..................... Bollywood Live News- Laaptaa Ladies' entry in Oscars, Yudhra fails at the box office! - Hindi Filmibeat

Bollywood Live News- लापता लेडीज की ऑस्कर में एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर फेल हुए युध्रा!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

आमिर खान और किरण राव की फिल्म लापाता लेडीज को ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है, जूरी के अध्यक्ष जाह्नु बरुआ ने इस निर्णय पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने फिल्म में भारत के सामाजिक ढांचे और सांस्कृतिक लोकाचार को प्रदर्शित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और फिल्म के चयन में एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में 'भारतीयता' के गहन प्रतिबिंब पर प्रकाश डाला।

सैकनिल्क में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, युध्रा के कलेक्शन में चौथे दिन (पहले सोमवार) 66% से अधिक की गिरावट देखी गई। फिल्म पहले सोमवार को 1 करोड़ रुपये की कमाई करने में असफल रही और 75 लाख रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये हो गया।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Sep 24, 2024 5:43 PM

    आलिया भट्ट ने जूनियर NTR का तेलुगु गाना गाया

    सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जोकि आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर के ज्वाइंट इंटरव्यू की है। आलिया इस दौरान जिगरा का प्रमोशन कर रही थीं जबकि जूनियर एनटीआर देवरा के प्रमोशन के लिए साथ आए थे। इस सेशन को करण जौहर ने ऑर्गेनाइज किया था। वीडियो में आलिया भट्ट देवरा का पॉपुलर गाना चुट्टमल्ले(Chuttamalle song)गाती नजर आ रही हैं जिसें सुनकर जूनियर एनटीआर भी शॉक्ड हो जाते हैं।

  • Sep 24, 2024 5:40 PM

    दूसरी शादी के बाद चमकी Munawar Faruqui की किस्मत

    ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुनव्वर फारूकी ने यह अपार्टमेंट वडाला स्थित न्यू कफ परेड में खरीदा है जिसकी कीमत 6.09 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह प्रॉपर्टी एक शानदार हाई राइज बिल्डिंग में है जिसमें 3 बीएचके और 4 बीएचके अपार्टमेंट होते हैं।

  • Sep 24, 2024 5:38 PM

    Ranbir Kapoor संग पेरिस की सड़कों पर मस्ती करती दिखीं Alia Bhatt

    रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की एक ही तस्वीर पेरिस से सामने आई है, जिसमें दोनों ही एक फैन के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में कपल एक फैन के साथ सेल्फी क्लिक करवा रहा है, लेकिन इस दौरान दोनों के साथ राहा नहीं है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि क्रीम कोर्ट में आलिया का लुक सिंपल है और उन्होंने सनग्लासिस लगाए हैं। वहीं, रणवीर भी डेनिम और टीशर्ट में हैं और टॉपी को उल्टा करके पहने हुए हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद अब फैंस ने कपल से राहा के बारे में पूछना शुरू कर दिया है।

    Ranbir Kapoor संग पेरिस की सड़कों पर मस्ती करती दिखीं Alia Bhatt
  • Sep 24, 2024 5:28 PM

    War 2 से लीक हुआ Hrithik Roshan-Kiara Advani का रोमांटिक सीन

    ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी फिल्म 'वॉर 2' में काम करते नजर आएंगे। ये पहला मौका होगा जब दोनों स्टार फिल्म में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। फैंस ने ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए आतुर हो रहे हैं। इसी बीच इटली में चल रही फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग से ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी का रोमांटिक सीन लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी रोमांटिक गाने की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग से सामने आए ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के वीडियो पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।

  • Sep 24, 2024 5:26 PM

    फीड कराने में Deepika Padukone की खराब हुई हालत

    दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका ने मां बनने के बाद बेबी को फीड करवाने का स्ट्रगल बताने की कोशिश की है। वीडियो में एक लेडी खाने को देखकर इधर-उधर भाग रही है। वह खाने को देखती अपना चेहरा घूमाने लगती है। इतना ही नहीं, वह एक निवाला खाती है और फिर सो जाती है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'अगर हम बड़े भी इसी तरह खाना खाते समय करने लगते तो?' ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस ने इस बात का अंदाजा एक मिनट में ही लगा लिया कि दीपिका यहां पर अपने बेबी की बात कर रही हैं।

  • Sep 24, 2024 5:25 PM

    Paris Fashion Week 2024 में सारी लाइमलाइट लूट ले गईं Alia Bhatt

    बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह आलिया भट्ट भी लैक्मे फैशन वीक का हिस्सा बनने के लिए पेरिस जा पहुंची हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन को रैंप पर धमाल मचाते हुए देखा गया था। जिसके बाद आलिया भट्ट भी रैंप पर जा पहुंचीं। लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करके आलिया भट्ट ने सबको चौंका दिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब लैक्मे फैशन वीक में आलिया भट्ट को इस तरह रैंप वॉक करने का मौका मिला है। यही वजह है जो तस्वीरें सामने आने के बाद आलिया भट्ट के फैंस के बीच खलबली मच गई है।

  • Sep 24, 2024 3:23 PM

    प्रीमियर से पहले Bigg Boss 18 से कटा TV की इस खूबसूरत एक्ट्रेस का पत्ता

    पुकार एक्ट्रेस सायली सालुंखे बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेंगी। मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया था और दोनों के बीच काफी समय से बातचीत हो रही थी, लेकिन बात नहीं बनी। सायली ने सलमान खान के शो को ठुकरा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस फिलहाल शो का हिस्सा बनने में एक्साइटेड नहीं हैं। इसलिए वह बिग बॉस में नहीं आएंगी।

  • Sep 24, 2024 3:22 PM

    Laapataa Ladies की ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री के बावजूद क्यों नाखुश हैं 'मंजू माई'?

