Bollywood Live News- ममता कुलकर्णी 25 साल बाद लौटीं इंडिया, बड़े पर्दे पर पुष्पा 2 हुई रिलीज

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की जो कि अचानक खबरों में आ गई हैं। दरअसल ममता कुलकर्णी विदेश में थीं और करीब 25 साल के बाद इंडिया लौटीं हैं। उनपर आरोप थे कि 2000 करोड़ रुपये के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में शामिल हैं। लेकिन अब अदालत से राहत मिलने के बाद वो देश में लौंटी हैं और वीडियो साझा किया है। बता दें कि ममता कुलकर्णी काफी दुखी नजर आ रही हैं।

इसके अलावा बाद करें अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की तो आज ये ट्रेंड कर रही है। आज 5 दिसंबर है और ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म काफी बड़ी होगी और इसका अंदाजा लोगों के रिएक्शन लगाया जा सकता है। खबरें आईं थीं कि ये फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग देने वाली है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप पूरे दिन जुड़े रहिए इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Dec 5, 2024 1:38 PM

    Nagarjuna ने बहू शोभिता का किया खास तरह से वेलकम, बोले- तुम बहुत खुशियां लाई हो...

    नागार्जुन ने शोभिता और नागा चैतन्य के साथ में शादी की कई सारी तस्वीरें को शेयर किया है। इन तस्वीरों में सभी लोग काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। नागार्जुन ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि "शोभिता और नागा चैतन्य के नए खूबसूरत चैप्टर मेरे लिए स्पेशल और इमोशनल मोमेंट रहा है।मेरे प्यारे बेटे को बहुत-बहुत बधाई और डियर शोभिता आपका घर में स्वागत है। तुमने इससे पहले भी हमारी जिंदगी में बहुत सारी खुशियां लाई है।"

  • Dec 5, 2024 12:32 PM

    'सीमा बेलती है, सचिन सेंकता है..' रसोई से वायरल हुआ Seema Haider का वीडियो, पति के साथ...

    seemaofficial00 नाम के इस पेज से वीडियो को साझा किया है जिसमें सीमा हैदर रोटी बेलती हुई नजर आ रही हैं और सचिन मीणा रोटी सेंकते हुए दिख रहे हैँ। वीडियो में लिखा है, ''बीवी का हाथ बटाना गलत बात है क्या।'' इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना भी बज रहा है जिसपर सचिन लिपसिंक करता दिख रहा है। इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Dec 5, 2024 12:01 PM

    कॉमेडियन Sunil Pal को दिल्ली में कर लिया गया किडनैप, इवेंट करने आए थे शहर में और तभी...

    अब, सुनील का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली में किडनैप कर लिया गया था। X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुनील अपने फैंस से बात करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे 2 दिसंबर को किडनैप कर लिया गया था लेकिन अब मैं सुरक्षित घर लौट आया हूं। मैंने पुलिस को अपना बयान दे दिया है। पुलिस का प्रोसेस पूरा होने के बाद मैं और जानकारी शेयर करूंगा।"

  • Dec 5, 2024 11:30 AM

    Pushpa 2 Movie Leaked- इंटरनेट पर लीक हो गई Allu Arjun की फिल्म, एचडी प्रिंट में डाउनलोड कर रहे हैं लोग!

    खबरों की मानें तो फिल्म जैसे ही रिलीज हुई तो TamilYogi, Tamilblasters, Bolly4u, Jaisha Moviez, 9xmovies and Moviesda, bomma, Movierulz, Tamilrockers और Filmyzilla जैसी साइट्स ने इसको पाइरेसी का शिकार बना लिया। अब फिल्म ऑनलाइन मौजूद है और लोग इसको डाउनलोड करके देख रहे हैं। कई साइटों ने तो इसका एचडी प्रिंट भी अपलोड कर दिया है।

  • Dec 5, 2024 10:49 AM

    Pushpa 2 Box Office Day 1- अल्लू अर्जुन के स्टारडम की सुनामी, सुबह 8 बजे तक 21 करोड़ की कमाई!

    शायद ही आपने कभी ऐसा सुना होगा कि पहले दिन का पहला शो खत्म होते ही किसी फिल्म का कलेक्शन आया हो। पुष्पा 2 को लेकर सैकनिल्क ने एक खबर साझा की है जो कि हैरान करने वाली है। पता चला है कि 5 दिसंबर को सुबह 8 बजे तक पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 21.04 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये काफी बड़ा नंबर है और शाम होते होते फिल्म शानदार कमाई करने वाली है।

  • Dec 5, 2024 10:08 AM

    Pushpa 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़, महिला की मौत, बच्चे अस्पताल में भर्ती, दिल दहला देगा Video

    एक्टर की एक झलक पाने के लोग वहां भगदड़ मच गई जिसके बाद एक महिला की जान चली गई और बच्चे और लोग घायल हैं। खबरें हैं कि इस थिएटर के बाहर अल्लू अर्जुन को देखने के लिए काफी फैंस आ गए थे जिसके बाद ये स्थिति पैदा हुई थी।

  • Dec 5, 2024 9:17 AM

    Pushpa 2 Twitter Review- फिल्म देख उछल पड़े अल्लू अर्जुन के फैंस, बोले- सारे रिकॉर्ड होंगे ध्वस्त!

    अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा, फिल्म ब्लॉकबस्टर है। वाइल्डफायर एंटरटेनर... हर तरह से ठोस फिल्म... अल्लू अर्जन के लिए अब सारे अवॉर्ड्स सुरक्षित करके रख लो, वह शानदार है... सुकुमार एक जादूगर है.. बॉक्स ऑफिल पर तूफान आने वाला है।

  • Dec 5, 2024 8:55 AM

    सलमान खान के शूटिंग सेट पर घुसा संदिग्ध व्यक्ति, बोला- बिश्नोई को बुलाना चाहिए...

    पता चला है कि इस शख्स को तत्काल ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस शख्स से जब बातचीत की गई तो उसने कुछ ऐसा कहा जो कि काफी डरावना था। इस शख्स ने सलमान खान को लगातार धमकी दे रहे लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते हुए कहा, "क्या मुझे बिश्नोई को बुलाना चाहिए?"

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X