देखकर हार्दिक पांड्या के फैंस दोनों पर गाली-गलौज करने लग जाते हैं। यह एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे सोशल मीडिया ट्रोलिंग में तर्क, नैतिक शालीनता और स्पष्ट रूप से बुनियादी साक्षरता का अभाव है। अगर यह वास्तविक निरक्षरता नहीं है, तो फिर क्या है?' अब इसी पोस्ट के जवाब में एल्विश यादव ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा,'और फ्री में इतना पीआर भी करवा देते हैं।' एल्विश यादव का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

  • Oct 15, 2024 11:58 AM

    Mallika Sherawat ने विवियन डीसेना के चेहरे को किया टच

    बिग बॉस 18 में वीकेंड के वार में मल्लिका शेरावत नजर आईं। इस दौरान उन्होंने घरवालों संग मस्ती की। साथ ही उन्होंने विवियन के चेहरे को प्यार से छूते हुए उनकी जॉलाइन की तारीफ की। लेकिन विवियन को ये पसंद नहीं आया और वो अनकम्फर्टेबल दिखे। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Oct 15, 2024 11:12 AM

    सुहाना खान ने खोला स्लिम फिगर का राज, वर्कआउट वीडियो का बवाल

    Suhana Khan Workout Video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान ने आखिरकार अपने परफेक्ट फिट फिगर का राज बता दिया है। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पुश-अप्स, पुल-अप्स और डेडलिफ्ट करती नजर आ रही हैं। वर्कआउट वीडियो में सुहाना खान ने अपने अलग-अलग दिन के एक्सरसाइज के क्लिप्स को मर्ज किया है। फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सुहाना खान एक पर्सनल ट्रेनर की देखरेख में पुल अप्स, हिप थ्रस्ट, पुश अप्स और डेडलिफ्ट्स करती नजर आ रही हैं।

  • Oct 15, 2024 10:13 AM

    VVKWWV BO Collection Day 4: नीचे आई कमाई बॉक्स ऑफिस पर बटोरे इतने करोड़

    सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने रिलीज के चौथे दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने रिलीज के पहले दिन 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 25.45 फीसदी की तेजी आई और इसने 6.9 करोड़ का कारोबार किया। हालांकि तीसरे दिन ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में 7.25 फीसदी की कमी आई और इसने 6.4 करोड़ का कलेक्शन किया।

  • Oct 15, 2024 9:23 AM

    Smriti Irani की टीवी सीरियल में वापसी?

    अभिनेत्री से राजनेता बनी स्मृति ईरानी ने पॉलिटिक्स में खुद को एक कद्दावर नेता के रूप में साबित कर दिया है। हालांकि लोक सभा चुनावों में इस बार स्मृति इरानी को अमेठी सीट से बुरी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब खबरे है कि स्मृति ईरानी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी के लिए कमर कस रही हैं। स्मृति ईरानी का नाम टेलीविजन की दुनिया के टॉप शो से भी जोड़ा जा रहा है। खबरों के मुताबिक राजनेता और क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम स्मृति ईरानी अनुपमा में एंट्री कर सकती हैं। आखिरी बार 2009 में एक कॉमेडी शो में दिखाई देने के बाद यह टेलीविजन पर उनकी वापसी होगी।

  • Oct 15, 2024 9:16 AM

    दूसरी शादी की खबरों के बीच इस शख्स का हाथ थामे नजर आईं Sania Mirza

    सानिया मिर्जा इन दिनों अपनी दूसरी शादी की अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि पूर्व भारतीय टेनिस स्टार ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग होने के बाद किसी दूसरे पाकिस्तानी का हाथ थाम लिया है। दिलचस्प बात यह है कि सानिया के जिस शख्स से नाम जुड़ने की चर्चा है, वह शोएब की तीसरी पत्नी सना जावेद के पूर्व पति उमैर जसवाल हैं।

  • Oct 15, 2024 8:34 AM

    राजकुमार हिरानी हुए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित

    Rajkumar Hirani Kishore Kumar Award- राजकुमार हिरानी एक ऐसे फिल्म मेकर हैं जो बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों ने हमेशा न सिर्फ दर्शकों को प्रभावित किया है बल्कि उनके दिलों को छुआ भी है। लाखों के दिलों में बसने वाले फिल्म मेकर ने अक्सर महान गायक, दिवंगत किशोर कुमार के लिए अपनी गहरी भावना जाहिर की है। उनके जीवन का एक यादगार पल वह था जब उन्हें किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर नेशनल किशोर कुमार अवॉर्ड से नवाजा गया।

  • Oct 15, 2024 8:06 AM

    आलिया भट्ट की 'जिगरा' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, सोमवार को कमाई को तरसी फिल्म

    आलिया भट्ट अपनी लेटेस्ट रिलीज ‘जिगरा’ में काफी एक्शन सीन करती नजर आ रही हैं। फिल्म में वेदांग रैना ने आलिया भट्ट के भाई का रोल प्ले किया है। बेसिकली ये फिल्म भाई-बहन के गहरे रिश्ते के बारे में हैं। आलिया भट्ट अपनी लेटेस्ट रिलीज ‘जिगरा’ में काफी एक्शन सीन करती नजर आ रही हैं। फिल्म में वेदांग रैना ने आलिया भट्ट के भाई का रोल प्ले किया है। बेसिकली ये फिल्म भाई-बहन के गहरे रिश्ते के बारे में हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जिगरा’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 1.50 करोड़ का कारोबार किया है।

  • Oct 15, 2024 7:55 AM

    अनंत राधिका के प्री वेडिंग से वायरल हुआ ऐश्वर्या अभिषेक का ऐसा Inside Video

    अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है जिसे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने इस शादी को खूब इंजॉय किया था और दोनों पूरी तरह से एक दूसरे के साथ मस्ती और प्यार में खोए दिखाई दे रहे थे।

    अनंत राधिका के प्री वेडिंग से वायरल हुआ ऐश्वर्या अभिषेक का ऐसा Inside Video

Read more about: salman khan bigg boss alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X