Bollywood Highlights - पुष्पा 2 ने बनाए नए रिकॉर्ड्स, पोस्टपोन हो गई सितारे जमीं पर!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं आमिर खान की फिल्म सितारे जमीं पर की जिसको लेकर लंबे समय से चर्चा है। अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म पोस्टपोन हो गई है। गौरतलब है कि आमिर खान की ये फिल्म साल 2024 के अंत में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। फिल्म की एडिटिंग का कुछ काम बाकी है तो ये फिल्म अब 2025 के बीच में रिलीज होगी।

इसके अलावा बात करें अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की तो इसने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने अपने पहले ही दिन करीब 165 करोड़ और दूसरे दिन करोड़ करीब 90 करोड़ का कलेक्शन करके सभी के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैँ। आज तक किसी फिल्म ने पहले ही दिन इतनी कमाई नहीं की है। पुष्पा 2 लगातार सिनेमाघरों में चल रही है और लोग इसके कलेक्शन से हैरान हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए दिन भर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Dec 7, 2024 6:15 PM

    मुनव्वर फारुकी के पास बेटे के इलाज के नहीं थे पैसे, बोले- 25 हजार का इंजेक्शन था और जेब में थे सिर्फ 700 रुपये

    मुनव्वर फारूकी कहते हैं कि वह सिचुएशन मुझे आज भी याद है और वह पल मुझे आज भी डरा देता है। क्योंकि जब बेटे की तबियत ठीक नहीं हो रही थी तब उसे हम अस्पताल ले गए, तभी पता चला कि उसे ऐसी रेयर बीमारी है जिसके लिए तीन इंजेक्शन लगने थे। एक इंजेक्शन की कीमत 25 हजार रुपये थी तो मुझे कुल 75 हजार रुपये की जरूरत थी, लेकिन मेरे पास सिर्फ 700 या 800 रुपये ही थे।

    मुनव्वर फारुकी के पास बेटे के इलाज के नहीं थे पैसे, बोले- 25 हजार का इंजेक्शन था और जेब में थे सिर्फ 700 रुपये
  • Dec 7, 2024 4:52 PM

    Pushpa 2 BO Prediction Day 3: तीसरे दिन इतने करोड़ का आंकड़ा पार करेगी अल्लू अर्जुन की फिल्म, घटी कमाई

    पुष्पा 2 ने जहां 10.65 से शुरुआत की पहले दिन फिल्म ने 164.25 रुपये का तगड़ा बिजनेस किया। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 93.8 करोड़ रुपये की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म ने 268.7 करोड़ की टोटल कमाई की है। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो पूर्वानुमान के मुताबिक फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन घट सकता है। फिल्म 45.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है। (यह आंकड़ा रफ डाटा है जो बदल सकता है)

    Pushpa 2 BO Prediction Day 3: तीसरे दिन इतने करोड़ का आंकड़ा पार करेगी अल्लू अर्जुन की फिल्म, घटी कमाई
  • Dec 7, 2024 2:59 PM

    Bhojpuri New Song: खेसारी लाल का नया गाना 'मार तिया लाइन' रिलीज, भौजी संग करते दिखे जबरदस्त डांस

    हाल ही में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का एक भोजपुरी गाना 'मारS तिया लाइन' रिलीज हुआ है। इस गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के भोजपुरी चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को खेसारी लाला और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है और इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं। इस गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और इस गाने में संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इस गाने की कोरियोग्राफी प्रेम शर्मा और राधिका प्रसाद ने की है।

    Bhojpuri New Song: खेसारी लाल का नया गाना 'मार तिया लाइन' रिलीज, भौजी संग करते दिखे जबरदस्त डांस
  • Dec 7, 2024 12:50 PM

    Raj Kapoor- बॉलीवुड का शोमैन राजकपूर, इन फिल्मों से पूरी दुनिया को किया इंसपायर!

