Bollywood Live News- रिलीज से पहले जिगरा ने कमाए 90 करोड़, सई मांजरेकर ने करवाया फोटोशूट

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा की जिसको लेकर आज चर्चा हो रही है। खबरें हैं कि इस फिल्म ने थिएटर में रिलीज से पहले ही अपने बजट निकाल लिया है। जी हां, फिल्म को लेकर एक डील हुई है जिसकी कीमत करीब 90 करोड़ है। इस डील में सैटेलाइट से लेकर ओटीटी राइट्स तक शामिल है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में करीब 80 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया गया था जबकि प्रिंट और प्रचार के लिए 10 करोड़ रुपये लगे थे।

दबंग एक्ट्रेस सई मांजरेकर की कुछ तस्वीरें इस वक्त वायरल हो रही हैँ। इन तस्वीरों में वो फोटोशूट के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैँ। सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सई काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। उनकी इन तस्वीरों पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 4, 2024 3:28 PM

    दिल की बीमारी से जूझ रहे रजनीकांत को चार दिन बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

    आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। 30 सितंबर की देर रात में उन्हें अचानक से दर्द उठा था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया था।

  • Oct 4, 2024 3:26 PM

    श्वेता तिवारी ने दुबई में दोस्त संग सेलिब्रेट किया अपना 44वां जन्मदिन, लोग बोले- 44 नहीं 24 की लग रही हो...

    हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने तो आते ही धमाल मचा दिया है। जी हां, सफेद शर्ट, बॉडीकॉन टॉप और डेनिम जींस पहने श्वेता तिवारी अपना जन्मदिन मनाने के लिए दुबई गई हुई हैं। जी हां, श्वेता ने अपना जन्मदिन बेहद ही खास तरह से मनाया। अपने 44वें जन्मदिन पर श्वेता ने विदेशी ट्रिप प्लान की और अपने दोस्तों को भी संग लेकर गईं।

  • Oct 4, 2024 1:47 PM

    Govinda को अस्पताल से मिली छुट्टी, व्हीलचेयर पर इस हालत में आए नजर

    Govinda discharged from the hospital: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। हाल ही में वह क्रिटिकेयर अस्पताल से बाहर निकलते नजर आए। पैर में गंभीर घाव की वजह से वह व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए।

  • Oct 4, 2024 1:18 PM

    अनन्या पांडे ने कर दिया अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान का नंबर लीक, बोलीं- उसने मेरा फोन नहीं उठाया तो मैंने...

    अनन्या पांडे ने नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर कुछ कॉमेडियन के साथ बीतचीत की। इस दौरान अनन्या पांडे ने अपनी लाइफ की उन दो घटनाओं के बारे में बात की जिस बारे में अनन्या ने आज तक किसी को नहीं बताया। अनन्या बताती हैं कि वह एक बार सुहाना खान का नंबर लीक कर चुकी हैं। अनन्या कहती हैं कि एक बार जब मैंने सुहाना को कॉल किया था तो उसने मेरा फोन नहीं उठाया था तो मैंने गुस्से में स्क्रीनशॉर्ट लेकर इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लगा दिया था। जिसमें उसका नंबर साफ दिख रहा था। तो इस तरह सुहाना का नंबर लीक हो गया था।

  • Oct 4, 2024 12:09 PM

    सिकंदर के सेट से हुआ 'किक 2' का ऐलान, इस दमदार पर्सनालिटी में नजर आएंगे सलमान खान

    साजिद नाडियाडवाला सलमान खान के साथ पार्टनरशिप में फिल्म बना रहे हैं। ऐसे में अब लगभग दस साल बाद यह जोड़ी फिल्म सिकंदर के जरिए फिर से साथ आई है, और हर कोई इसके लिए उत्साहित है। लेकिन इससे भी बड़ी खबर यह है कि साजिद नाडियाडवाला ने किक 2 के लिए एक फोटोशूट की एक झलक शेयर की है, जिसे देखकर फैंस सरप्राइस हो गए हैं। यानी कि सलमान खान साजिद के साथ दो बड़ी फिल्में करने जा रहे हैं।

  • Oct 4, 2024 12:04 PM

    Alpha Release Date- आलिया भट्ट और शरवरी करेंगी धमाका, इस दिन हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस!

