..................... Bollywood Live News in Hindi Today arjun kapoor birthday post for malaika annu kapoor on islam - Hindi Filmibeat

Bollywood News Live: मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर का पोस्ट, अन्नू कपूर की इस्लाम पर सलाह

Bollywood Live

Bollywood Live News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अन्नू कपूर इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया है कि हमें गीता और इस्लाम से क्या सीख लेनी चाहिए। जहां उन्होंने गीता को बहुत कमाल की किताब बताया वहीं ये सलाह भी दी कि हिंदुओं को इस्लाम से क्या सीखना चाहिए।

मलाइका अरोड़ा ने अपना 51वें जन्मदिन मनाया, लेकिन इस मौके पर अर्जुन कपूर उनके साथ दिखाई नहीं दिए और न ही उनको बर्थडे विश किया। हालांकि, इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट जरूर शेयर किया है, जिसने सभी का ध्यान खींचा।

आमतौर पर अर्जुन मलाइका के बर्थडे पर खास और प्यारे मैसेज शेयर करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ अलग किया। अर्जुन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में 'द लायन किंग' फिल्म का एक फेमस डायलॉग लिखा हुआ है। अर्जुन कपूर के क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा है, 'कभी मत भूलो कि तुम कौन हो - द लायन किंग'। ये डायलॉग 'द लायन किंग' में मुफासा अपने बेटे सिम्बा से कहता है।

LIVE Feed
  • Oct 25, 2024 3:51 PM

    मशहूर एक्ट्रेस ने चोरी-छुपे बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, शेयर की वीडियो, मंडप में दूल्हे ने किया KISS

    टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बड़े अच्छे लगते हैं शो में पीहू कपूर शेरगिल का किरदार निभा कर पॉपुलर हुई अभिनेत्री फेनिल उमरीगर ने हाल ही में शादी रचा ली है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 31 साल के एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गुरप्रताप धलीवाल से शादी कर ली है।

  • Oct 25, 2024 3:24 PM

    'तूने ऐश्वर्या राय का घर बर्बाद कर दिया..' निम्रत कौर पर भड़का मशहूर इंफ्लुएंसर, Video Viral!

    पुनीत सुपरस्टार ने एक वीडियो साझा किया और वो कह रहे हैं, ''निम्रत कौर आखिर तुमने ऐश्वर्या राय का घर बर्बाद कर ही दिया। अरे जरा उसकी बेटी का तो सोच, आराध्या बच्चन.. वो क्या सोचेगी? वो कहां रोड पर जाएगी उसका क्या होगा? उसका बाप कौन बनेगा अगर तू अभिषेक बच्चन से शादी कर लेगी। अरे तुझे इस बुड्ढे में क्या दिख गया, 17 साल हो गए इसकी शादी को। तेरो को उसका बंगला दिख गया, तेरो को उसका पैसा दिख गया। 4200 करोड़ की प्रॉपर्टी दिख गई। कोई फायदा नहीं है निम्रत कौर किसी लड़की का घर बर्बाद करने से, किसी लड़की को अनाथ करने से। उनकी अच्छी खासी जिंदगी में पैर मत अड़ा निम्रत कौर।''

  • Oct 25, 2024 2:28 PM

    The Sabarmati Report: गोधरा कांड की गुत्थी सुलझाने आई विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट', टीजर ने छुआ दिल

    साबरमती रिपोर्ट का टीजर आउट हो चुका है जो दर्शकों को एक ऐसी यात्रा पर ले जाने का वादा करता है जो उनकी सोच को बदल सकती है। यह यात्रा भारत के एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पल से जुड़ी है। टीजर में दिखाया गया है कि यह फिल्म हिम्मत के साथ उस सच को सामने लाने की कोशिश करती है, जो 27 फरवरी 2002 की सुबह गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में घटित हुई थी।

  • Oct 25, 2024 1:41 PM

    पटाखों से सजी दुल्हन ने दिखाया ऐसा रूप, लोग बोले- कोई माचिस लाओ...

