Bollywood Live News- खुशी कपूर ने फ्लॉन्ट किया रूमर्ड बॉयफ्रेंड का नाम, कपिल शर्मा शो में लौटे सिद्धू!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर की। इस वक्त उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो एक ब्रेसलेट पहने हुए हैँ। इस ब्रेसलेट पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना का नाम लिखा है। तस्वीर में खुशी एक मिरर के सामने हैं और फोटो शेयर करते ही आग की तरह फैल रही है। लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

इसके अलावा बात करें द कपिल शर्मा शो की तो एक बड़ा प्रोमो सामने आया है। खबरें हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू इस शो में वापस लौट आया हैं और अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी को खतरा है। जी हां, प्रोमो में यही दिखाया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि अर्चना सच में इस शो को बाय बाय बोलती हैं या फिर नवजोत सिंह सिद्धू बतौर गेस्ट इस शो का हिस्सा बनेंगे।

इसी तरह की तमाम अपडेट के लिए आप दिन भर बने रहिेए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Nov 11, 2024 8:21 PM

    अमित टंडन ने किया खुलासा, दिया था पत्नी को धोखा

    Popular Tv actor cheat his wife now regret: इस टीवी एक्टर ने पत्नी को चीट किया, लंबे समय तक पत्नी को धोखा देने के बाद पत्नी को तलाक दे दिया, लेकिन जैसे ही एक्टर को इस बात का एहसास हुआ एक्टर ने एक्स वाइफ से फिर से शादी रचाई।

  • Nov 11, 2024 6:51 PM

    VIRAL: अभिषेक बच्चन संग अफेयर की अफवाहों के बीच निमरत कौर ने शेयर किया वीडियो

    Nimrat Kaur Shared a Video amit affair rumours with Abhishek Bachchan: निमरत कौर इन दिनों अपने और अभिषेक बच्चन संग डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चाओं में बनी हैं। वहीं हाल ही में निमरत कौर ने एक वीडियो शेयर किया है। जो जमकर चर्चाओं में आ गया है।

  • Nov 11, 2024 5:39 PM

    फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं श्रीजिता डे, ग्रैंड हल्दी सेरेमनी की शेयर किए PHOTOS

    श्रीजिता डे हिंदू रीति रिवाजों के मुताबिक शादी करने जा रही हैं। बीते दिनों उन्होंने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं हाल ही में श्रीजिता डे ने हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने आते ही धूम मचा दी है।

  • Nov 11, 2024 5:17 PM

    अभिषेक बच्चन संग डेटिंग की अफवाहों के बीच निमरत कौर ने शेयर कीं वेकेशन फोटोज

    निमरत कौर अपने इस वेकेशन पर जाकर कितनी एक्साइटेड हैं। यह तो उनकी तीसरी तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। इस तस्वीर में निमरत कौर बैक साइड से पोज देती नजर आ रही हैं। चौथी तस्वीर हार्ट की तस्वीर है। जहां लकड़ी से एक्ट्रेस ने हार्ट बनाने की कोशिश की है।

  • Nov 11, 2024 3:08 PM

    VIRAL: रूमर्ड बॉयफ्रेंड अंकिता गुप्ता संग वेकेशन पर गईं प्रियंका चाहर चौधरी, रोमांटिक तस्वीरों ने खोल दिया राज

    Priyanka Chahar Choudhary went for vacation with Ankit Gupta: टीवी सीरियल उडारियां से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले एक्टर प्रियंका और अंकित आज जमकर पॉपुलेरिटी बटोर रहे हैं। बता दें कि दोनों को ही बिग बॉस सीजन 16 में साथ में देखा गया था। जहां से दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई थीं।

    VIRAL: रूमर्ड बॉयफ्रेंड अंकिता गुप्ता संग वेकेशन पर गईं प्रियंका चाहर चौधरी, रोमांटिक तस्वीरों ने खोल दिया राज
  • Nov 11, 2024 2:45 PM

    Dolly Chaiwala ने दुबई में खोला ऑफिस, लग्जरी लाइफ देखकर करोड़पतियों के छूटे पसीने!

    डॉली चायवाला ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपने लैविश लाइफ सबको दिखाते हुए नजर आ रहे हैँ। बड़ी बड़ी गाड़ियां, दुबई वाला लुक और भी बहुत कुछ। लेकिन लोग हैरान तब हो गई जब सबको ये पता चला कि डॉली ने दुबई में एक ऑफिस भी खोला है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए डॉली ने बात बताई और लोग बस यही जानना चाहते हैं कि आखिर डॉली इस ऑफिस में क्या करेंगे।

  • Nov 11, 2024 2:10 PM

    Watch: अनिल कपूर ने भरी महफिल में उड़ाई शिल्पा शेट्टी की धज्जियां, बोले- राज कुंद्र ने पैसे...

    शिल्पा शेट्टी की उम्र 49 साल हो चुकी है और आपको बता दें कि उनकी फिटनेस आज भी इतनी लाजवाब है कि उनको देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लग सकता है।बता दें कि उन्होंने 2009 में मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ में शादी की थी। जिनसे उन्हें दो बच्चे भी हुए। लेकिन शिल्पा शेट्टी अपने पति की वजह से कई बार विवादों में भी आ जाती है।

  • Nov 11, 2024 1:16 PM

    'दिवाली खत्म..अल्फा शुरू - शरवरी ने डाली ज़बरदस्त मंडे मोटिवेशन पोस्ट, तस्वीरें वायरल!

