Bollywood Live News- इंडिया लौंटी प्रियंका चोपड़ा, सैफ पर हमले को लेकर क्या बोल गईं सोमी अली!

Priyanka chopra somy ali bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते इंडिया की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की जो कि विदेश से अपनी धरती पर आ पहुंची हैं। जी हां, एक वीडियो सीधे एयरपोर्ट से सामने आया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही हैं।

पता चला है कि अभिनेत्री इंडिया आई हैं। वायरल हो रहा वीडियो हैदराबाद एयरपोर्ट का बताया जा रहा है और काफी कूल लुक में पीसी इंडिया में दिखीं हैं। अब उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

इसके अलावा बात करें सैफ अली खान की तो चाकू से हमले के बाद वो अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान कई दिग्गजों ने उनको लेकर पोस्ट किया है। लेकिन अब पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली ने भी एक पोस्ट करते हुए सैफ को लेकर कुछ कहा है।

सोमी ने लिखा, ''मैं अपने कोस्टार सैफ के जल्दी ठीक होने की कामना करती हूं। तुम मेरी एवं सोच एवं प्रार्थना में हो। और मुझे आशा है कि अपराधी या अपराधियों को इस जघन्य अपराध के लिए गंभीर रूप से भुगतान करना होगा। आपको, सैफ और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार और प्रार्थनाएं।''

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Jan 17, 2025 9:14 PM

    Saif Ali Khan को लेकर बड़ा हेल्थ अपडेट आया सामने

    Saif Ali Khan Health Update: चाकू से किए गए हमले में घायल हुए बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान मुंबई के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उनके डॉक्टरों के अनुसार, सैफ की हालत स्थिर है और अगले दो से तीन दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

    Saif Ali Khan को लेकर बड़ा हेल्थ अपडेट आया सामने
  • Jan 17, 2025 6:26 PM

    Saif Ali Khan के नाम का सवाल सुनकर भड़के Shahid Kapoor

    Shahid Kapoor On Saif Ali Khan Stabbing: शाहिद कपूर ने शुक्रवार को अपनी फिल्म रंगून के को-एक्टर सैफ अली खान के बारे में बात की, जिन पर उनके अपार्टमेंट में एक घुसपैठिये ने कई बार चाकू से हमला किया था।

    Saif Ali Khan के नाम का सवाल सुनकर भड़के Shahid Kapoor
  • Jan 17, 2025 6:24 PM

    जिस ऑटो वाले ने जख्मी हालत में Saif Ali Khan को अस्पताल पहुंचाया

    Saif Ali Khan Attack: गुरुवार की सुबह बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को चाकू घोंपकर लीलावती अस्पताल ले जाने वाले ऑटो-रिक्शा चालक ने घटना का अपना दर्दनाक किस्सा शेयर किया। 47 साल के ड्राइवर भजन सिंह राणा ने एक इंटरव्यू में उस भयानक पल को याद किया।

    जिस ऑटो वाले ने जख्मी हालत में Saif Ali Khan को अस्पताल पहुंचाया
  • Jan 17, 2025 4:53 PM

    सैफ अली खान की तबीयत को लेकर पूछा सवाल तो उर्वशी रौतेला ने दिखाई डायमंड की घड़ी, भड़के लोग...

    Urvashi Rautela Trolled badly for showing her diamond watch: ANI की उर्वशी रौतेला से खास बातचीत के दौरान जब उनसे सैफ अली खान की तबीयत को लेकर सवाल किया गया तब उर्वशी ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद से वह बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।

  • Jan 17, 2025 3:39 PM

    कंगना रनौत की 'Emergency' पंजाब में हुई बैन, सिख समुदाय ने किया जमकर विरोध, VIDEO

    कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी आखिरकार रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होने का कंगना को भी लंबे समय से इंतजार था। फिल्म की रिलीज डेट कई बार हटाई जा चुकी है तो कई बार फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन चला। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा ज सकता है कि पूरा सिख समुदाय इकट्ठा होकर फिल्म पर बैन लगाने के लिए प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

  • Jan 17, 2025 3:37 PM

    देवा ट्रेलर में शाहिद कपूर के तीखे एक्शन सीन्स ने जीता नेटिज़न्स का दिल

    शाहिद के दमदार एक्शन सीन्स और उनकी जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस ने सब पर गहरा असर छोड़ा है। फैंस उनकी इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के विजुअल्स भी उतने ही धमाकेदार हैं, जो देवा की भव्यता और एनर्जी को दिखाते हैं। उनकी परफॉर्मेंस और पावरफुल एक्शन सीक्वेंस ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई है, और अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • Jan 17, 2025 1:42 PM

    Deva Trailer: 'देवा' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा शाहिद कपूर का धाकड़ अंदाज

    Deva Trailer Out: शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा का ट्रेलर फैंस की भारी डिमांड पर समय से पहले रिलीज़ कर दिया गया है। एक दमदार टीज़र और एनर्जेटिक गाने के बाद, पूरा ट्रेलर उम्मीदों से बढ़कर निकला है। इसमें तेज़ रफ्तार, ज़बरदस्त एक्शन और जबरदस्त इंटेंसिटी देखने को मिल रही है। ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई ये फिल्म एक रोमांचक सिनेमाई सफर की शुरुआत करने वाली है।

    Deva Trailer: 'देवा' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा शाहिद कपूर का धाकड़ अंदाज
  • Jan 17, 2025 12:59 PM

    सैफ अली खान को चाकू मारने वाला हमलावर गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती हैं अभिनेता!

