..................... Bollywood Live News- Allu Arjun's father breaks silence on attack, 'Vanvas' flops at box office - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- अल्लू अर्जुन के पिता ने हमले पर तोड़ी चुप्पी, बॉक्स ऑफिस पर पिटी 'वनवास'

Bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन की जिनको लेकर काफी चर्चा है। भगदड़ में गई महिला फैन की जान के बाद से वो मुश्किलों में हैं। बीते दिन उनके घर पर हमला भी हुआ था। इस पर अब अल्लू अर्जुन के पिता का रिएक्शन आया है। अभिनेता के पिता ने कहा कि, आज जो भी हुआ है वो सबने देखा है। अब प्रतिक्रिया का समय नहीं है बल्कि कानून अपना काम करेगा।

इसके अलावा बात करें नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की फिल्म वनवास की तो इस वक्त वो बड़े पर्दे पर है। हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी निशाराजनक है। तीसरे दिन का कलेक्शन आते आते ये पता चल गया कि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी। फिल्म की प्रमोशन के लिए आमिर खान भी दिखे थे।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Dec 23, 2024 8:42 PM

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दिखाई बेटी 'Dua' की झलक, पैपराजी को बुलाया घर

    रणवीर सिंह के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पापाराजी ने उनसे बड़ी उम्मीद से उनकी बेटी 'दुआ' से मिलने की मांग की थी। ऐसे में, इस कपल ने आज उनकी यह ख्वाहिश पूरी की और मुंबई में एक खास आयोजन के दौरान बेबी 'दुआ सिंह' से उन्हें मिलवाया।

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दिखाई बेटी 'Dua' की झलक, पैपराजी को बुलाया घर
  • Dec 23, 2024 5:34 PM

    Vinod Kambli Admitted: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में किया गया भर्ती

    Vinod Kambli Admitted: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की तबियत पहले भी ठीक नहीं थी, लेकिन अब एक बार फिर उनकी तबियत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि विनोद कांबली की हालत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    Vinod Kambli Admitted: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में किया गया भर्ती
  • Dec 23, 2024 3:42 PM

    VIRAL VIDEO: प्रेग्नेंट हुईं Seema Haider, कैमरे के सामने किया प्रेग्नेंसी किट से टेस्ट, दिखाया बेबी बंप

    Seema Haider Become Pregnant: पबजी गेम के जरिए एक दूसरे को प्यार में पड़े सीमा और सचिन की प्रेम कहानी से आग हर कोई वाकिफ है। सीमा हैदर आए दिनों अपने लेटेस्ट वीडियो की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सीमा लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में थीं, लेकिन फिलहाल तो सीमा ने इस बार का खुलासा कर दिया है।

    VIRAL VIDEO: प्रेग्नेंट हुईं Seema Haider, कैमरे के सामने किया प्रेग्नेंसी किट से टेस्ट, दिखाया बेबी बंप
  • Dec 23, 2024 1:34 PM

    बैडमिंटन प्लेयर PV Sindhu की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, फैन्स ने दीं कपल को बधाइयां

    PV Sindhu Badminton Player Got Married in Udaipur: भारतीय बैडमिंटर खिलाड़ी पीवी सिंधु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं क्योंकि 29 साल की पीवी सिंधु ने 22 दिसंबर को उदयपुर में वेंकट दत्ता संग सात फेरे ले लिए हैं। हाल ही में पीवी सिंधु की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है इस तस्वीर को देख फैन्स ने कपल को जमकर बधाइयां दी हैं।

    बैडमिंटन प्लेयर PV Sindhu की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, फैन्स ने दीं कपल को बधाइयां
  • Dec 23, 2024 12:56 PM

    सनी लियोन ने लिया सरकारी योजना का लाभ? मिले 1000 रुपए, सच्चाई कर देगी हैरान!

