..................... Bollywood Live News- Dolly Chaiwala in Bigg Boss, Bhool Bhulaiyaa 3 earnings continue! - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights - बिग बॉस में डॉली चायवाला की एंट्री, भूल भुलैया 3 की कमाई जारी!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं बिग बॉस सीजन 18 की जो कि इस वक्त खबरों का हिस्सा है। पता चला है कि सलमान खान के इस शो में अब डॉली चायवाला भी नजर आने वाला है। पैपराजी से चल रही बातचीत में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खुद बिग बॉस का हिस्सा बनने की बात कर रहे हैं। इस वीडियो के बाद लोग एक्साइटेड हो गए हैं।

इसके अलावा बात करें कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 की तो इसकी कमाई अभी भी लगातार जारी है। विक्रांत मैसी की साबरमती रिपोर्ट भी इसको पीछे नहीं कर पाई है। भले ही इस फिल्म का 16वां दिन है लेकिन 15वें दिन का आंकड़ा सामने आते ही लोग हैरान है। इस फिल्म ने करीब 3.31 करोड़ की कमाई की। अब इसकी टोटल कमाई 219.56 करोड़ हो चुकी है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइफ पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Nov 16, 2024 7:44 PM

    दीपिका पादुकोण संग इस फिल्म में काम करना चाहते हैं रोहित शेट्टी, बोले- उसकी मेहनत...

    रोहित शेट्टी अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हुई है जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। इस फिल्म की सफलता के बाद शेट्टी ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नए प्रोजेक्ट की शुरुआत को लेकर बात करते हैं।

    दीपिका पादुकोण संग इस फिल्म में काम करना चाहते हैं रोहित शेट्टी, बोले- उसकी मेहनत...
  • Nov 16, 2024 6:46 PM

    Anupama के सेट पर हुआ ये बड़ा हादसा, करंट लगने से हुई इस शख्स की मौत

    टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा अपनी शानदार कहानी अपने नए किरदारों और कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से आए दिनों सुर्खियों में बना रहता है, लेकिन फिलहाल तो शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुन लोगों के होश उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि सेट पर करंट लगने की वजह से लाइट मैन की मौत हो गई है।

    Anupama के सेट पर हुआ ये बड़ा हादसा, करंट लगने से हुई इस शख्स की मौत
  • Nov 16, 2024 5:33 PM

    बेटी राहा को लेकर शहर घूमने निकले रणबीर कपूर, वीडियो देख लोग बोले- सो क्यूट...

    रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर को लेकर घूमने निकले हैं। इस वीडियो में राहा की क्यूटनेस साफ देती जा सकती है। देखा जा सकता है कि राहा पिता के साथ घूमना कितना पसंद कर रही हैं।

  • Nov 16, 2024 3:49 PM

    उर्फी जावेद के नए लुक ने ढाया कहर, तस्वीरें देख लोग भी बोले- गोल्डन गर्ल

    टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने नए लुक्स और स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। फैन्स तो अब उनके नए आउटफिट के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उर्फी जावेद बेहद ही बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। जी हां, हाल ही में शेयर किए गए उर्फी के फोटोज को देख लोगों की निगाहें उनपर से हटने का नाम नहीं ले रही हैं।

  • Nov 16, 2024 2:55 PM

    Palak Tiwari ने सैफ अली खान के बेटे Ibrahim संग रिलेशनशिप किया कंफर्म! सोशल मीडिया पर सामने आईं ये तस्वीरें...

    पलक के बाद सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर कीं जहां देखा जा सकता है कि इब्राहिम अली खान कभी पूल में नहाते दिख रहे हैं तो कभी वह समंदर किनारे खूबसूरत नजारे के बीच डिनर करते नजर आ रहे हैं। वहीं इब्राहिम अली खान से मिलती जुलती तस्वीरें पलक तिवारी ने शेयर की हैं। एक ही समय पर एक जैसे लोकेशन की तस्वीरें देख लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों साथ में ही वेकेशन पर गए हैं।

  • Nov 16, 2024 1:46 PM

    “हर सीन पर हंसा, हर दिन खुश हुआ: शूजीत सरकार ने ‘आई वांट टू टॉक’ में अभिषेक बच्चन के दमदार अभिनय की सराहना की!