    Saif Ali Khan Attacker Arrested- सैफ अली खान के घर में घुसकर उनको चाकू मारने वाले हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सैफ अली खान इस वक्त अस्पताल में हैं और इस शख्स ने उनके घर में चोरी के इरादे से एंट्री मारी थी।

  • Jan 17, 2025 11:31 AM

    K3G की ऑनस्क्रीन मां को देख बच्चे की तरह दौड़े Zibraan Khan, काजोल ने दिया ऐसा रिएक्शन!

    वायरल हो रहे इस वीडियो में काजोल और के3जी में उनके बेटे का किरदार निभाने वाले जिब्रान खान नजर आ रहे हैं। जिब्रान मीडिया को पोज दे रहे थे कि तभी उनकी नजर काजोल पर पड़ गई। इसके बाद जिब्रान ने सबकुछ छोड़ उनकी तरफ दौड़ लगा दी। जब वो भाग रहे थे सच में ऐसा लग रहा था कि कोई बच्चा अपनी मां को देखकर दुलार में दौड़ रहा है। काजोल ने भी हंसते हुए उनको हग किया।

  • Jan 17, 2025 10:29 AM

    Saif Ali Khan के स्टाफ ने बताई आप बीती, हमलावर चाकू की नोक पर मांग रहा था 1 करोड़!

    सैफ अली खान के स्टाफ की मानें तो घुसपैठिए ने घर में जबरदस्ती घुसकर उनपर हमला किया था। इसके अलावा अभिनेता से 1 करोड़ रुपए की मां की गई थी। बता दें कि इस बात को लेकर सैफ अली खान के घर में काम करने वाली नर्स ने भी बड़ा खुलासा किया है।

  • Jan 17, 2025 10:00 AM

    तलाक लेने वाले हैं बराक ओबामा और मिशेल ओबामा? ट्रंप के समारोह में जाने से किया इंकार!

    Barack Obama Divorce- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा इस वक्त खबरों में हैं। पता चला है कि उनकी निजी लाइफ कुछ खास नहीं चल रही है। सोशल मीडिया पर एक वर्ग ऐसा भी है जिसका मानना है कि बराक ओबामा का उनकी पत्नी के साथ रिश्ता काफी बिगड़ चुका है। अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि दोनों काफी जल्दी अलग हो सकते हैं। जी हां, हम तलाक बात कर रहे हैं कुछ लोगों का यही मानना है। बराक ओबामा किसी पहचान के मोहताज नहीं है और उनकी पत्नी का नाम पत्नी मिशेल ओबामा है। इस तलाक की खबर को हवा तब मिली जब पता चला कि बराक ओबामा की पत्नी आने वाली 20 जनवरी को अमेरिकी के नए राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ समारोह का हिस्सा नहीं बनेंगी।

  • Jan 17, 2025 9:10 AM

    Emergency Box Office Prediction Day 1- पहले दिन इतनी कमाई कर सकती है कंगना रनौत की फिल्म?

    पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर एडवांस बुकिंग के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म करीब 4-5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। कई बार इस फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर फैंस लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे थे..

  • Jan 17, 2025 8:34 AM

    सैफ पर हमले के बाद फाइनली Kareena Kapoor Khan ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'हमारी सुरक्षा के लिए खतरा..'

    करीना ने लिखा, "यह हमारे परिवार के लिए एक विश्वास ना कर पाने वाला चैलेंजिंग दिन रहा और हम अभी भी सामने आई घटनाओं से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा कि हम इस कठिन समय से गुजर रहे हैं, मैं सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि मीडिया और पापराज़ी लगातार अटकलों और कवरेज से बचें। हालांकि हम चिंता और सपोर्ट की तारीफ करते हैं, लेकिन लगातार चल रही जांच और ध्यान न केवल भारी है बल्कि हमारी सुरक्षा के लिए एक जरूरी खतरा भी है। मेरी गुजारिश है कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें और हमें एक परिवार के रूप में ठीक होने और सामना करने के लिए जगह दें। मैं इस संवेदनशील समय के दौरान आपकी समझ और सहयोग के लिए आपको पहले से धन्यवाद देना चाहता हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X