    बता दें कि इस योजना का नाम माहतारी वंदन योजना है जो कि बीजेपी सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही है। इस लिस्ट में सनी लियोन का भी ना है। बता दें कि ये सनी लियोन नहीं लिया बल्कि उनके नाम से फर्जीवाड़ा हुआ है। जैसे ही ये खबर सामने आई पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने वीरेंद्र जोशी नाम के आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस लिखा है। ये पूरा मामला बस्तर जिले के तालूर गांव का। यहां पर कलेक्टर हारिस एस ने इसके जांच के आदेश दिए हैं। आदेश दिए गए हैं जो आरोपी है उसके बैंक खाते भी रद्द किए जाएं।

  • Dec 23, 2024 11:05 AM

    Pushpa 2 vs Baahubali 2 Box Office- 18वें दिन पुष्पा 2 ने तोड़ दिया बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, 1500 करोड़ की कमाई!

    पुष्पा 2 इंडिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। बता दें कि इसके पहले ये रिकॉर्ड बाहुबली 2 के नाम था। गौरतलब है कि बाहुबली 2 ने कमाई करते हुए इंडिया में 1030.42 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब पुष्पा 2 ने 18 दिनों के अंदर इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1060.9 करोड़ की कमाई कर डाली है। जैसे ही ये खबर सामने आई वो काफी चर्चा में है और लोग बातें कर रहे हैं। 7 साल के बाद ये कारनाम हुआ है।

  • Dec 23, 2024 10:44 AM

    मुकेश खन्ना के बाद कुमार विश्वास ने कसा सोनाक्षी सिन्हा पर तंज, बोले- 'घर की लक्ष्मी को कोई और..'

    इस दौरान कुमार विश्वास एक प्रोग्राम में थे। उन्होने उस प्रोग्राम में सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिए बिना कहा,अपने बच्चों के भगवान राम के भाइयों का नाम याद करवाएं सीता जी की बहनों का नाम याद करवाएं। मैं एक संकेत दे रहा हूं और जो इसको समझ जाएं वो तालिया बजाएं। अपने अपने बच्चों को गीता और रामायण पढ़वाएं वरना ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम रामायण हो और आपकी घर की लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।

  • Dec 23, 2024 10:20 AM

    दिलजीत दोसांझ और एपी ढिल्लन की फाइट में कूदे रैपर बादशाह, कह डाली ये बात?

    जी हां, सिंगर एपी ढिल्लन और दिलजीत दोसांझ के बीच सबकुछ अच्छा नहीं है। सोशल मीडिया पर दोनों की भिड़ंत साफ दिखाई दे रही है और इस वजह से फैंस भी एक दूसरे के सामने आ गए हैं। हालांकि इस पूरे में मामले अब रैपर बादशाह का रिएक्शन सामने आया है और उन्होने दोनों सिंगर्स को एक सलाह दी है।

  • Dec 23, 2024 9:06 AM

    बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक छुट्टियां मना रहीं Triptii Dimri? लाख छिपाने की कोशिश की लेकिन...

    तृप्ति ने अपनी एक्टिंग और अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बना दिया। इसके बाद उन्होंने 'बैड न्यूज' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' जैसी कई बेहतरीन फिल्में कीं। इन दोनों फिल्मों में उनके रोल्स बहुत अलग थे। उन्होंने साबित कर दिया है कि वह कोई भी भूमिका निभा सकती हैं और उसे बखूबी निभा सकती हैं। इन दिनों तृप्ति का प्रोफेशनल फ्रंट काफी शानदार रहा है और अब उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बन गई है।

  • Dec 23, 2024 8:40 AM

    Vanvaas Box Office Day 3- बॉक्स ऑफिस स्वाहा हुई वनवास, दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी फिल्म!

    रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज होकर पहले ही दिन महज 65 लाख का कलेक्शन किया था। हालांकि अगले दिन शनिवार को ये आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ पहुंचा और रविवार को इसे भी पार करके 1.15 करोड़ पर आ गया। लेकिन इतना तय है कि फिल्म उस तरह का बिजनेस नहीं कर पाई है जिसकी उम्मीद थी। कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित होने वाली है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X