    Alpha Release Date- बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को लेकर चर्चा है। फिल्म आलिया मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी और उनके साथ उभरती हुई अभिनेत्री और YRF की होमग्रोन टैलेंट शर्वरी होंगी। दोनों इस बहुप्रतीक्षित स्पाईवर्स फिल्म में सुपर एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगी, जिसे शिव रवैल निर्देशित कर रहे हैं।अल्फा एकदम सही छुट्टियों का मनोरंजन बनने जा रही है, क्योंकि आदित्य चोपड़ा इस फिल्म को बड़े परदे का भव्य अनुभव बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

  • Oct 4, 2024 11:19 AM

    मशहूर एक्ट्रेस के नाम पर हो रहा है ऑनलाइन स्कैम? पोस्ट करते हुए मंसूबों पर फेरा पानी!

    Aishwarya Sharma Scam Post- ऐश्वर्या शर्मा को लेकर इस वक्त चर्चा है और कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। हसीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लोगों को चेतावनी दी है कि वो किसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार ना हों। ऐश्वर्या ने बताया कि उनके नाम पर एक स्कैम हो रहा है। दरअसल ऐश्वर्या शर्मा ने अपने फॉलोअर्स के लिए ये पोस्ट किया था और उनको कड़ी चेतावनी दी है।

  • Oct 4, 2024 11:03 AM

    BIGG BOSS 18: बिग बॉस में नजर आएगा TV का ये हैंडसम एक्टर, कर चुका है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में काम

    जहां पहले प्रोमों में देखा जा सकता है कि महेश बाबू की साली साहिबा और जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रही हैं। शिल्पा कहती हैं कि 'वह कई बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं जैसे अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, आमिर खान और शाहरुख खान बस सलमान के साथ नहीं किया था, लेकिन अब उनका सलमान खान के साथ काम करने का सपना भी पूरा होने जा रहा है।' इस प्रोमो से साफ हो चुका है कि शिल्पा शो में दमदार एंट्री करने जा रही हैं।

  • Oct 4, 2024 10:40 AM

    Kritika Kamra को 'बंबई मेरी जान' के लिए मिला ये अवॉर्ड, करियर के लिए साबित हुई मील का पत्थर!

    National Winner at Asian Academy Creative Awards 2024 - अभिनेत्री कृतिका कामरा को बंबई मेरी जान में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में प्रतिष्ठित एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवार्ड्स 2024 में राष्ट्रीय विजेता के रूप में सम्मानित किया गया है। एशियन एकेडमी ऑफ क्रिएटिव आर्ट्स (AACA) ने राष्ट्रीय विजेताओं की घोषणा की, जो अब दिसंबर में सिंगापुर में ग्रैंड अवार्ड्स और गाला फाइनल में अपने संबंधित देशों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • Oct 4, 2024 10:05 AM

    पिता की मौत से टूटी रीना दत्ता को सहारा देती नजर आईं सौतन किरण राव

    इस वीडियो में आमिर खान की दोनों पूर्व पत्नियां नजर आ रही हैं। श्मशान से निकल रहे आमिर खान, किरण और रीना का ये वीडियो लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे पिता की मौत से टूट चुकीं रीना दत्ता को उनके एक्स सौतन किरण राव और आमिर खान सहारा देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि रीना दत्ता सीढ़ियों से उतर नहीं पा रही है और किरण राव उनका हाथ पकड़ लेती हैं।

  • Oct 4, 2024 9:07 AM

    Devara Part 1 Box Office- 7वें दिन गिरी देवरा की कमाई, जूनियर एनटीआर की फिल्म 200 करोड़ पार!

    अब 7वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट थोड़ी चौकाने वाली है क्योंकि इस फिल्म ने 7वें दिन करीब 7.45 करोड़ की कमाई की है। बता दें कि इस वीकेंड में ये सबसे कम आंकड़ा है। इससे इतना तय माना जा रहा है कि फिल्म की कमाई में कमी आ रही है। मंगलवार को इस फिल्म ने करीब 14 करोड़ और बुधवार को इसने लगभग 21 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

  • Oct 4, 2024 8:29 AM

    अनन्या पांडे की फिल्म देखने पहुंचे आर्यन-सुहाना

    अनन्या पांडे की फिल्म कंट्रोल की स्क्रीनिंग बीती रात हुई और इस दौरान उनके बीएफएफ आर्यन खान और सुहाना खान पहुंचे थे। दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X