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का दुल्हन की तरह लहंगा पहने हुए नजर आ रहा है। लेकिन यहां पर हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि उसने ज्वेलरी की जगह पर अलग-अलग तरीके के पटाखे पहने हुए हैं। हार से लेकर मांगटीका, नाक की नथनी से लेकर हाथ की अंगूठी में भी पटाखा देखने को मिल रहा है।

  • Oct 25, 2024 1:01 PM

    ऐश्वर्या-अभिषेक को शादी बचाने के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने दी थी ये सलाह? कहा- 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाली..'

    इस दौरान काजोल करण जौहर के शो पर थीं और रैपिड फायर राउंड खेल रही थीं। उनसे सलाह मांगी गई थी कि वो ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी बचाने के लिए कौन सी सलाह देने चाहती हैं। काजोल ने कहा, वो नहीं चाहती हैं कि ये कपल कभी अलविदा ना कहना देखे। काजोल का कहना था कि इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन हैं और यह बेवफाई और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मुद्दे पर भी आधारित है। इसके बाद उनको लेकर काफी चर्चा हुई थी।

  • Oct 25, 2024 11:28 AM

    'हमारा खून खौल रहा था...', सलमान खान ने मामला रफा-दफा करने के लिए दिया था 'ब्लैंक चेक'

    एनडीटीवी को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में जेल में बंद लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने सलमान खान के साथ गैंगस्टर के झगड़े पर खुलकर बात की। रमेश ने दावा किया कि जब काला हिरण मामला उछला और बिश्नोई लोगों ने सलमान की निंदा की, तो अभिनेता ने उन्हें मुआवजे के रूप में पैसे ऑफर किए थे। उन्होंने कहा कि सलमान समुदाय के नेताओं से मिलने के लिए एक खाली चेकबुक लेकर आए थे और उनसे मामले को खत्म करने के बदले में जो भी कीमत चाहें भरने को कहा था। रमेश ने कहा, "अगर हम पैसे के पीछे होते तो हम इसे स्वीकार कर लेते।"

  • Oct 25, 2024 9:19 AM

    पंकज त्रिपाठी की मां ने आज तक पत्नी मृदुला को नहीं माना घर की बहू

    पंकज त्रिपाठी की पत्नी ने बताया कि उनकी लव मैरिज के कारण आज तक भी उनकी सास ने उन्हें नहीं अपनाया है। हाल ही में अतुल के पॉडकास्ट में पंकज त्रिपाठी की पत्नी ने बताया कि लव मैरिज के कारण दोनों के परिवारों को दिक्कते थीं। इसके बावजूद उन्होंने और पंकज त्रिपाठी ने शादी की। उन्होंने बताया कि पंकज त्रिपाठी की मां ने तो उन्हें आज कर स्वीकार नहीं किया है।

  • Oct 25, 2024 8:36 AM

    काजोल का हाथ थामकर ‘दो पत्ती’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे अजय देवगन

    बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ‘दो पत्ती’ में दिखाई देंगी। जिसमें वो कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। दोनों की फिल्म रिलीज से पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। जिसमें कई बड़े सितारे पहुंचे। ‘दो पत्ती’ की स्क्रीनिंग में काजोल ने अपने पति और बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन का हाथ थामकर एंट्री ली थी।

  • Oct 25, 2024 7:32 AM

    अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन ने खरीदे 10 अपार्टमेंट

    अभिषेक और उनके पिता बिग बी ने मुंबई में 24.95 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है। CNBC TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन ने हाल ही में मुंबई के मुलुंड वेस्ट में 24.95 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है। उनके पिता, अमिताभ बच्चन, इन 10 प्रॉपर्टी में को इनवेस्टर हैं। रिपोर्ट एक रियल एस्टेट वेबसाइट स्क्वायर यार्ड्स द्वारा एक्सेस किए गए रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स पर आधारित है, और बताती है कि उनकी संपत्तियां ओबेरॉय रियल्टी की प्रीमियम आवासीय परियोजना, इटर्निया में स्थित हैं।

  • Oct 25, 2024 6:51 AM

    रिलीज से पहले गौरी खान के रेस्तरां में लंच के लिए पहुंची 'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट

    अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' बहुत जल्द थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। वहीं इससे पहले फिल्म की स्टारकास्ट गौरी खान के मुंबई वाले रेस्टोरेंट तोरी में पार्टी करने के लिए पहुंची। इस दौरान पूरी स्टार कास्ट फिल्म की रिलीज के लिए भी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रही थी।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X