Bollywood Live News- रामायण फिल्म की शूटिंग हुई पूरी? एक शर्त पर इमरजेंसी को मिलेगा सर्टिफिकेट!

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 09 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की जिसको लेकर लंबे समय से चर्चा हो कही है। नितेश तिवारी की इस रामायण में रणबीर को भगवान राम के रोल में देखने के लिए फैंस बेसब्र हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का पहला पार्ट अब बन चुका है। क्रू के एक सदस्य ने खुद सेट से कई तस्वीरें साझा कीं, जो साबित करती हैं कि फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसके अलावा बात करें कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की तो वो भी लटकी हुई है। इस फिल्म को सर्टिफिकेट देने को लेकर एक खबर सामने आई है कि सेंसर बोर्ड ने एक शर्त रख दी है। कहा जा रहा है कि फिल्म को यू/ए प्रमाणपत्र मिलेगा। इसका मतलब है कि फिल्म को कम उम्र सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोग देख सकते हैं। हालाँकि, सीबीएफसी ने निर्माताओं से तीन सीन एडिट करने के लिए कहा है।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Sep 9, 2024 4:07 PM

    पत्नी नताशा के साथ कैफे पहुंचे वरुण धवन, फैन्स ने पूछा- बेटी कहां है ?

    वरुण धवन को हाल ही में कैफे के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वरुण और नताशा दोनों ही कैजुअल कपड़ों में नजर आए। दोनों को यूं साथ में देख फैन्स ने सावल पूछने शुरू कर दिए। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है दोनों के बीच आज भी उतना ही प्यार है तो वहीं दूसरे ने कहा बेटी कहां हैं आपकी आप कब चेहरा रिवील कर रहे हैं बेटी का।

  • Sep 9, 2024 3:53 PM

    शादी करना चाहती हैं शर्लिन चोपड़ा, बोलीं- मुझे मां बनना है...

    शर्लिन चोपड़ा को हाल ही में बप्पा के विसर्जन के मौके पर देखा गया था। इस मौके पर वह महाराष्ट्रीयन साड़ी पहने दिखीं। वहीं विसर्जन के मौके पर शर्लिन चोपड़ा कहती हैं कि वह मां बनना चाहती हैं सरोगेसी के जरिए या नेचुरल। शर्लिन चोपड़ा अपनी शादी के लिए दुल्हे की तलाश में हैं।

  • Sep 9, 2024 2:47 PM

    TV NEWS: राहुल वैद्य के साथ-साथ पत्नी दिशा परमार को भी हुआ डेंगू

    राहुल वैद्य को गणेश चतुर्थी वाले दिन डेंगू हो गया था। जिस वजह से वह गणेश उत्सव नहीं मना पाए थे। वहीं हाल ही में राहुल वैद्य ने बताया है कि उनकी पत्नी दिशा परमार को भी डेंगू हो गया है।

  • Sep 9, 2024 1:53 PM

    इतनी गर्मी में ओवर कोट पहनकर आईं उर्फी तो लोग बोले- ये कैसा फैशन है...

    उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद इतनी गर्मी में ओवर कोट पहने दिख रही हैं। इस वीडियो को देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं।

  • Sep 9, 2024 1:11 PM

    Trisha Kar Madhu के वीडियो ने दिलों पर गिराई बिजली, समुंदर किनारे टहलती दिखी भोजपुरी हसीना!

    Trisha Kar Madhu Viral Video- भोजपुरी हसीना त्रिशा कर मधु को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सीधे बीच से वायरल हो रहा है। वो समुंदर किनारे टहलते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि त्रिशा कर इस दौरान आगे से पूरे खुले हुए कपड़ों में नजर आ रही हैं। वीडियो के सामने आते ही ये तेजी से वायरल हो रहा है। त्रिशा कर ने वीडियो के कैप्शन लिखा है, ''तुम्हें अपना बनाने का..।''

  • Sep 9, 2024 12:47 PM

    सीमा हैदर ने पार कर दीं सारी हदें, प्यार में ऐसे खिलाती हैं पति को खाना, वीडियो देख बंद कर लेंगे आंखें

    सीमा हैदर जब से भारत आई हैं तब से ही वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी पाकिस्तान से उनपर आरोप लगाए जाते हैं तो कभी सचिन मीणा सीमा का बचाव करते दिखते हैं। कानूनी मामलों के अलावा सीमा हैदर अपने यूट्यूब व्लॉग और सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने वाले वीडियो की वजह से भी खास चर्चाओं में बनी रहती हैं। जी हां, सीमा हैदर के इंस्टा हैंडल पर एक नहीं बल्कि कई एकाउंट हैं। जहां पर दोनों के वीडियो आए दिनों शेयर किए जाते हैं।

  • Sep 9, 2024 12:11 PM

    रिलीज होगी कंगना रनौत की इमरजेंसी, लगे इतने कट?

    कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में 3 कट सगे हैं और 10 बदलाव हुए हैं। खबर आ रही है कि इस फिल्म को अब रिलीज करने की इजाजत दे दी गई है। हालांकि फिल्म कब रिलीज होगी इसको लेकर ऐलान नहीं किया गया है।

  • Sep 9, 2024 11:39 AM

    Bhooth Bangla- बिल्ली बनकर दूध चाटते नजर आए अक्षय कुमार, प्रियदर्शन की फिल्म का ऐलान!

    Bhooth Bangle Announcement- मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन और सुपरस्टार अक्षय कुमार को पिछले साल साथ देखा गया, और वो फोटो लीक हो गई, जिसने काफी चर्चा पैदा की। सभी इंतज़ार कर रहे थे के ये जोड़ी फिर से एक साथ आए। आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया है और 14 साल बाद, ये दोनों एक हॉरर कॉमेडी "भूत बंगला" पर साथ काम कर रहे हैं...

  • Sep 9, 2024 10:54 AM

    Vikas Sethi Death- निधन के एक दिन बाद पत्नी ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, भावुक होकर लिख डाली ये बात?

    जान्हवी ने इस पोस्ट में लिखा, "विकास सेठी यादों में, हम बेहद दुख के साथ उनके निधन को लेकर सभी को सूचित करते हैं, जो 8 सितंबर 2024 को हम सभी को छोड़कर चले गए। 9 सितंबर को हिंदू परंपराओं के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मुश्किल वक्त में आपकी प्रजेंस और सपोर्ट की सराहना की जाएगी। सादर, सेठी परिवार।" दरअसल जान्हवी ने पूरे परिवार की तरफ से ये पोस्ट किया है।

  • Sep 9, 2024 10:03 AM

    Stree 2 Box Office Collection- इंडिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी स्त्री 2, टूटे रिकॉर्ड्स!

    चौथे वीकेंड को लेकर खबरें आ रही हैं कि फिल्म ने 23.00 से 23.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो कि चौकाने वाला है। अब ये फिल्म कुल 523.50 करोड़ रुपये की कमाई पर खड़ी है जहां बड़े स्टार्स की फिल्म मुश्किल से पहुंचती है।

  • Sep 9, 2024 9:40 AM

    Salman Khan की नजर हुई कमजोर, मीडिया को देखते ही झट से उतारा चश्मा

    Salman Khan Using Reading Glasses- सलमान खान का एक वीडियो देखकर फैंस दुखी हो गए हैं। कुछ दिनों पहले पसलियों के दर्द से कराहते सलमान खान दिखे थे। अब इस वीडियो को देखकर साफ समझ में आ रहा है कि मेगास्टार की नजरें भी कमजोर हो रही हैं। भाईजान इस दौरान कार के अंदर बैठे थे और उनको रीडिंग ग्लास लगाए देखा जा सकता है। शायद वो कुछ देख रहे थे।

  • Sep 9, 2024 9:15 AM

    Ganesh Visarjan के दौरान बेतहाशा नाचीं अंबानी परिवार की नई नवेली बहू Radhika Merchant, वीडियो वायरल!

    वो अपने हाथ ठा रही थी और पूरे जोश के साथ डांस कर रही थी, जबकि अनंत उनके पीछे पीछे चल रहे हैं। राधिका मर्चेंट शादी के समय से ही लोगों को काफी पसंद आ रही हैं और उनके वीडियोज सामने आते ही वायरल हो जाते हैं। इस विसर्जन में बॉलीवुड के तमाम सितारे आए थे।

  • Sep 9, 2024 8:50 AM

    आमिर खान ने बहन निखत और उनके परिवार के साथ मनाई गणेश चतुर्थी

    बॉलीवुड स्टार आमिर खान हाल ही में अपनी बहन निखत और उनके पति संतोष के साथ उनके घर पर गणेश चतुर्थी मनाते हुए देखे गए। खान परिवार इस उत्सव को साथ में मानने के लिए इकट्ठा हुआ और आमिर अपनी बहन और उसके परिवार के साथ पारंपरिक समारोहों में शामिल हुए, जिससे यह खास मौका गर्मजोशी और उत्सव से भर गया।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X