..................... Bollywood Live News- Animal Part 3 will also be released, Pushpa 2 continues to earn well. - Hindi Filmibeat

Bollywood Live News- एनिमल पार्ट 3 भी होगा रिलीज, पुष्पा 2 की ताबड़तोड़ कमाई जारी

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं रणबीर कपूर की शानदार फिल्म एनिमल के आने वाले पार्ट्स के बारे में। सभी जानते हैं कि इस फिल्म का दूसरी पार्ट आएगा। लेकिन इसके पहले खुलासा हो गया है कि दूसरा ही नहीं बल्कि तीसरा पार्ट भी आएगा। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हैं। किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा भी कुछ होने वाला है। लोग इसके दूसरे पार्ट का ही इंतजार कर रहे थे। रणबीर ने खुद कहा है कि एनिमल पार्क के बाद 2027 में एनिमल 3 का काम शुरु होगा।

इसके अलावा बात करें अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। दूसरे वीकेंड की शुरुआत से पहले ही फिल्म ने रविवार को ताबड़तोड़ कमाई की है। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आईं हैं लोगों को दोनों साथ में शानदार लग रहे हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Dec 9, 2024 8:37 PM

    कैटरीना-विक्की ने मनाई अपनी तीसरी शादी की सालगिरह, शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बोलीं- दिल तू जान तू...

    Katrina Kaif and Vicky Kaushal celebrate their third wedding anniversary: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आज अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर खूबसूरत सेल्फी शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है।

    कैटरीना-विक्की ने मनाई अपनी तीसरी शादी की सालगिरह, शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बोलीं- दिल तू जान तू...
  • Dec 9, 2024 7:58 PM

    बारात में जाकर कार्तिक आर्यन ने किया दुल्हन संग रोमांटिक डांस, दूल्हे को हुई जलन, सोशल मीडिया पर छाया VIDEO

    हाल ही में कार्तिक आर्यन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन शादी अटेंड करने गए हैं, लेकिन वहां जाकर कार्तिक आर्यन ने क्यूट सी दुल्हन देख उसे डांस के लिए मना लिया। हजारों मेहमानों के बीच कार्तिक आर्यन ने दूल्हे के सामने दुल्हन को रोमांटिक डांस के लिए पूछा वहीं दुल्हन भी कार्तिक को देख डांस करने से खुद को रोक नहीं पाई। दुल्हन ने फटाफट डांस के लिए हां कर दी।

    बारात में जाकर कार्तिक आर्यन ने किया दुल्हन संग रोमांटिक डांस, दूल्हे को हुई जलन, सोशल मीडिया पर छाया VIDEO
  • Dec 9, 2024 5:28 PM

    दोनों बच्चों को संभालती दिखीं करीना कपूर, जेह की शैतानियां देख फैन्स की छूटी हंसी

    हाल ही में करीना कपूर को एयरपोर्ट पर देखा गया वहां करीना अपने दोनों बच्चों को संभालती दिखीं, लेकिन जेह फिर भी जमकर शराररत करते दिखते हैं। करीना कपूर का ये वीडियो देख फैन्स अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

  • Dec 9, 2024 3:08 PM

    तीन महीने की बेटी को सीने से चिपकाए सफर करती दिखीं Deepika Padukone,दुआ का चेहरा देखने के लिए बेताब हुए फैन्स

    दीपिका पादुकोण को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका अपने बेटी दुआ को सीने से चिपकाए नजर आईं। सोशल मीडिया पर दीपिका की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स बेटी के चेहरे को देखने के लिए एक्साइटेड दिखे।

    तीन महीने की बेटी को सीने से चिपकाए सफर करती दिखीं Deepika Padukone,दुआ का चेहरा देखने के लिए बेताब हुए फैन्स
  • Dec 9, 2024 2:08 PM

    Pushpa 2 के फैन्स के साथ हुआ बड़ा धोखा, थिएटर में फर्स्ट हाफ दिखाए बिना चला शुरू किया सेकंड हाफ

    Pushpa 2: The Rule: अल्लू अर्जुन की फ़िल्म 'पुष्पा 2' इस समय धमाल में जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसने कई सारे रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिए हैं। लेकिन अब इसी बीच कोची के एक थिएटर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बताया जा रहा है कि ऑडियंस को थिएटर में फर्स्ट हाफ दिखाने की बजाय सेकंड हाफ पहले ही दिखा दिया गया और इसी के चलते अब काफी सारे दर्शकों ने रिफंड की मांग की है।

  • Dec 9, 2024 1:22 PM

    Eisha Singh का असली चेहरा बेनकाब? मेकअप आर्टिस्ट ने वीडियो पोस्ट कर बताई एक्ट्रेस की सच्चाई!

