Bollywood Highlights- रणबीर के जन्मदिन पर बहन ने किया विश, ऐश्वर्या ने छुए मणिरत्नम के पैर

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते आईफा उत्सवम 2024 की जिसको लेकर चर्चा है। अबु धाबी में आयोजित हुए इस अवॉर्ड शो में कई सितारों को सम्मान मिला है। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने सभी का दिल तब जीत लिया जब उन्होने स्टेज पर जाकर मणिरत्नम के पैर छुए। बदा दें कि ऐश ने मणि के साथ कई फिल्मों में काम किया है। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इसके अलावा बात करें अभिनेता रणबीर कपूर की तो आज वो अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस समेत उनके करीबी भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐेसे में उनकी बहन ऋद्धिमा कपूर साहनी का भी पोस्ट सामने आया है। स्पेशल बात ये है कि ऋद्धिमा ने ठीक 12 बजे रात में उनको जन्मदिन पर विश किया है और विश करने वाली पहली शख्स बन गई हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Sep 28, 2024 5:52 PM

    केआरके और गुरु रंधावा के बीच जबरदस्त बहस

    Guru Randhawa KRK Fight: बॉलीवुड में सेलेब्स में कॉम्पीटीशन और मनमुटाव की खबरें आती रहती हैं। केआरके जो की अपने तल्ख रवैये को लेकर काफी मशहूर हैं वो बी टाउन में किसी ना किसी सेलेब्स के काम की आलोचना करते हुए उन्हे अपने टार्गेट पर ले लेते हैं। इस बार केआरके ने पंजाबी स्टार गुरु रंधावा को अपने निशाने पर ले लिया है।

  • Sep 28, 2024 4:11 PM

    आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के बर्थडे पर किया स्पेशल पोस्ट

    Alia Bhatt Celebrates Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर 42 साल के हो गए हैं और ये दिन उनके साथ साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर के लिए बेहद खास है। रणबीर कपूर के फैंस जहां सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे की खूब बधाईयां दे रहे हैं तो इसी बीच आलिया भट्ट ने भी स्पेशल फोटोज शेयर कर रणबीर कपूर को बर्थडे की बधाईयां दी हैं। आलिया का ये पोस्ट सेकेंडों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है औऱ फैंस इसपर लाइक और कमेंट करने के लिए टूट पड़े हैं। आलिया भट्ट ने छह तस्वीरों की सीरीज फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीरों में रणबीर आलिया और राहा के यादगार पल देखने को मिल रहे हैं।

  • Sep 28, 2024 3:25 PM

    Shraddha Arya ने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर की शेयर

    Shraddha Arya Flaunt Baby Bump: श्रद्धा आर्या टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे कई फेमस टीवी शो किए और ‘निशब्द’ और ‘पाठशाला’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस फिलहाल टीवी के मोस्ट फेमस शो ‘कुंडली भाग्य’ में 'प्रीता अरोड़ा' के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं श्रद्धा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने इंडियन नेवी ऑफिसर, राहुल नागल से शादी की है। ये जोड़ी अब जल्द ही अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। इन सबके बीच एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नई तस्वीर शेयर की है।

  • Sep 28, 2024 2:29 PM

    सुपर 30 फ़ेम पद्मश्री आनंद कुमार द्वारा अपकमिंग फिल्म 'आयुष्मति गीता मैट्रिक पास' का ट्रेलर लॉन्च

    लड़कियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर बात करती अपकमिंग फिल्म "आयुष्मति गीता मैट्रिक पास" का शानदार ट्रेलर पुणे के डीवाई पाटिल कॉलेज में भव्य रूप से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर सुपर 30 के फाउंडर पद्मश्री आनंद कुमार भी मौजूद थे

  • Sep 28, 2024 2:09 PM

    Seema Haider की ये बात सुनते ही रोमांटिक हुए सचिन ने की ऐसी हरकत?

    सीमा हैदर और सचिन दोनों की आवाज काफी भारी है जो कि अक्सर सो कर जागने के बाद होती है। सीमा हैदर ने सेल्फी कैमरा ऑन किया हुआ है और रिकॉर्डिंग करते हुए कह रही हैं कि, ''अभी हम छत पर जाएंगे, गुड मॉर्निंग डार्लिंग।'' इतने कहते हुए वो सचिन मीणा के करीब जाती है और सचिन उनको Kiss कर लेता है।

  • Sep 28, 2024 1:19 PM

    भंसाली प्रोडक्शन ने संजय लीला भंसाली की " लव एंड वॉर" के लीड एक्टर रणबीर कपूर को दी उनके जन्मदिन पर बधाई!