    आवारा (1951), श्री 420 (1955), और जागते रहो (1956) जैसी फ़िल्मों ने सोवियत संघ, पूर्वी यूरोप, मध्य पूर्व और चीन जैसे देशों में अपार लोकप्रियता हासिल की।​​जीवन की चुनौतियों से जूझते आम लोगों के उनके चित्रण ने वैश्विक दर्शकों के दिलों को छू लिया।

  • Dec 7, 2024 12:29 PM

    Pushpa 2 vs Salaar vs Devara -पुष्पा 2 ने सालार और देवरा को भी चटाई धूल, गुम हुए सारे रिकॉर्ड्स!

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने सारे रिकॉर्ड्स उखाड़कर फेंक दिए हैं। इस फिल्म ने दूसरे दिन ही 90 करोड़ का कलेक्शन करते हुए लोगों को हैरान कर दिया है। महज 2 दिनों ही फिल्म ने 265 करोड़ का कारोबार सिर्फ इंडिया में किया है और ये काफी शानदार है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म अभी कितना आगे जाती है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।

  • Dec 7, 2024 11:37 AM

    कौन थे कबीर कबीजी सिंह? 39 साल की उम्र में अचानक हुई मौत, अमेरिका गॉट टैलेंट में किया था धमाका!

    कबीर कबीजी सिंह भारतीय मूल के हैं और उनका जन्म पोर्टलैंड में हुआ था। उनके माता पिता दोनों इंडियन हैं। कबीर कबीजी सिंह को लोग AGT की वजह से जानते हैं। उन्होने काफी शानदार परफॉर्मंस देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल से ठीक पहले वो शो से बाहर हो गए थे।

  • Dec 7, 2024 10:43 AM

    मां बनने के बाद पहली बार नजर आईं दीपिका पादुकोण, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मचाई धूम

    दिलजीत दोसांझ का ये कॉन्सर्ट कहीं और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण के शहर बैंगलोर ही हो रहा था। दीपिका पहले दूर से बैठकर एंजॉय करती नजर आईं लेकिन बाद में दिलजीत ने उनकी एंट्री करवाई और जनता पागल हो गई। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने सफेद रंग की टीशर्ट और ब्लू कलर की जींस पहनी हुई थी। उन्होने दिलजीत को स्टेज पर जॉइन करके काफी मस्ती की।

  • Dec 7, 2024 10:10 AM

    Pushpa 2 Box Office Day 2- दूसरे दिन कमाई में आई गिरावट लेकिन 250 करोड़ का आंकड़ा पार!

    महज 2 दिन में इतना कलेक्शन करने वाली ये पहली फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, पुष्पा ने दूसरे करीब 90.10 करोड़ की कमाई की है जो कि काफी ज्यादा है। हालांकि पहले दिन फिल्म ने करीब 174 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह से अब तक फिल्म ने 265 करोड़ की कमाई की है।

  • Dec 7, 2024 9:26 AM

    महिला फैन की मौत से दुखी अल्लू अर्जुन परिवार को देंगे 25 लाख, भावुक होकर पोस्ट किया वीडियो!

    इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा था, ''संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। इस मुश्किल वक्त में मृतक के परिवार को मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं उन्हें विश्वास दिलाना चाहता हूं वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और पर्सनील वो परिवार से मिलेंगे। शोक मनाने के लिए जगह की उनकी आवश्यकता का सम्मान करते हुए, मैं इस चुनौतीपूर्ण यात्रा से निपटने में उनकी मदद करने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।'' इसके अलावा वीडियो में भी उन्होने इस घटना को दुखद बताते हुए मदद की बात की और कहा कि इस तरह की कल्पना भी उन्होने नहीं की थी।

  • Dec 7, 2024 9:01 AM

    Miho Nakayama Death - बाथटब में मिली मशहूर अभिनेत्री की लाश, फैंस के बीच पसरा सन्नाटा!

    एक अभिनेत्री के साथ हुआ है जो कि बाथटब में मृत पाई गई है और इसके बाद लोगों के बीच चर्चा शुरु हो गई। हम बात कर रहे हैं जापानी अभिनेत्री मिहो नाकायामा की। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 54 वर्षीय ये एक्ट्रेस टोक्यो में अपने घर के बाथरूम में मृत पाई गई है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X