    निर्देशक ने अभिषेक की इस भूमिका को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा, “अभिषेक ने जिस तरह इस किरदार में जान डाली, उसने मुझे हर दिन आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनकी मुस्कान और इस किरदार की चुनौतियों को देखने का तरीका बेहद सशक्त था। मैं हर सीन पर हंसा और हर दिन खुश हुआ, क्योंकि उन्होंने अर्जुन को बहुत खूबसूरती से जीवंत किया।

  • Nov 16, 2024 12:59 PM

    Disha Patani के पिता जगदीश सिंह पाटनी संग हुई 25 लाख का स्कैम, गैंग ने किया था उच्च पद दिलवाने का वादा

    दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड डिप्टी एसी (पुलिस अधिकारी) जगदीश सिंह पाटनी का एक ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिशा पाटनी के पिता से सरकार में उच्च पद और आयोग में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी की गई है। उन्होंने 5 लोगों के खिलाफ बरेली कोतवाली में शुक्रवार देर रात रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

    Disha Patani के पिता जगदीश सिंह पाटनी संग हुई 25 लाख का स्कैम, गैंग ने किया था उच्च पद दिलवाने का वादा
  • Nov 16, 2024 11:39 AM

    'मेरी सास एक..' Isha Ambani ने अपनी सासू मां को लेकर बोल डाली ये बात, आग की तरह Video Viral!

    ईशा अंबानी ने इस वीडियो में कहा, ''मेरी सासू मां एक डॉक्टर है और मेरे लिए डॉक्टरों का खास प्रभाव है। मुझे पता है कि आज में सबसे दयालु और शानदार लोगों के बीच में हूं। वो लोग सच में खुद को दूसरे बाद रखते हैं।'' ईशा अंबानी इस दौरान अपने ससुराल वालों की तारीफ कर रहीं थीँ। हालांकि इस वीडियो के बाद उनकी सासू मां ने इसका जवाब दिया या नहीं इसको लेकर कुछ सामने नहीं आया है।

  • Nov 16, 2024 11:02 AM

    सारा खान के पैर पकड़कर तजिंदर बग्गा ने स्वीमिंग पूल में की ऐसी हरकत, बुरी तरह भड़के लोग, Video Viral

    वायरल हो रहे वीडियो में घरवाले स्वीमिंग पूल में नहा रहे हैं और इस दौरान तजिंगर बग्गा सारा खान के पैर पकड़ लेते हैं और लगातार खींचते हैं। इस बीच सारा चिल्लाती रहकी हैं और स्वीमिंग पूल का बॉर्डर पकड़े रखती हैं। लेकिन बग्गा उनको नहीं छोड़ते हैं।

  • Nov 16, 2024 9:52 AM

    Bigg Boss 18- 'ये क्या दोगलापन है' सलमान खान ने लगाई अशनीर ग्रोवर की क्लास, लोग बोले- निकल गई हेकड़ी

    वीडियो में सलमान खान कहते हैं- ''हमने आपको मेरे बारे में कहते हुए सुना है कि आपने मुझे इतने में साइन कर लिया उतने में साइन कर लिया। सब फिगर्स भी आपने गलत दे दिए। तो फिर ये दोगलापन क्या है?'' अशनीर बोले- ''आपको जब मैने ब्रांड एंबेसडर किया, मेरा मानना है कि वो स्मार्टेस्ट मूव था।'' सलमान- ''हां, लेकिन जिस हिसाब से अब आप बात कर रहे हैं और जो मैने आपका वीडियो देखा, इस तरह का एटिट्यूड आपका नहीं था।'' अशनीर- ''हो सकता है ब्रॉडकास्ट वैसा ना हुआ हो।'' सलमान खान- ''लेकिन जैसे ये है, ये बराबर आ रहा है।''

  • Nov 16, 2024 9:20 AM

    Rohit Sharma के घर में दूसरी बार गूंजी किलकारी, रितिका सजदेह ने बेटे को दिया जन्म!

    इसको लेकर ना तो रोहित शर्मा में और ना ही रितिका ने अभी तक किसी तरह का आधिकारिक ऐलान किया है। 15 नवंबर को ये खबरें सोशल मीडिया पर फैल गईं और उनके घर में दूसरे बच्चे का आगमन हुआ है।

  • Nov 16, 2024 8:33 AM

    The Sabarmati Report Box Office Day 1- विक्रांत मैसी की फिल्म की बेहद धीमी शुरुआत, कमाए महज इतने रुपए!

    जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन महज 1.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है जो कि काफी हैरान करने वाला आंकड़ा है। इस फिल्म ने भूल भुलैया 3 के 15वें दिन के कलेक्शन को भी पार नहीं किया है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X