Bollywood Live News- 10 किलो बढ़ा नेहा भसीन वजन, करण अर्जुन की दोबारा रिलीज पर बोलीं राखी!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं एक्ट्रेस नेहा भसीन की जो कि अपने वजन को लेकर खबरों का हिस्सा हैँ। बता दें कि उनका वजन हाल ही में करीब 10 किलो बढ़ गया है और इससे वो काफी परेशान हैं। बचपन से ही प्रीमेनस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर जैसे बीमारी से जूझ रहीं नेहा भसीन दवाइयां खाती हैं और इसी वजह से उनका ये हाल हुआ है। फिलहाल वो काफी परेशान हैं।

इसके अलावा करण अर्जुन फेम एक्ट्रेस राखी का रिएक्शन इस फिल्म की दोबारा रिलीज पर सामने आया है। उनका कहना है, "युवा सच में इसे पसंद करेगी और छोटे बच्चे भी इसका भरपूर आनंद उठाएंगे।" इसके बाद उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। राखी ने सलमान खान और शाहरुख खान की मां कि शानदार किरदार निभाया था। ये फिल्म के उन किरदारों में से एक था जिसकी चर्चा आज भी होती है।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Nov 27, 2024 2:32 PM

    आकांक्षा पुरी के प्यार में फूट फूटकर रोए पुनीत सुपरस्टार, Video Viral!

    पुनीत सुपरस्टार इस वीडियो में कहते हैं, ''आकांक्षा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं यार, सच्चा प्यार करता हूं। मैं तुम्हारे बिना नहीं रह पा रहा हूं यार। मुझसे बात कर लो यार, तुम तो उर्फी जावेद से भी खूबसूरत हो। क्योंकि उर्फी जावेद मेकअप करके घूमती है। तुम्हारी नेचुरल ब्यूटी है, आई लव यू आकांक्षा।'' पुनीत के इस वीडियो ने सामने आकर धमाका कर दिया है और लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैँ।

  • Nov 27, 2024 1:51 PM

    फेमस डायरेक्टर के 18 साल के बेटे का एक्सीडेंट में निधन, नशे की हालत में दोस्त चला रहा था कार, हुआ गिरफ्तार!

    बताया तो यह भी जा रहा है कि अश्विनी धीर के बेटे जलज धीर अपने 18 साल के तीन दोस्त साहिल, सार्थ और जेडन के साथ में गाड़ी में मौजूद थे। जलज का दोस्त साहिल गाड़ी चला रहा था। बताया तो यह भी जा रहा है कि उन्होंने शराब पी हुई थी और बेकाबू होकर गाड़ी चलाई। लेकिन फिर सहारा स्टार होटल के पास में उनकी गाड़ी डिवाइडर से क्रश हो गई थी।

  • Nov 27, 2024 1:18 PM

    सोहेल खान ने पोस्ट की फैमिली फोटो, सलमान, अरबाज और सलीम संग नजर आया पूरा परिवार!

    सोहेल खान ने अपनी सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाली फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वे सिंपल कपड़ों में कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है: "ब्लेस्ड (red heart emoji)." इस फोटो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर खान परिवार को पसंद करने वालों की संख्या करोड़ों में है।

  • Nov 27, 2024 12:51 PM

    निमरित कौर अहलूवालिया और गुरु रंधावा ने शौंकी सरदार का पहला शेड्यूल किया पूरा

    यह फिल्म गुरु के बैनर 751 फिल्म्स द्वारा निर्मित और धीरज रतन द्वारा निर्देशित है। शुरुआती शूटिंग के सफल समापन के बाद, टीम अब अगले शेड्यूल के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। फिल्मांकन का यह खंड मेलबर्न की आश्चर्यजनक पृष्ठभूमि पर आधारित होगा, जो कहानी में एक अद्वितीय दृश्य तत्व जोड़ देगा और एक ताज़ा सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य लाएगा जो कथानक की गहराई को बढ़ाएगा।

  • Nov 27, 2024 12:10 PM

    Aditi Rao Hydari ने दूसरी बार Siddharth से की शादी, सामने आईं दुल्हा-दुल्हन की शानदार तस्वीरें

    अदिति राव हैदरी एक बार फिर से चौंकाया है। दरअसल उन्होने अपने पति सिद्धार्थ से दोबारा शादी की है और तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है। खबरें हैं कि दोनों ने राजस्थान के अलीला फोर्ट बिशनगढ़ में शादी की। बता दें कि इसके पहले दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं लेकिन एक बार फिर से उन्होने इन रश्मों को निभाया।

  • Nov 27, 2024 11:45 AM

    Ananya Pandey को चाहिए ऐसा पार्टनर, सामने आई आदतों की लिस्ट!

