Bollywood Live News- दिलजीत दोसांज के सामने कपल का प्रपोजल, भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 25 November: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

इस वक्त सिंगर दिलजीत दोसांज के कॉंसर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चलते शो में एक ल़ड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था। जब ये हो रहा था तो दिलजीत भी वहीं खड़े थे। उन्होने कपल से हाथ मिलाया और तालियां भी बजाईं। अब जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ है लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

इसके अलावा बात करते हैं कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 की तो इसके बॉक्स ऑफिस को लेकर चर्चा है। बता दें कि फिल्म ने अब तक कुल 247 करोड़ की कमाई की है और काफी जल्दी ये 250 करोड़ के आंकड़े को पार करेगी। फैंस इसको लेकर काफी खुश हैं कि रिलीज के इतने दिन बाद भी रूप बाबा का जादू सामने आ रहा है और लोग थिएटर्स तक पहुंच रहे हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Nov 25, 2024 6:06 PM

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद अब इसे डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा, फोटो शेयर कर बताया रिलेशनशिप स्टेटस

    अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान यह तो साफ कर दिया था कि वह अब सिंगल हैं, लेकिन मलाइका अरोड़ा ने अभी तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी थी। वहीं हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को बताया है। जी हां, हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टा पर एक स्टेटस शेयर किया है जिसपर लिखा है इस समय मेरा स्टेटस- रिलेशनशिप में, सिंगर या हीहीही...

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद अब इसे डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा, फोटो शेयर कर बताया रिलेशनशिप स्टेटस
  • Nov 25, 2024 5:45 PM

    दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट अटेंड करने पूणे पहुंचीं निमरत कौर, बोलीं- ये बेस्ट था...

    निमरत कौर दिलजीत का कॉन्सर्ट अटेंड करने के लिए पूणे गई हैं। जहां से उन्होंने कई तस्वीरें अपनी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जहां साफ देखा जा सकता है कि वह दिलजीत के कॉन्सर्ट को कितना एंजॉय कर रही हैं।

  • Nov 25, 2024 4:30 PM

    दादा राज कपूर और ससुर महेश भट्ट नहीं बल्कि इस शख्श को गॉडफादर मानते हैं रणबीर कपूर, वह बिल्कुल नहीं बदले...

    हाल ही में 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) में रणबीर कपूर ने कहा है, "मैं बेहद उत्साहित हूं। संजय लीला भंसाली वह मेरे गॉडफादर हैं। फिल्मों के बारे में मैं जो कुछ भी जानता हूं, अभिनय के बारे में जो कुछ भी जानता हूं, वह सब मैंने उनसे सीखा है।

    दादा राज कपूर और ससुर महेश भट्ट नहीं बल्कि इस शख्श को गॉडफादर मानते हैं रणबीर कपूर, वह बिल्कुल नहीं बदले...
  • Nov 25, 2024 4:04 PM

    महाराष्ट्र की जीत के बाद कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर पर कसा तंज, बोलीं- खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे...

    कंगना रनौत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए स्वरा भास्कर पर निशाना साधा है। कंगना कहती हैं कि देश के टुकड़े होंगे जैसा नारा लगाने वाले लोग हार के बाद बौखला गए हैं। उनका हाल तो खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसा हो गया है। कंगना आगे कहती हैं कि मैंने महाराष्ट्र के चुनाव के दौरान देखा कि वहां बच्चा-बच्चा तक मोदी कह रहा था। आज जो भी बच्चे पैदा हो रहे हैं।

    महाराष्ट्र की जीत के बाद कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर पर कसा तंज, बोलीं- खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे...
  • Nov 25, 2024 3:32 PM

    VIRAL: तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- मैं लकी हूं कि ऐश्वर्या...

    अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय को लेकर भी एक बड़ी बात कह देते हैं। अभिषेक ने कहा- मेरे घर में मैं बहुत लकी हूं कि मुझे फिल्म करने के लिए बाहर जाने का मौका मिलता है और मैं जा इसलिए पाता हूं क्योंकि मुझे पता है कि ऐश्वर्या आराध्या के साथ घर पर हैं और मैं इसके लिए उन्हें बहुत धन्यवाद देता हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि बच्चे इसे स्थिति को इस तरह से देखते हैं। वह आपको थर्ड पर्सन के रूप में नहीं बल्कि वह आपको फर्स्ट पर्सन के रूप में ही देखना चाहते हैं।

    VIRAL: तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- मैं लकी हूं कि ऐश्वर्या...
  • Nov 25, 2024 1:25 PM

    हनीमून पर गईं सोनाक्षी सिन्हा की हुई जहीर इकबाल से लड़ाई ? गुस्से में मारा चांटा, वीडियो देख दंग रह गए फैन्स..

    सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाने के लिए विदेश गई हैं। इसी के साथ ही वह अपना चौथा हनीमून भी मना रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें दोनों काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में कपल ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो जहीर सोनाक्षी का मजाक बनाते नजर आते हैं क्योंकि ठंड में सोनाक्षी खुद को कवर करती दिख रही हैं।

  • Nov 25, 2024 12:05 PM

    ऐश्वर्या राय से तलाक की अफवाहों पर ये क्या बोल गए अभिषेक बच्चन? चर्चा में बयान!

    अभिषेक ने जिंदगी को लेकर बात की और कहा कि कोई भी परेशानी आए लेकिन अपनी आशा की जो किरण होती है उसको ढूंढना चाहिए। अभिषेक का कहना था, ‘'हिंदी में एक ‘दृढ़ता नाम का एक शब्द होता है।’ आपको अपने बुनियादी सिद्धातों को नहीं बदलना चाहिए। अगर कोई बुरा इंसान अपनी बुराई नहीं छोड़ रहा तो हम अपनी अच्छाई क्यों छोड़ें? मैं जो हूं उसे बदल नहीं सकता। मैं बहुत सकारात्मक आदमी हूं जो नकारात्मकात पर ध्यान नहीं दे सकता।''

  • Nov 25, 2024 11:18 AM

    घंटी समझकर तमन्ना भाटिया ने दबाया कैमरा, लोग बना रहे हैं ऐसा मजाक!

    वायरल वीडियो में तमन्ना भाटिया मनीष मल्होत्रा के पास पहुंची थीं और इस दौरान वो अंदर जाने से पहले मीडिया के सामने खड़ीं थीं। देर होती देख उन्होने बेल दबाकर लोगों को बुलाना चाहा लेकिन वो वहां पर लगा कैमरा प्रेस करने लगीं। इस दौरान पैपराजी ने बताया कि मैम वो बेल नहीं कैमरा है। इसके बाद तमन्ना वहां से हट गईं। अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Nov 25, 2024 10:11 AM

    Pushpa 2- ‘किसिक’ गाने में श्रीलीला ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से बढ़ा दिया है ग्लैमर का लेवल!

    मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2: द रूल रिलीज डेट के करीब आते ही एक्साइटमेंट के लेवल को यह और भी बढ़ाती जा रही है। पटना में एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मेकर्स ने एक धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया, जिसने फिल्म देखने को लेकर पूरे देश में मौजूद दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है।

  • Nov 25, 2024 9:25 AM

    पहले वीकेंड पर करण अर्जुन की ताबड़तोड़ कमाई, 29 साल बाद भी जलवा कायम!

    इस फिल्म ने रिलीज होकर शुक्रवार को 25 लाख रुपए की ओपनिंग दी थी जो कि एक अच्छा नंबर है। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 40 लाख रुपए की कमाई की थी। रविवार को ये आंकड़ा बढ़कर 43 करोड़ पहुंच गया था। इस तरह से फिल्म ने 1 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। जो लोग उस दौर में थिएटर्स में इस फिल्म का मजा नहीं ले पाए हैं वो अब जाकर करण अर्जुन देख सकते हैं।

  • Nov 25, 2024 9:03 AM

    मालविका मोहनन और प्रभास अगली फिल्म 'द राजा साहब' के लिए रोमांटिक गाना करेंगे शूट!

    'द राजा साहब' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है और इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म का लेखन और निर्देशन जाने-माने फिल्म निर्माता मारूति कर रहे हैं। इस फिल्म में निधि अग्रवाल भी दूसरी महिला मुख्य किरदार के रूप में नजर आएंगी।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X