Bollywood Live News- बीजेपी के लिए डॉली चायवाला ने मांगे वोट, द साबरमती रिपोर्ट पर बोले विक्रांत मैसी!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की जो कि आज रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ राशि खन्ना और रिद्दि डोगरा नजर आने वाली हैं। लगातार इस फिल्म को लेकर हो रही राजनीति पर विक्रांत ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि प्लीज राजनीति को साइड में रखिए और ये फिल्म देखिए। उनका ये बयान खबरों का हिस्सा है।

इसके अलावा इस वक्त डॉली चायवाला की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। बता दें कि डॉली चायवाला अब बीजेपी का स्टार प्रचारक है। नागपुर में भाजपा के लिए वोट मांगते नजर आए डॉली चायवाले को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। इस दौरान डॉली के साथ बेजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भी थे।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Nov 15, 2024 2:28 PM

    Aditya Roy Kapur नहीं बल्कि Aashiqui 2 के लिए इस एक्टर को कास्ट करना चाहते थे डायरेक्टर

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'आशिकी 2' फिल्म को साल 2013 में रिलीज किया गया था। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इस फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर नहीं बल्कि डायरेक्टर को इमरान हाशमी को कास्ट करना था। हालांकि फिर इमरान हाशमी ने डायरेक्ट को कुछ ऐसी बात कह दी जिसके चलते यह फिल्म भी हिट साबित हुई।

  • Nov 15, 2024 2:03 PM

    Alia Bhatt के गाल खींचना चाहता था फैन, एक्ट्रेस ने पूरी की मनोकामना, मजेदार Video Viral

    आलिया कहती हैं- 'आप मेरे गाल खींचना चाहते हो?' फैन- 'मेरा ड्रीम है।' आलिया हंसते हुए कहती हैं- 'ठीक है खींचो।' इसके बाद फैन उनके गाल पुल करता है। इस दौरान वरुण धवन और बादशाह भी वहां मौजूद होते हैं और दोनों जोर जोर से हंसने लगते हैँ। इस दौरान आलिया लगातार शर्माती हुई नजर आती हैं।

  • Nov 15, 2024 12:55 PM

    Maheep Kapoor- फर्स्ट मीटिंग में इस एक्टर के साथ किया वन नाइट स्टैंड, शनाया कपूर की मां का शॉकिंग खुलासा!

    महीप कपूर ने बताया कि उन्होने पहली ही मुलाकात में एक एक्टर के साथ वन नाइट स्टैंड किया था। जी हां, ये काफी चौकाने वाली बात है और लोग हैरान हैं। इससे पहले की आप किसी और एक्टर का नाम सोचे तो मां आपको बता दूं कि वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि संजय कपूर ही थी।

  • Nov 15, 2024 12:32 PM

    The Sabarmati Report X Review- शक्तिशाली कहानी, साहसी कदम.. विक्रांत मैसी की फिल्म एक्स पर छाई!

    एक्स (X) पर जो कुछ भी सामने आया है वो काफी हैरान करने वाला है। लोग इस फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा सच बोलने की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं और निर्देशक की भी तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म को रंजन चंदेल ने निर्देशित किया है।

  • Nov 15, 2024 10:55 AM

    शादी क्या होती है? एक्ट्रेस के सवाल पर अभिषेक बच्चन ने साधी चुप्पी, भड़क गए ऐश्वर्या राय के फैंस!

    इस एक्ट्रेस का नाम अहिल्या बामरू है। बता दें कि ये वीडियो फिल्म का प्रोमो है। इस वीडियो में अहिल्या अभिषेक बच्चन से पूछती हैं कि शादी क्या होती है? अभिषेक इसका कोई जवाब नहीं दे पाते हैं। इसके बाद लोग उनको पर्सनल लाइफ में जाकर ट्रोल कर रहे हैँ। जाहिर है कि अभिषेक बच्चन इस फिल्म में अपने किरदार में है जो कि काफी अजीब और मोटा लग रहा है।

  • Nov 15, 2024 10:04 AM

    हैदराबाद लाइव शो से पहले मुसीबत में दिलजीत दोसांझ, तेलंगाना सरकार ने कड़े शब्दो में जारी किया नोटिस!

    15 नवंबर दिलजीत का एक शो हैदराबाद में होने वाला है और इसके पहले ही सरकार ने कुछ शर्तें रखते हुए दिलजीत दोसांझ के लिए नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में शराब, ड्रग्स या हिंसा को पुश करने वाले गानों को गाने से बचने के लिए खुले तौर पर कहा गया है।

  • Nov 15, 2024 9:38 AM

    Tripti Dimri ने लगातार दो फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल, भूल भुलैया 3 भी 200 करोड़ पार!

    भूल भुलैया 3 के साथ, डिमरी ने फिर से सुर्खियाँ बटोरीं और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने की अपनी क्षमता साबित की। सीक्वल में उनका प्रदर्शन उन्हें माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के साथ-साथ कार्तिक आर्यन जैसे दिग्गजों के साथ अभिनय करने के बावजूद अलग बनाता है। अपनी आकर्षक स्क्रीन उपस्थिति और बेहतरीन टाइमिंग के साथ, डिमरी ने फिल्म को आम हॉरर-कॉमेडी से कहीं ऊपर उठा दिया है, जिससे फिल्म में उनकी भूमिका इसकी व्यापक अपील का एक अनिवार्य हिस्सा बन गई है।

  • Nov 15, 2024 9:01 AM

    Kanguva Box Office Day 1- उम्मीद पर खरी नहीं उतरी कंगुवा, पहले दिन कमाए महज 22 करोड़!

    इस फिल्म को लेकर मेकर्स का अनुमान कुछ अलग ही था लेकिन फर्स्ट डे ओपनिंग काफी निराशाजनक रही है। सूर्या और बॉबी देओल की इस फिल्म ने महज 22 करोड़ रुपये की कमाई अपने पहले दिन की है।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X