Bollywood Highlights: रवि किशन ने लगाई घरवालों की क्लास, कार्तिक आर्यन को मिला सचमुच का भूत!

bollywood live updates ravi kishan bhool bhulaiyaa 3

Bollywood Live News Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते बिग बॉस के रविवार के एपिसोड की जिसमें रवि किशन नए होस्ट के तौर पर सामने आए हैं। जी हां, सलमान खान अब शुक्रवार और शनिवार वीकेंड के वार में आएंगे। जबकि रविवार को रवि किशन इस शो को होस्ट करने वाले हैं। इस रविवार को रवि किशन ने रजत दलाल समेत कई लोगों की क्लास लगाई है। रजत से उन्होने कहा कि हर बात पर धमकी देना सही नहीं है।

इसके अलावा बात करते हैं कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया की। कार्तिक ने हाल ही में कॉमेडी शो पर खुलासा किया था कि भूल भुलैया की शूटिंग के दौरान उनको सच में किसी भूत का एहसास हुआ था। उनका कहना था कि वो एक हवेली में शूट कर रहे थे और ऐसा लगा था कि किसी ने उनको स्क्रैच किया है। हालांकि उनकी इस बात पर लोगों ने हंसना शुरु कर दिया था।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Nov 4, 2024 7:54 PM

    'जय हनुमान' फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं ऋषभ शेट्टी, बोले- मैं भाग्यशाली हूं जो...

    हाल ही में एक इंटरव्यू में नेशनल अवॉर्ड विनर ऋषभ शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्म जय हनुमान के बारे में बात की, जिसकी घोषणा हाल ही में की गई है। उन्होंने बताया कि वह कंतारा: चैप्टर 1 के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, 'प्रगति और मैं हनुमान गढ़ी मंदिर जाने के लिए भाग्यशाली थे। अभी जय हनुमान के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। मैं कंतारा: चैप्टर 1 के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद ही टीम में शामिल होऊंगा। हमने एक टेस्ट शूट किया, और मेरी भूमिका की घोषणा की गई क्योंकि मेकर्स को कुछ कमिटमेंट पूरी करनी थीं।'

  • Nov 4, 2024 6:33 PM

    Drashti Dhami ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नन्ही परी का चेहरा देख लोग बोले- नजर ना लगे...

    Drashti Dhami Daughter First Glimpses: 22 अक्तूबर को दृष्टि ने बेटी को जन्म दिया था। वहीं बेटी के जन्म के 12 दिन बाद एक्ट्रेस ने बेटी की एक झलक दिखाई है। बता दें कि दृष्टि धामी की बेटी की झलक देख फैन्स ही क्या सितारे भी एक्साइटेड हो गए हैं।

    Drashti Dhami ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नन्ही परी का चेहरा देख लोग बोले- नजर ना लगे...
  • Nov 4, 2024 4:40 PM

    सौतेली बेटी ने खोली रुपाली गांगुली की पोल तो अश्विन के वर्मा ने दी सफाई, बोले- मेरी छोटी बेटी तलाक से...

    अश्विन के वर्मा ने लिखा- पिछली शादी से मेरी दो बेटियां हुई थीं। मैं समझता हूं कि मेरी छोटी बेटी तलाक से बेहद दुखी है। तलाक होता ही है दुख देने वाला। खासतौर पर यह बच्चों पर गहरा प्रभाव डालता है। मेरी पिछली शादी की कारणों की वजह से टूटी थी। मेरी दूसरी पत्नी के साथ की चैलेंज रहे थे। उनके और मेरे बीच कई दिक्कतें थीं। इसका किसी और चीज से कोई लेना देना नहीं है। मैं मेरी पत्नी और बच्चों के लिए अच्छा चाहता हूं, लेकिन मुझे दुख हो रहा है कि मीडिया इसे निगेटिव साइकल में खींच रही है।

    सौतेली बेटी ने खोली रुपाली गांगुली की पोल तो अश्विन के वर्मा ने दी सफाई, बोले- मेरी छोटी बेटी तलाक से...
  • Nov 4, 2024 3:23 PM

    सनी लियोनी ने 43 की उम्र में फिर रचाई शादी, नन्हे बच्चे बने बाराती

    एक्ट्रेस और मॉडल सनी लियोनी की हाल ही में शादी की खूबसूरत तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सनी शादी के 13 साल बाद फिर से शादी रचाई मालदीव पहुंची हैं।

    सनी लियोनी ने 43 की उम्र में फिर रचाई शादी, नन्हे बच्चे बने बाराती
  • Nov 4, 2024 2:07 PM

    मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन, सिर्फ चार महीने चली थी शादी

    Mithun Chakraborty's first wife Helena Luke passes away: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की तरफ से एक दुखद खबर आई है। दरअसल मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है। बता दें कि हेलेना ल्यूक ने कल यानी कि 3 नवंबर को आखिरी सांस ली थी।

  • Nov 4, 2024 12:36 PM

    सलमान खान को लेकर ऐश्वर्या राय से पूछा गया सवाल, नाम सुनते ही उड़ा चेहरे का रंग, दिया ऐसा जवाब?

