Bollywood Highlights: कैटरीना-परिणीति ने ऐसे मनाया करवा चौथ, रेमो डिसूजा पर धोखाधड़ी का आरोप

bollywood live updates karwa chauth remo dsouza

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

करवा चौथ के मौके पर बॉलीवुड की तमाम हसीनाओँ ने अपने अपने अंदाज में इसको सेलिब्रेट किया है। इस दौरान कैटरीना कैफ से लेकर परिणीति चोपड़ा तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैँ। कैटरीना कैफ एक ओर जहां सास के आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं तो वहीं परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ बैठकर एंजॉय कर रही हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इसके अलावा बात करें तो रेमो डिसूजा की तो वो इस वक्त मुश्किलों में हैं। आरोप है कि रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल ने मिलकर एक डांस ग्रुप के साथ चीटिंग की है। मुंबई के ठाणे पुलिस में उनको लेकर शिकायत दर्ज हुई है और कहा जा रहा है कि ये पूरा मामला 11.96 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का है। इसको लेकर रेमो भी तुरंत सामने आए हैं और एक पोस्ट करते हुए कहा है कि ये बात पूरी तरह से गलत है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 21, 2024 9:10 PM

    BHOOL BHULAIYAA 3: भूल भुलैया 3 फिल्म का प्रमोशन करते दिखे कार्तिक और विद्या बालन

    भूल भुलैया 3 फिल्म रिलीज होने को तैयार है। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन के लिए सितारे सामने आ चुके हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन विद्या बालन का ब्लैक डुओ लुक देखा गया। दोनों के इस लुक को देखकर फैन्स फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • Oct 21, 2024 7:38 PM

    अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर नजर आई मंजुलिका, तस्वीरें हो रहीं वायरल

    हाल ही में सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के घर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वह इसलिए नहीं कि बिग बी घर से बाहर फैन्स से मिलने आए हैं बल्कि इसलिए क्योंकि उनके घर के बाहर भूल भुलैया 3 की मंजुलिका नजर आई है। बता दें कि भूल भुलैया 3 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

  • Oct 21, 2024 6:26 PM

    मां के अंतिम संस्कार पर फूट-फूटकर रोए किच्चा सुदीप, तस्वीरें देख भर आएंगी आंखें

    कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप और उनके परिवार की तरह से एक बेहद ही दुखद खरब आई है। दरअसल बीते दिन एक्टर की मां का निधन हो गया था। कई सितारों औैर फैन्स ने किच्चा सुदीप की मां को श्रद्धांजलि दी थी।

    मां के अंतिम संस्कार पर फूट-फूटकर रोए किच्चा सुदीप, तस्वीरें देख भर आएंगी आंखें
  • Oct 21, 2024 5:22 PM

    तलाक की खबरों के बीच ऋतु राठी ने रखा गौरव तनेजा के लिए करवा चौथ का व्रत, लोग बोले- कितना कंफ्यूजन फैलाओगे भाई...

    वहीं हाल ही में करवाचौथ के इस खास व्रत के मौके पर गौरव तनेजा ने एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गौरव ऋतु का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं जैसे ही ऋतु घर आती हैं वह उन्हें सरप्राइज करते हैं। ऋतु अपना व्रत खोलती हैं गौरव की पूजा कर पैर छूती भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख लोग हैरान रह गए हैं।

  • Oct 21, 2024 4:21 PM

    होम्बले फिल्म्स की एक्शन स्पेक्टेकल 'बघीरा' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

    होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित बघीरा का निर्देशन डॉ. सूरी ने किया है और प्रशांत नील ने इसे लिखा है। फिल्म का कन्नड़ ट्रेलर रिलीज हो चुका है, ट्रेलर ने आते ही धूम मचा दी है।

  • Oct 21, 2024 2:35 PM

    शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं नागा और शोभिता, रस्मों की तस्वीरें आईं सामने तो खुशी से झूम उठे फैन्स

    हाल ही में शोभिता धुलिपाला ने अपने इंस्टा हैंडल पर शादी की रस्मों की तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जी हां, शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शोभिता धुलिपाला खूबसूरत हैंडलूम साड़ी पहने नजर आ रही है। उनके हाथ में हल्दी की गाठें नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह हल्दी को ओखली से पीसती दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर में वह कमल के फूल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। चौथी तस्वीर में वह अपनी सहेलियों के साथ हंसती दिख रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में वह कही रस्में निभाती नजर आ रही हैं तो कभी वह फोटोशूट करवाती दिख रही हैं।

    शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं नागा और शोभिता, रस्मों की तस्वीरें आईं सामने तो खुशी से झूम उठे फैन्स
  • Oct 21, 2024 1:38 PM

    Viral Video- आईआईटी बॉम्बे में लड़की ने 'मुन्नी बदनाम' पर किया आइटम नंबर? अश्लीलता पर मचा बवाल!

