Bollywood Live News- पुष्पा 2 को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, यामी गौतम के बेबी की पहली तस्वीर वायरल

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

यामी गौतम और आदित्य़ धर शादी के बाद से ही खबरों का हिस्सा रहते हैं। यामी गौतम के जन्मदिन के मौके पर आदित्य ने अपने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होने तस्वीर के साथ लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी बैटर हाफ। लव यू वेदू की मम्मी।' इसके जवाब में यामी गौतम ने भी लिखा, 'awww..थैंक यू वेदू के पापा।' अब ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें यामी गौतम अपने बेबी को गोद में लिए दिख रही हैं।

इसके अलावा बात करें अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 की तो इसको लेकर काफी चर्चा है। पता चला है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है और ये काफी हैरान करने वाला है। इसके अलावा फिल्म के कुछ सीन्स और गाली गलौज पर सेंसर बोर्ड की कैंची भी चली है। देखने वाली बात होगी कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म कितनी शानदार रहती है।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Nov 29, 2024 1:53 PM

    पिता-बेटी के सीन के दौरान इमोशनल हो गए Abhishek Bachchan, निर्देशक ने कारण बताते हुए खोला राज!

    शूजित ने ये भी कहा कि अभिषेक की एक बेटी भी है इस वजह से शायद ये हुआ होगा। शूजित ने कहा, ''वो इमोशनल हो गए थे क्योंकि वह एक पिता है। कई ऐसे सीन थे जो कि काफी इमोशनल करने वाले थे। इसका कारण ये है कि मेरी भी एक बेटी है और इसकी भी है। वो अक्सर रिफ्लेक्ट करता है। मुझे पता है कि वो इस बारे में मुझे कभी नहीं बताएगा लेकिन मैं ये जानता हूं।'' शूजित सरकार का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

  • Nov 29, 2024 1:00 PM

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर और ऑफिस में फिर पड़ी ED की रेड, पोर्नोग्राफी मामले पर चर्चा तेज़

    खबर तो यह भी आ रही है कि राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा और उनके कर्मचारियों के यहां पर भी ED की रेड पड़ी है। खान की राज कुंद्रा पिछले कई सालों से पोर्नोग्राफी के मामले में फंसे हुए हैं। जानकारी मिली है कि ED ने इस पूरे मामले पर 15 जगह पर छापेमारी की है। इतना ही नहीं इन सब में जो भी पैसे इस देश में इकट्ठे किए गए थे, इन वीडियो के जरिए उसका ट्रांजैक्शन विदेश में किया गया।

  • Nov 29, 2024 12:16 PM

    Bigg Boss 18- चाहत पांडे के साथ रजत दलाल ने किया रोमांस, वीडियो देख शर्म से लाल हो गए फैंस!

    करणवीर मेहरा की जोड़ ईडेन रोज के साथ बनी थी। शिल्पा शिरोडकर के साथ विवियन डीसेना थे जबकि चाहत पांडे के साथ रजत दलाल थे। इस कार्य की संचालक ईशा शर्मा थीं कि घर की मौजूद टाइमगॉड हैं। टास्क पूरा होने के बाद ईशा ने ऐलान किया कि उनको सबसे ज्यादा रजत और चाहत का परफॉर्मेंस अच्छा लगा है।

  • Nov 29, 2024 11:24 AM

    Ajaz Khan की पत्नी को कस्टम ऑफिसर्स ने किया गिरफ्तार, घर में मिले ड्रग्स, मच गया बवाल!

    एजाज खान की पत्नी को हथकड़ी लग चुकी है और अभिनेता काफी परेशान हैं। जैसे ही उनकी गिरफ्तारी हुई तो एजाज खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। एजाज का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है और ये छापेमारी उसी साजिश का एक हिस्सा है।

  • Nov 29, 2024 10:55 AM

    Aadar Jain के रोके पर इस एक्टर ने कसा तंज, कहा- 'उसने तारा को चीट किया, उसकी हाय लगेगी'

    आदर जैन का रोका हो जाने के बाद अब एक्टर पर केआरके ने निशाना साधा है और बोला है कि उन्हें तारा सुतारिया की हाय लगेगी। केआरके ने ट्वीट करके आदर और अलेखा के रोका होने पर नाराजगी जताई है और बताया है कि तारा सुतारिया बॉलीवुड की सबसे अच्छी लड़की है। आदर ने उसे चीट किया है। आदर की खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी नहीं होने वाली है। तारा की हाय लगेगी।

  • Nov 29, 2024 10:55 AM

    ग्लैमर छोड़ भक्ति में लीन हुईं आराध्या बच्चन, कोयल से भी मीठी आवाज में गाई रामायण की चौपाई, VIRAL हुआ VIDEO

    इस वीडियो में आराध्या की मीठी आवाज सुन लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि आराध्या इतनी छोटी उम्र में भी इतना अच्छा गाना गा लेती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या ना सिर्फ भजन गाती नजर आ रही हैं बल्कि आराध्या भक्ति में लीन होकर नाचती भी दिखाई दे रही हैं। फैन्स को आराध्या का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

  • Nov 29, 2024 9:25 AM

    प्रेग्नेंट हैं मुकेश अंबानी की ये बहू? बेबी बंप के साथ करवाया फोटोशूट, ये है सच्चाई!

    दरअसल श्लोका मेहता अभी प्रेग्नेंट नहीं हैं बल्कि ये पुराना वीडियो किसी ने फिर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। ये तब का वीडियो है जब श्लोका प्रेग्नेंट थीं और उन्होने फोटोशूट करवाया था। वीडियो में श्लोका का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं।

  • Nov 29, 2024 8:52 AM

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच मोबाइल पर भड़कती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, Viral Video!

    इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा टहल टहलकर किसी से बात कर रही हैं और जमकर खरी खोटी सुना रही हैं। किसी ने इस वीडियो को काफी दूर से शूट किया है और यही कारण है कि मलाइका की बातें नहीं सुनाई दे रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि सही बात क्या है ये किसी को नहीं पता है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X