    करण जौहर सितारों को लेकर सवाल पूछ रहे हैँ। शाहरुख खान का नाम लेने पर ऐश्वर्या राय कहती हैं, ''शार्प और ब्रिलियंट।'' सुष्मिता को लेकर कहती हैं, ''मीडिया ने इसपर काफी फन किया है। मेरे जिंदगी और इस नाम के साथ।'' करण जौहर जैसे ही सलमान खान का नाम लेते हैं ऐश्वर्या राय कहती हैं, ''अगला सवाल पूछिए।'' इसके बाद करण जौहर मुस्कुराने लगते हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैँ।

  • Nov 4, 2024 12:00 PM

    Seema Haider को डंडा मारने वाला था सचिन? बाबा ने छीना और लगा दी क्लास, Video Viral

    सचिन मीणा ने इस वीडियो में सीमा हैदर पर हाथ उठाना चाहा था और इसपर बाबा भड़क गए थे। आप देखेंगे कि सचिन मीणा ने डंडा लिया हुआ है और सीमा हैदर पर बार बार वार करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होने एक बार भी सीमा को मारा नहीं। सचिन मीणा हाथ में गिलास में नारियल पानी लेकर आए हुए है। सीमा पानी पीने से इंकार कर रही है। इसी को लेकर सचिन कह रहे हैं कि, नहीं पियोगी तो मुंह में डंडी कर दूंगा। वो जैसे ही मारने का नाटक करते हैं बाबा डंडा छीन लेते हैं और जोर की फटकार लगाते हैं।

  • Nov 4, 2024 11:31 AM

    शिवानी कुमारी बनेंगी राजपाल यादव की दुल्हनिया? क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई!

    वीडियो में कहा जा रहा है कि, ''खबर ये है कि शिवानी कुमारी को बॉलीवुड की करोड़ों की फिल्म में काम करने का मौका मिल गया है। इसमें भी चौकाने वाली बात ये है कि वो किसी नए हीरो के साथ नहीं बल्कि सुपरस्टार और कॉमेडी के बादशाह राजपाल यादव के साथ फिल्म करने वाली हैं। जिस फिल्म को शिवानी कुमारी करने वाली हैं, उसका नाम है घोड़ी पे चढ़कर आना। इस फिल्म को डायरेक्टर कैलाश मासूम बनाने वाले हैं। फिल्म के नाम को लेकर अगर बात की जाए तो शिवानी राजपाल यादव की दुल्हनिया बनने वाली हैं।''

  • Nov 4, 2024 10:52 AM

    Bigg Boss के घर के अंदर इस शख्स की हत्या करना चाहती हैं Alice Kaushik?

    एलिस ने में कहा, ''मैं करण को जान से मारना चाहती हूं, नहीं कुछ नहीं।'' अभिषेक पूछता है, ''क्या करण?'' एलिस कहती है, ''मैं करण को मारना चाहती हूं, रिकॉर्ड हो रहा है.. मर्डर करण। गेम में, रिकॉर्ड में फिजिकली। अगर उसकी मौत होती है तो मैं जिम्मेदारी रहूंगी।'' इसके बाद अभिषेक हंसना शुरु कर देते हैँ। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Nov 4, 2024 10:06 AM

    ननद ने राधिका मर्चेंट को दिखाया हाथ, स्टेज पर चढ़ने से रोका? शॉकिंग वीडियो हुआ वायरल!

    वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है जो कि लोगों को पसंद नहीं आया है। आप देखेंगे कि कोई इवेंट चल रहा है और इस दौरान राधिका मर्चेंट स्टे पर चढ़ रही हैं। जैसे ही वो पूरी तरह से चढ़कर ईशा के पास पहुंचने वाली होती है तो ईशा काफी स्टाइल में हाथ दिखाकर उनको वहीं पर रुक जाने का इशारा करती हैं।

  • Nov 4, 2024 9:01 AM

    Singham Again BO Day 3- रविवार को लगा सिंघम को झटका, फिर भी कमाई 100 करोड़ पार!

    ऐसा लग रहा था कि फिल्म रविवार को कमाल करेगी लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। उल्टा इस फिल्म की कमाई में रविवार को ही गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने तीसरे दिन यानि रविवार को महज 35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही कमाई का आंकड़ा अब 121 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

  • Nov 4, 2024 8:23 AM

    Bhool Bhulaiyaa 3 BO Day 3- कार्तिक आर्यन ने रच दिया इतिहास, पहले वीकेंड पर हुआ ये कारनामा?

    जी हां, कार्तिक ने इतिहास रच दिया है और भूल भुलैया 3 उनके करियर की वो पहली फिल्म बनी है जिसने रिलीज होकर अपने पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, कार्तिक आर्यन की ये फिल्म है जिसने महज 3 दिनों पर ही बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X