    छाया कदम ने लापता लेडीज में मंजू माई का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें खूब प्रशंसा भी मिली थी। ऐसे में इस फिल्म का ऑस्कर में जाना उनके लिए गर्व की बात है, मगर वह उदास भी हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि वह अपनी एक और फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट (All We Imagine As Light) को भी ऑस्कर में देखना चाहती थीं, लेकिन यह फिल्म ऑस्कर में नहीं पहुंच पाई।

  • Sep 24, 2024 3:21 PM

    Stree 2 की कमाई में आया जबरदस्त उछाल

    फिल्म ने अपने छठे हफ्ते में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए शाह रुख खान की जवान को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है। बीते दिनों BOGO ऑफर और सिनेमा डे पर 99 रुपये में मिलने वाले टिकट से भी इसे काफी ज्यादा फायदा मिला। पब्लिक करीना कपूर की बकिंघम मर्डर्स और रि रिलीज तुम्बाड को छोड़कर स्त्री 2 देखने आ रहे हैं। ये चंदेरी का क्रेज ही है जो लोगों में खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

  • Sep 24, 2024 1:07 PM

    स्वरा भास्कर ने मनाया बेटी का जन्मदिन

    अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने मुस्लिम प्रेमी फहद के साथ निकाह किया था और इस वक्त दोनों को लेकर चर्चा है। उनकी एक बेटी भी हुई थी जिसका नाम राबिया है। बेटी राबिया का जन्मदिन मनाया गया है और इस मौके पर पर स्वरा भास्कर के साथ साथ फहद भी मौजूद थे। तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।

  • Sep 24, 2024 12:09 PM

    'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्टर पर करोड़ों की हेरा फेरी का आरोप, प्रोडक्शन कंपनी ने दर्ज करवाया केस!

    Ali Abbas Zafar Vashu Bhagnani Fund Fraud- सुलतान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्में देने वाले डायरेक्टर अली अब्बास जफर पर पूजा एंटरटेनमेंट के वाशु भगनानी और जैकी भगनानी ने बड़ा आरोप लगाया है। फिल्म निर्माता ने अली अब्बास जफर के खिलाफ बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग के दौरान अबू धाबी के अधिकारियों से ली गई सब्सिडी राशि को कथित तौर पर हड़पने के लिए शिकायत दर्ज कराई है और इसके बाद से लगातार बवाल मचा हुआ है।

  • Sep 24, 2024 11:22 AM

    टीम 07 का डांस वीडियो वायरल

    अदनान शेख जो सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं, इस वक्त अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होने बिग बॉस ओटीटी 3 में भी एंट्री मारी थी और काफी जल्दी ही निकल गए थे। उनकी शादी की फंक्शन लगातार हो रहा है और बीती रात संगीत सेरेमनी से उनका एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूरी टीम 07 साथ में परफॉर्म करती हुई नजर आ रही है।

  • Sep 24, 2024 10:42 AM

    Raghav Juyal ने युध्रा में विलेन के रोल को लेकर की खुलकर बात, इस तरह से पड़ा मनोवैज्ञानिक प्रभाव!

    राघव ने कहा, भूमिका को सही मायने में अपनाने के लिए, मुझे अपने किरदार के मानस में गहराई से उतरना पड़ा, जिसमें अपनी खुद की सीमाओं को पार करना और चीजों को आज़माना शामिल था। मैं अपने सहज क्षेत्र से बाहर था और अपने किरदार की मानसिकता को समझने के लिए मैं ऐसे व्यवहारों में भी शामिल हो गया जो कि मेरे स्वभाव से बहुत दूर थे।

  • Sep 24, 2024 10:29 AM

    Alia Bhatt ने रैंप किया जलवा जलाल, Paris Fashion Week से वायरल हुआ हसीना का वीडियो!

    Alia Bhatt Paris Fashion Week- आलिया भट्ट अपनी सफलता के नए अध्याय लगातार लिख रही हैं और अब उन्होने पेरिस में इस साल के समारोह में अपनी ग्रैंड एंट्री करके धमाका कर दिया है। ये पेरिस फैशन वीक में आलिया भट्ट का डेब्यू था और जैसे ही हसीना ने रैंप पर जलवा बिखेरा लोग उनकी सुंदरता के दीवाने हो रहे हैं।

    Alia Bhatt ने रैंप किया जलवा जलाल, Paris Fashion Week से वायरल हुआ हसीना का वीडियो!
  • Sep 24, 2024 10:11 AM

    टीम 07 के सभी मेंबर्स ने साथ में किया परफॉर्म

    अदनान शेख की शादी को लेकर चर्चा है और इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैजू समेत टीम 07 के सारे मेंबर्स साथ में डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X