    ऐसा ही कुछ आईआईटी बॉम्बे से सामने आया है। इस वक्त एक वीडियो सीधे कॉलेज से वायरल हो रहा है जिसमें एक छात्रा को मुन्नी बदनाम गाने पर आइटम नंबर करते देखा जा सकता है। ये वीडियो जैसे ही सामने आया लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं।

  • Oct 21, 2024 1:02 PM

    Anupamaa मेकर्स पर भड़के 'ये रिश्ता' के फैन्स, स्टोरी कॉपी करने का लगाया इलज़ाम, बोले- कायरा की...

    अनुपमा में नजर आ रहा है कि आध्या भी अपनी मां से दूर दिखाई दी। लेकिन प्रोमो रिलीज होने के बाद काफी सारे लोगों ने अनुपमा के मेकर्स को ट्रोल कर दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों, तो आपको बता दें कि प्रोमो वीडियो के सामने आने के बाद हर किसी को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में "कायरा" की जोड़ी याद आ गई।

  • Oct 21, 2024 12:31 PM

    Taylor Swift- लाइव शो में खुल गई पॉप सिंगर की ड्रेस, ऐसे किया कंट्रोल, Viral हुआ Video!

    टेलर स्विफ्ट इस दौरान मियामी टूर पर थीं। 'पीपुल' मैगजीन में छपी इस रिपोर्ट में दावा किया या है कि मियामी में ही हसीना वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गईं। इस दौरान उन्होने सफेद रंग का शानदार गाउन पहना हुआ था। परफॉर्म करते हुए अचानक ये ड्रेस बैक साइड से खुली गई। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।

  • Oct 21, 2024 12:01 PM

    Sharvari ने सोशल मीडिया पर दिखाई फिटनेस की झलक, पेडल प्लेयर अवतार में ढाया कहर

    शरवरी ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस की झलक दिखाते हुए इस सोमवार जबरदस्त मोटिवेशन दी है! बॉलीवुड की "हिट-गर्ल" शरवरी ने इस साल शानदार परफॉर्मेंस दी है। 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर मुंजा में शरवरी ने सबका दिल जीत लिया, जिसमें उन्होंने साल का सबसे हिट डांस एंथम तरस भी दिया। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने किया है और इसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है।

    Sharvari ने सोशल मीडिया पर दिखाई फिटनेस की झलक, पेडल प्लेयर अवतार में ढाया कहर
  • Oct 21, 2024 11:30 AM

    शाहिद कपूर के सामने मीरा राजपूत का खुलासा, हैरान करने वाला Video Viral!

    वायरल हो रहे वीडियो में नेहा धूपिया ने मीरा राजपूत से पूछा, ''मीरा क्या तुमने कभी किसी का दिल तोड़ा है?'' इसपर मीरा ने जवाब दिया, ''हां, अपने बॉयफ्रेंड्स का।'' इससे ये पता चलता है कि शाहिद कपूर से पहले उनके कई अफेयर्स थे क्योंकि उन्होने बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि बॉयफ्रेंड्स कहा है।

  • Oct 21, 2024 10:43 AM

    Seema Haider थी लाइव, 'कांटा लगा' पर अचानक डांस करने लगा सचिन, कैमरे में कैद हुई हरकत, Viral Video

    इस वक्त सचिन का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें वो कांटा लगा पर काफी अजीब तरह से डांस करते नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में सीमा हैदर को कैमरे के सामने बैठकर चाऊमीन खाते देखा जा सकता है।

  • Oct 21, 2024 10:25 AM

    सलमान खान की एक्स Somy Ali के बयान से मचा बवाल!

    उन्होने कहा, “मैं लॉरेंस बिश्नोई से इसलिए मिलना चाहती हूं क्योंकि उसका स्क्रू ढीला है। इसक दिमाग के अंदर जो स्क्रू है वो ढीला है, उसके स्क्रू को ठीक करना है। वो अपने आपको गैंगस्टर कह रहा है और वो 33 साल की उम्र का आदमी है, वो कोई बच्चा नहीं है, 20 या 17 साल का..।''

  • Oct 21, 2024 9:39 AM

    Priyanka Chopra ने निक जोनस के साथ फिल्मी अंदाज में मनाया Karwa Chauth, तस्वीरें वायरल!

    उन्होने मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ है। अगर पहली तस्वीर की बात करें तो उसमें वो निक जोनास के हाथ में गिलास होने पर प्रियंका पानी पी रही हैं। इसके साथ प्रियंका ने पूजा की थाली पकड़ी हुई है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा मां मधु चोपड़ा के साथ वीडियो कॉल पर हैं। अगली तस्वीर में प्रियंका सोफे पर बैठी मुस्कुरा रही हैं और एक नोट पढ़ रही हैं। इस पर निक का नाम लिखा था।

  • Oct 21, 2024 9:02 AM

    सपना चौधरी ने ऐसे मनाया करवा चौथ

    हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने पति के साथ करवा चौथ की रश्में निभाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर उनके फैंस रिएक्ट कर रहे हैं और बधाइयां दे रहे है। वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X