Bollywood Live News- बेघर होने के बाद लवकेश का फर्स्ट रिएक्शन, 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारेगी रायण!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

लवेकश कटारिया जब बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर हुए तो लोग हैरान थे। उनका कहना था कि इतना सपोर्ट होने के बाद भी वो बाहर हो गए। अब बाहर होने के बाद उनका पहला रिएक्शन इसपर सामने आया है। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ, जिसमें लवकेश ने अपने निष्कासन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा, "मैं अपना एविक्शन वाली वीडियो देख रहा था। वो कहते हैं ना... वोट से तो तो निकल नहीं पाए।"

इसके अलावा बात करें धनुष की फिल्म रायण की जो कि लगातार दमदार कमाई कर रही है। खबरें हैं कि फिल्म ने अब तक करीब 92 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और लगातार बॉक्स ऑफिस डटी हुई है। जी हां, ये हम वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात कर रहे हैं। इससे इतना तय है कि काफी जल्दी धनुष की ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारेगी। रायण की रिलीज के बाद इसको मिले जुले रिएक्शन्स मिले थे।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Aug 1, 2024 1:13 PM

    Taapsee Pannu Birthday- OTT प्लेटफॉर्म पर ये करने वाली पहली एक्ट्रेस बनीं तापसी पन्नू?

    हम हर महीने टॉप प्लेटफार्मों पर कई ओरिजनल ओटीटी फिल्में और नई रिलीज़ देखते हैं, लेकिन हम इन फिल्मों के सीक्वल क्यों नहीं देखते हैं, जैसा कि वेब सीरीज के लिए देखने मिलता है ? इस माइलस्टोन ने तापसी को अपनी पीढ़ी की एकमात्र महिला स्टार बना दिया है जो एक सफल फिल्म फ्रेंचाइजी लीड करके बहुत सारी तारीफ हासिल की है।

  • Aug 1, 2024 12:55 PM

    Bigg Boss Ott 3: शो से निकलते ही जिगरी दोस्त विशाल से मिलने गए लव कटारिया

    लवकेश जैसे ही घर से बाहर निकले उन्होंने सबसे पहले एल्विश यादव को फोन किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ था। वहीं एल्विश से बात करने के बाद लवकेश कटारिया सीधे अपने जिगरी दोस्त विशाल से मिलने के लिए गए। जी हां, बिग बॉस के घर के अंदर देखा गया था कि विशाल और लवकेश अच्छे दोस्त थे। हालांकि टास्क और घर में अपनी जगह बनाए रखने के लिए दोनों एक दूसरे के खिलाफ भी नजर आए थे, लेकिन जैसे ही विशाल घर से बेघर हुए थे लवकेश फूट फूटकर रोने लगे थे।

  • Aug 1, 2024 12:31 PM

    Chiranjeevi ने फैन के साथ की बदसुलूकी? सेल्फी ले रहे लड़के को मारा धक्का! Video

    ये वीडियो सीधे एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है जहां चिरंजीवी जाते हुए नजर आ रहे हैँ। इस बीच एक फैन हाथ में मोबाइल लेकर आता है और उनके साथ तस्वीर क्लिक करने लगता है। चिरंजीवी को शायद ये पसंद नहीं आता और वो उस फैन को धक्का मार देते हैँ। उन्होने फैन के पीठ पर हाथ लगाया और आगे की तरफ धक्का दे दिया।

  • Aug 1, 2024 10:54 AM

    रश्मिका मंदाना के साथ विकी कौशल ने रैंप पर लगाई आग

    विकी कौशल और रश्मिका मंदाना को कभी एक साथ देखा है? अगर नहीं तो आज एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो आप देखेंगें कि दोनों एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं और काफी खुश हैं।

    रश्मिका मंदाना के साथ विकी कौशल ने रैंप पर लगाई आग
  • Aug 1, 2024 10:52 AM

    विवाद की खबरों के बीच वायरल हुआ जया बच्चन का बयान!

    जया बच्चन ने ये बयान कॉफी विद करण के दौरान दिया था। ये वो दौर था जब ऐश अभिषेक की नई नई शादी हुई थी। जया का कहना था कि, ''श्वेता की शादी के बाद हम लोग काफी अकेला अकेला सा महसूस कर रहे थे। जब ऐश्वर्या बहू बनकर आई तो सभी खुश थे। उन्होने तो कभी भी ऐश को बहू नहीं माना बल्कि बेटी मानते थे। जब ऐश बाहर आती जाती थी तो लगता था कि श्वेता आ गई है। हम लोग फिर से खुश रहने लगे।'

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X