Bollywood Live News- बिग बॉस मराठी को मिला विनर, देवरा की कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस

Bollywood Latest News

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बार करते हैं सलमान खान के शो बिग बॉस की। शो शुरू हो चुका है और कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ले ली है। सलमान खान के शो में एंट्री लेते ही हाई वोल्ट ड्रामा शुरू हो गया है। ऐसे में हर किसी को अब इंतजार है तो कंटेस्टेंट की बॉन्डिंग और फाइट्स का जो कि जल्द ही देखने को भी मिलेगी।

इसके साथ ही बात करें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की तो वीकेंड पर जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म के कलेक्शन में शनिवार के मुकाबले सुधार देखने को मिला है। 10वें दिन इस फिल्म ने 12.25 रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 243.1 करोड़ रुपये हो गया है।

LIVE Feed
  • Oct 7, 2024 6:51 PM

    लाइव कॉन्सर्ट में Diljit Dosanjh ने इस एक्टर के आगे झुकाया सिर

    दरअसल, दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिलजीत फिल्म बधाई हो एक्टर गजराज राव के आगे सिर झुकाते नजर आए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज से नीचे उतर जाते हैं और फैंस की तरफ जाते हुए आगे बढ़ते हैं. तभी उन्हें अभिनेता गजराज राव दिख जाते हैं और वह उनके सामने ही रुक जाते हैं. दिलजीत उनके हाथ मिलाते हैं और उनके सामने सिर झुकाकर बैठ जाते हैं. इस दौरान गजराज भी दिलजीत दोसांझ के हाथ पर किस करते हैं और फिर सिंगर के सामने अपने दोनों हाथ जोड़ लेते हैं.

  • Oct 7, 2024 6:48 PM

    Deepika Padukone के लुक को देख कंट्रोल नहीं कर पाए Ranveer Singh

    सिंघम अगेन का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है और इसके लॉन्च के लिए इवेंट रखा गया था. फिल्म 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह स्टेज पर लगे पोस्टर में अपनी पत्नी और फिल्म 'सिंघम अगेन' की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तस्वीर पर प्यार लुटाने लगे. रणवीर सिंह का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं.

  • Oct 7, 2024 6:43 PM

    नवरात्रि पर Anushka Sharma ने चाप खाते हुए पति Virat Kohli को किया टीज

    दरअसल, अनुष्का शर्मा ने नवरात्रि पर टेस्टी स्नैक्स का लुत्फ उठाया और फोटो शेयर कर पति विराट कोहली को टीज किया। फोटो में देखा जा सकता है कि प्लेट में चाप और चटनी सर्व की गई है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "नवरात्रि स्नैकिंग- सॉर्टेड।" साथ ही विराट कोहली को टैग करते हुए कहा, "आपके लिए थोड़ा बचा रही हूं, शायद (मजाकिया इमोजी के साथ)।"

    नवरात्रि पर Anushka Sharma ने चाप खाते हुए पति Virat Kohli को किया टीज
  • Oct 7, 2024 6:40 PM

    44 साल की उम्र में करीना कपूर ने ढहाया कहर

    खूबसूरती की जीता जागती मिसाल के तौर पर करीना कपूर को जाना जाता है। उनके हॉट लुक को देखकर कोई भी ये नहीं कर सकता कि वह 2 बच्चों की मां हैं। 7 अक्टूबर को करीना कपूर ने सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी कुछ तस्वीरों को ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

  • Oct 7, 2024 6:39 PM

    Rubina Dilaik की बेटियों का हुआ मुंडन

    रुबीना दिलैक ने 7 अक्टूबर को बेटियों एधा और जीवा की मुंडन सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में रुबीना, पति की गोद में बैठी बेटी को प्यार से निहार रही हैं। एक तस्वीरें में कपल अपनी बच्चियों और माता-पिता के साथ पोज दे रहा है।

  • Oct 7, 2024 3:41 PM

    Singham Again का ट्रेलर आते ही टूट पड़ी जनता

    Singham Again Trailer X Reaction: सिंघम अगेन का ट्रेलर 7 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे लॉन्च किया गया है। ये ट्रेलर सामने आते ही लोग खुशी से झूम उठे। फिल्म की स्टारकास्ट को लोगों का भरपूर प्यार मिला है। आइए देखते हैं कि सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को लोगों ने कितना प्यार दिया है।

    Singham Again का ट्रेलर आते ही टूट पड़ी जनता
  • Oct 7, 2024 3:40 PM

    फिर होगा सीता हरण, फिर जलेगी लंगा, 'सिंघम अगेन' फिर दोहराएगा इतिहास

    Singham Again Trailer Release: रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन का दिलचस्प और एक्शन से भरपूर ट्रेलर सोमवार को मेकर्स ने रिलीज किया और फैंस ने पहले ही इसे ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है।

    फिर होगा सीता हरण, फिर जलेगी लंगा, 'सिंघम अगेन' फिर दोहराएगा इतिहास
  • Oct 7, 2024 2:01 PM

    रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की बेटी ने किया बॉलीवुड डेब्यू, पापा रणवीर ने खुद किया खुलासा

    बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जहां फिलहाल मैटरनिटी ब्रेक पर हैं तो वहीं रणवीर सिंह ने खुलासा किया है उनकी नन्ही सी बेटी ने बॉलीवुड डेब्यू भी कर लिया है। दरअसल, सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका प्रेग्नेंट थीं। ऐसे में जन्म से पहले ही बेबी ने डेब्यू कर लिया है।

  • Oct 7, 2024 1:48 PM

    Singham Again Trailer: पूरी गैंग के साथ दुश्मन को चटाई धूल, जबरदस्त है ट्रेलर

    सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च का इवेंट इस साल के सबसे बड़े इवेंट में से एक है। ये नीता मुकेश अंंबानी कल्चलर सेंटर में हुआ है। जहां पर मीडिया के साथ सितारों के फैंस भी शामिल हुए हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करके धमाल मचा दिया है. अक्षय ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा-अक्खी पब्लिक को मालूम है कौन कौन आने वाला है! इस दिवाली को अपने योद्धाओं के साथ मनाएं! सिंगम अगेन ट्रेलर अब आ गया है।

  • Oct 7, 2024 1:23 PM

    विक्रांस मैसी की इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी शनाया कपूर?

    बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कथित तौर पर '12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी के साथ म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली हैं। पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टारकिड एक थिएटर कलाकार की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जबकि विक्रांत एक अंधे संगीतकार की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

  • Oct 7, 2024 11:58 AM

    अदनान सामी की मां का निधन, फैंस से की दुआ मांगने की गुजारिश

    पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी भारत में भी अपने गानों के लिए बहुत फेमस हैं। उन्होंने सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर अपनी मां के निधन की घोषणा की। अदनान ने बेहद दुख व्यक्त करते हुए एक नोट लिखा। हालांकि, उनके निधन का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की जन्मतिथि और निधन की तारीख के साथ एक फोटो शेयर की। फोटो पर लिखा था, 'बेगम नौरीन सामी खान, 1947-2024।'

  • Oct 7, 2024 11:28 AM

    करिश्मा कपूर की इस हरकत से परेशान हुई करीना कपूर

    ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अपकमिंग एपिसोड में कपूर सिस्टर्स धमाल मचाती हुई नजर आएंगीं। प्रोमो में दोनों बहनों की एक दूसरे संग शानदार बॉन्डिंग तो नजर आ ही रही हैं वहीं वे एक दूसरे के कई राज पर से पर्दा उठाती हुई भी नजर आ रही है। वहीं टीज़र में होस्ट कपिल शर्मा करीना से करिश्मा की उस आदत के बारे में पूछते हैं जिस पर उन्हें ज्यादा गुस्सा आता हैं। इस पर करीना भी करिश्मा की पोल खोल देती हैं और कहती हैं, “ये तैयार होने में बहुत टाइम लगाती है।”

  • Oct 7, 2024 9:59 AM

    आज रिलीज होगा सिंघम अगेन का ट्रेलर

    रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन रिलीज के लिए तैयार है। आज यानी सोमवार को ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो रहा है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर से पुलिस की वर्दी में नजर आने वाले हैं। बता दें कि सिंघम सीरीज की ये तीसरी फिल्म है जो कि इस साल दीवाली पर रिलीज होगी। रोहित शेट्टी ने इसे कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनाया है।

  • Oct 7, 2024 9:01 AM

    Bigg Boss Marathi Winner: टूटी हुई चप्पल पहन ली थी एंट्री अब बने शो के विनर

    रविवार को बिग बॉस मराठी 5 का ग्रैंड फिनाले था. शो को अपना विनर मिल गया है। सूरज चव्हाण शो के विनर बने। सोशल मीडिया पर सूरज चव्हाण की ही चर्चा हो रही है। सूरज चव्हाण बिग बॉस मराठी के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। सूरज को विनर की ट्रॉफी के साथ 14.6 प्राइज मनी और 10 लाख का जूलरी वाउचर और बाइक मिली। इसी के साथ निर्देशक केदार शिंदे ने ये भी घोषणा की कि वो सूरज चव्हाण के साथ एक फिल्म बनाएंगे।

  • Oct 7, 2024 8:36 AM

    55 साल की Anu Agarwal ने Topless फोटो शेयर कर मचा दिया बवाल

    55 साल की उम्र में अनु अग्रवाल के इंटरव्यूज के बाद जहां लोगों को उनके फिल्मों में कमबैक की उम्मीद तो वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट कर हर किसी को हैरान परेशान कर दिया है। अनु अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर टॉपलैस तस्वीर पोस्ट की है जिससे हर कोई हैरान रह गया है। अनु अग्रवाल की इस तस्वीर की इसलिए भी और ज्यादा आलोचना हो रही है क्योंकि नेटिजंस इसे नवरात्रि के अवसर के जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, नवरात्रि के मौके पर अनु को फैंस उन्हें तमीज से पहने की हिदायते दे रहे हैं। इसके साथ ही तमाम लोग उनकी उम्र के कारण भी उन्हे ट्रोल कर रहे हैं।

  • Oct 7, 2024 8:35 AM

    प्रियंका चोपड़ा को इस्कॉन की तरफ से मिला बेहद स्पेशल तोहफा Read more at: https://hindi.filmibeat.com/news/priyanka-chopra-receives-special-gift-from-iskon-actress-shares-photo-147699.html

    ऐतराज', 'दिल धड़कने दो', 'फैशन' और अन्य फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को स्कॉन की ओर से एक उपहार मिला, जिसे उन्‍होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक किताब और एक लेटर की तस्वीर शेयर की है। जिस पर उनकी बेटी का नाम लिखा है।

    प्रियंका चोपड़ा को इस्कॉन की तरफ से मिला बेहद स्पेशल तोहफा Read more at: https://hindi.filmibeat.com/news/priyanka-chopra-receives-special-gift-from-iskon-actress-shares-photo-147699.html

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X