    मुकेश पांडे ने कहा, ''मैं पिछले 6-7 साल से ईशा सिंह का पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हूं। आज कल मैं सोशल मीडिया पर आ रहा हूं और ईशा सिंह के बारे में जो साइड देख रहा हूं, मुझे नहीं लगता वो कहीं से भी सही है। क्योंकि जितना 6-7 साल में मैने उनको जाना है, उनका नेचर बहुत प्यारा है। जैसे ही वो आती हैं मेकअप के लिए बैठ जाती हैं, टाइमपास नहीं करतीं। वो पूरा 12 घंटा शूट पर देती हैं। हमेशा किसी के भी सपोर्ट के लिए खड़ी होती हैं। बीच में मुझे फाइनेंशियल प्रॉबलम था, दो ऑपरेशन हुए मेरे तो उन्होने मेरी मदद की।'' इस तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Dec 9, 2024 12:52 PM

    ‘मटका किंग’ की शूटिंग और मध्य प्रदेश के कारीगरों की मदद के बीच दोहरी ज़िम्मेदारी निभा रही हैं कृतिका कामरा!

    कृतिका न केवल इस ब्रांड की मालकिन हैं, बल्कि वह उत्पादन प्रक्रिया पर खुद नज़र रखती हैं। वह समय-समय पर स्थानीय कारीगरों और सप्लायर्स से मिलती हैं ताकि उनके ब्रांड के प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता बेहतरीन बनी रहे। अपने अभिनय करियर और बिजनेस वेंचर के बीच संतुलन बनाए रखना कृतिका की कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाता है। व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद, वह स्थानीय कारीगरों और कलाकारों से जुड़ने का समय निकालती हैं और उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास करती हैं।

  • Dec 9, 2024 12:16 PM

    13 साल की लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, जे जेड ने किया गंभीर आरोपों से इंकार!

    ये बात साल 2000 की है और अब जे जेड ने इस आरोप से सीधे इंकार किया है। लड़की का आरोप था कि डिडी ने उनका यौन उत्पीड़न किया था जबकि उसी पार्टी में जे जेड ने उनको काफी पीटा था।

  • Dec 9, 2024 11:57 AM

    भगवान गणेश की तस्वीर को चप्पल में प्रिंट करके बेंच रही थी कंपनी, तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल!

    ये अमेरिका में हो रहा है और कस्मर्स लगातार इसको खरीद भी रहे हैं। जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं बवाल मच गया। लोगों को कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। वालमार्ट को ये प्रोडक्ट्स तुरंत हटाने चाहिए। इस वक्त ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर घूम रही हैं और कुछ लोगो ने पोस्ट करते हुए इसपर नाराजगी व्यक्त की है।

  • Dec 9, 2024 11:22 AM

    Aaliyah Kashyap ने हल्दी सेरेमनी के दौरान BF के साथ किया लिप लॉक, रोमांटिंग तस्वीरें वायरल!

    शेन के साथ आलिया ने किसिंग तस्वीर साझा की तो बवाल मच गया और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। आलिया कश्यप काफी खुले विचारों वाली हैं और कई मामलो में उनकी बातें भी सुनी गई हैं। इन तस्वीरों के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा था, ''और ये शुरु हो गया..।'' बता दें कि आलिया कश्यप की इन तस्वीरों के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।

  • Dec 9, 2024 10:11 AM

    Pushpa 2 Box Office Day 4- जारी है पुष्पा का 'राज', 800 करोड़ कमाकर तोड़े कई रिकॉर्ड्स!

    इस फिल्म ने पहले ही दिन करीब 165 करोड़ की ओपनिंग दी थी। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म की सिर्फ भारत में 387.95 करोड़ रुपये रही थी। चौथे दिन, फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 141.50 करोड़ रुपये और जोड़े, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 529.45 करोड़ रुपये हो गई।

  • Dec 9, 2024 9:27 AM

    Sobhita Dhulipala ने शेयर कीं अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें, Naga के प्यार में डूबी नजर आई एक्ट्रेस

    शादी के दौरान दोनों के चेहरे पर प्यार और खुशी साफ झलक रही थी। एक फोटो में शोभिता नागा चैतन्य के चेहरे को सहलाती नजर आ रही थीं, जबकि दूसरी फोटो में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई। इस तरह दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपनी नई जर्नी की खूबसूरत शुरुआत की।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X