    दिवाली का जश्न पीछे छोड़ते हुए शर्वरी अब एक बार फिर काम में जुट चुकी हैं और अपने आगामी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। शर्वरी ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस का जलवा दिखाते हुए मंडे मोटिवेशन पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने जिम में बारबेल रो वर्कआउट करते हुए अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट किया।

  • Nov 11, 2024 12:44 PM

    'मैं कैटरीना कैफ को नहीं जानती..' Deepika Padukone ने के इस वीडियो से मचा बवाल, भड़क गए लोग!

    वीडियो में कॉफी विद करण का है। करण जौहर ने सवाल पूछा, ''क्या आप कैटरीना कैफ को पसंद करती हैं?'' इस पर दीपिका पादुकोण चुप हो गई और सोनम कपूर की तरफ देखकर हंसने लगीँ। दीपिका ने जवाब दिया, ''मैं उनको नहीं जानती हूं अच्छे से कि मैं उनको पसंद करूं या नापसंद करूं।'' करण- ''अगर आप कैटरीना का देखेंगी तो उनको विश करने जाएंगी?'' दीपिका- ''हां बिल्कुल क्योंकि वो मेरी सीनियर हैं।''

  • Nov 11, 2024 12:00 PM

    Sanjay Bangar का बेटा बना गया लड़की, जेंडर चेंड करवाकर आर्यन से बना अनाया, चौंकाने वाली तस्वीरें वायरल!

    बता दें कि आर्यन करीब 10 महीने की हार्मोनल चेंज ट्रीटमेंट में थे और जैसे ही ये हुआ उन्होने तस्वीरें साझा की जो कि काफी चौकाने वाली थीँ। अब उनका नाम आर्यन नहीं बल्कि अनाया हो गया है। जी हां, आर्यन का अब जेंडर चेंज हो गया है और वो अब लड़की हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर अनाया ने कई पोस्ट किए हैं और काफी लंबे समय से करते आ रहे हैं। पूरे सफर की तस्वीरें और वीडियोज उनकी प्रोफाइल में नजर आ रहे हैं।

  • Nov 11, 2024 11:07 AM

    राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने शेयर कीं बाथरूम PHOTOS, तस्वीरें देख पत्नी के उड़े होश

    आदिल अपनी वाइफ सोमी के साथ कहीं ना कहीं का ट्रिप प्लान कर ही लेते हैं। जिसके फोटोज़ वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर शेयर करते हैं। वहीं हाल ही में आदिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं।

  • Nov 11, 2024 10:45 AM

    Mia Khalifa के साथ हुआ हादसा, फोटोशूट के दौरान सिर के बल हिरीं, तस्वीरें हो गईं वायरल!

    वायरल हो रही तस्वीरों में पता चला है कि मिया खलीफा झूले से सिर के बल गिरीं हैं और ये काफी अजीब लग रहा है। एक बार को ऐसा लगेगा की उनके सिर पर चोट आई होगी। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि वो फोटोशूट करवा रही है और एक जालीदार झूले पर बैठती हैं। इतने में ही उनके बैलेंस बिगड़ता है और वो सिर के बल झूले के नीचे गिरती हैं। हर एंगल की तस्वीरों को मिया खलीफा ने पोस्ट ने किया है।

  • Nov 11, 2024 9:52 AM

    Radhika Merchant ने लगाए जोरदार ठुमके, मुकेश अंबानी की बहू का भांगड़ा शरमा जाएंगे पंजाबी!

    जी हां, राधिका मर्चेंट ढोल की बीच पर ठुमके लगाती दिख रही हैं और काफी खुश हैँ। वीडियो के सामने आते ही ये तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो राधिका मर्चेंट की दोस्त की प्रीवेडिंग के दौरान का है। वीडियो को शेयर करते हुए radhika_ambani_official ने लिखा है, ''राधा और उसकी सहेलियाँ अपनी शादी से पहले के जश्न में भांगड़ा की धुन पर नाचीं।''

  • Nov 11, 2024 9:06 AM

    Baba Siddique Murder Case- नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी शिवा, देश छोड़ने की फिराक में था!

    पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि ये हत्यारोपी इंडिया छोड़ने की फिराक में था और नेपाल जाकर बसने वाला था। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में मुंबई पुलिस की मदद की और उप-निरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी और प्रमेश कुमार शुक्ला की टीम ने आरोपियों को पकड़ा। अब देखे वाली बात होगी की पूछताछ में पुलिस के सामने कौन कौन सी बातें सामने आएंगी।

  • Nov 11, 2024 8:36 AM

    Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 BO- कड़ी टक्कर के बीच दोनों फिल्मों की कमाई 200 करोड़ पार

    खबरों की मानें तो कड़ी टक्कर के बीच दोनों फिल्मों एक दूसरे का डटकर सामना किया है और कमाई के आंकड़े भी काफी हैरान करने वाले हैं। रविवार को आखिरी रिपोर्ट आने तक कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 ने 200 करोड़ के जादुई आकडे को छू लिया है।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X