    अनन्या बताया है कि मेरे लिए रोमांस का मतलब है कि उनकी बात सुने और ध्यान रखे। अगर मुझे ब्रेसलेट पसंद है तो महीनों बाद भी वो ये बात याद रखे। मैं जो भी बात करूं चाहें वो छोटी बात भी हो तो वो उसको याद रखे। इसके अलावा अनन्या ने कहा कि, मैं जिस तरह की इंसान हूं तो एक रिलेशनशिप में सबकुछ ठीक करने की कोशिश करूंगी।

  • Nov 27, 2024 11:03 AM

    Khali ने पकड़ी साधु की चोटी और उठा दिया ऊपर, देखते रहे बागेश्वर बाबा, Video Viral!

    इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो में आपको एक्स डब्ल्यू डब्ल्यू ई रेसलर द ग्रेट खली भी नजर आएंगे। वो बाबा बागेश्वर की इस यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वीडयो में आप देखेंगे कि सभी कुछ बातें कर रहे हैं और अचानक खली ने उस साधु की चोटी को पकड़ा और ऊपर की तरफ उठा लिया। इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी जोर जोर से हंसने लगे और ताली भी मारने लगे।

  • Nov 27, 2024 10:18 AM

    राधिका मर्चेंट की गोद में किसका बच्चा? दुलार करते दिखे अनंत अंबानी, तेजी से वायरल हुआ वीडियो!

    इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि राधिका मर्चेंट जो कि काफी प्यारी लग रही हैं वो एक महफिल में हैं। इस दौरान आप देखेंगे कि राधिका मर्चेंट गोद में एक बच्ची देख सकते हैं जो कि ब्लैक कलर के कप़ड़ों में है। अनंत इस दौरान उसको दुलार करते दिख रहे हैं। जैसे ही वीडियो आगे बढ़ा तो पता चला कि ये बच्ची अनंत अंबानी की बहन ईशा अंबानी की है और इसको राधिका लिए हुए हैँ। इसके बाद राधिका को काफी जोर जोर से हंसते हुए और लोगों से बातें करते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वीडियो सामने आया वो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

  • Nov 27, 2024 9:23 AM

    'बहुत क्यूट है यार..' Shubman Gill पर फिदा हुई प्रज्ञा जायसवाल, सरेआम कही ये बात!

    प्रज्ञा जायसवाल से शुभमन गिल को लेकर सवाल पूछा गया था और इसके बाद वो काफी शरमा गईं थीँ। उन्होने कहा, ''वो काफी क्यूट हैं, अगर आप लोग चाहते हैं तो जोड़ी बना दो क्योंकि मुझे क्रिकेटर से कोई प्रॉब्लम नहीं है। वो एक नेक इंसान हैं।'' शुभमन गिल को डेट करने को लेकर उनका कहना था कि, उनको इससे कोई प्रॉब्लम नहीं है। अगर इंसान अच्छा है तो कोई बात नहीं है। उन्होने ये भी कहा कि, कोई जोड़ी बना दो यार मेरी। इसके बाद प्रज्ञा जायसवाल का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

  • Nov 27, 2024 8:57 AM

    Sara Ali Khan को पैपराजी के कैमरों से बुजुर्ग ने बचाया, किसी का छीना कैमरा तो किसी को हाथ से मारा

    सफेद टैंक टॉप और नीली डेनिम कार्गो पैंट पहने सारा थोड़ी उलझन में दिखीं, क्योंकि बुजुर्ग व्यक्ति को पैपराजी के फोन छीनते और उन्हें कैमरों से बचाते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने अपने सैलून विजिट के लिए बिल्डिंग के अंदर चलते हुए पैपराजी को हैरान कर दिया।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X