    संजय लीला भंसाली की एपिक फिल्म लव एंड वॉर की घोषणा के बाद से काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है। बता दें कि सभी द्वारा संजय लीला भंसाली से एक और बड़ी फिल्म का इंतजार किया जा रहा है। उनकी इस मच अवेटेड फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अब फिल्म के लिए उत्साह बढ़ना लाजमी है, ऐसे में मेकर्स ने रणबीर कपूर के बर्थडे का जश्न मनाते हुए खास शुभकामनाएं दी है।

  • Sep 28, 2024 12:41 PM

    लव एंड वॉर की रिलीज डेट

    संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की घोषणा के साथ ही हर जगह चर्चा का माहौल है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और विक्की कौशल की इस फिल्म से सभी को बड़ी उम्मीदें हैं, और यह 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।

  • Sep 28, 2024 12:05 PM

    जैकी श्रॉफ के साथ टाइगर का वीडियो वायरल

    इस वीडियो में आप देखेंगे कि जैकी श्रॉफ काउच पर लेटे हुए हैं और टाइगर को अपने ऊपर लिटाए हुए हैँ। सीने से लगाकर वो टाइगर को दुलारते दिख रहे हैँ। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

  • Sep 28, 2024 11:31 AM

    Saif Ali Khan ने Rahul Gandhi की दिल खोलकर की ऐसी तारीफ

    सैफ अली खान से इन नेताओं में से एक निडर नेता चुनने को कहा गया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि राहुल गांधी ने जो किया है, वह भी बहुत प्रभावशाली है। एक समय ऐसा भी था जब लोग उनकी कही या की गई बातों को डिसरिस्पेक्ट करते थे। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत ही दिलचस्प तरीके से कड़ी मेहनत करके इस स्थिति को बदल दिया है।"

  • Sep 28, 2024 11:12 AM

    अनिरुद्धाचार्य जी ने उर्फी जावेद को किया रोस्ट, कपड़ों को लेकर कह डाली ये बात?

    अनिरुद्धाचार्य एक पॉडकास्ट पर थे और उनसे उर्फी को लेकर सवाल पूछा गया था। शख्स ने पूछा, 'आपने उर्फी जावेद के बारे में सुना है?' अनिरुद्धाचार्य ने जवाब दिया, 'अच्छा वो पंखा वाली बहन।' शख्स ने कहा, 'वो कुछ भी पहन लेती हैं, करती रहें जो करना है?' अनिरुद्धाचार्य बोले, ''अपने समझाने से क्या समझ जाएंगी वो? समझाओ उसे जो समझे, क्या उसके मां-बाप ने नहीं समझाया होगा कि बेटा पंखा ना लगा। समझाया तो खूब होगा। ''

  • Sep 28, 2024 10:42 AM

    क्या सच में तलाक ले रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन? मीडिया से कहा, 'आराध्या मेरी बेटी है और..' VIDEO

    मीडिया से बात करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद खुश नजर आ रही थीं। जब वो वहां से जाने लगीं तो किसी ने पूछ लिया, 'आराध्या हमेशा आपके साथ रहती है?' इसपर ऐश ने जवाब दिया, ''वो मेरी बेटी है और वो हमेशा मेरे साथ रहती है।'' ऐश्वर्या राय बच्चन का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Voompla ने साझा किया है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। गौरतलब है कि आराध्या अभिषेक बच्चन के साथ दिखे या ना दिखें वो मम्मी के साथ नजर आती हैं।

  • Sep 28, 2024 9:55 AM

    IIFA 2024 Red Carpet- साड़ी में किलर लगीं अनन्या पांडे, सामंथा रुथ ने बनाया लोगों को दीवाना,

    - आईफा 2024 की धूम है इस वक्त सोशल मीडिया पर सितारों के वीडियोज और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैँ। इस दौरान साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे अबु धाबी पहुंचे थे। अब सितारों के रेड कार्पेट लुक्स भी वायरल हो रहे हैं जिनको देखकर आप हैरान होने वाले हैं। बॉलीवुड अदाकाराएं अनन्या पांडे, रकुल प्रीत और कृति सैनन समेत साउथ की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने दमदार लुक्स से लोगों को दीवाना बनाया है।

    IIFA 2024 Red Carpet- साड़ी में किलर लगीं अनन्या पांडे, सामंथा रुथ ने बनाया लोगों को दीवाना,
  • Sep 28, 2024 9:13 AM

    Devara BO Day 1- जूनियर एनटीआर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग, कर डाली इतनी कमाई?

    तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले दिन 77 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म 77 करोड़ का डोमेस्टिक कलेक्शन किया है। इस नंबर में वर्ल्डवाइड कमाई की आंकड़ा नहीं जोड़ा गया है। फिल्म ने इंडिया में ही सभी भाषाओं में मिलकर इतनी तगड़ी कमाई की है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X