Bollywood Live News- आमिर खान ने शुरु की 'कुली' की शूटिंग, रश्मिका मंदाना 'सिकंदर' के सेट पर हुईं बीमार

Bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 13 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं सुपरस्टार आमिर खान की जो कि अपनी आने वाली फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा है। सितारे जमीं के अलावा आमिर खान ने एक और फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। इस फिल्म का नाम कुली होने वाला है। पता चला है कि इस फिल्म में आमिर खान के साथ श्रुति हासन नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भोपाल में इस फिल्म का पहला शेड्यूल शुरु हो चुका है। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर कोई खबर नहीं आई है।

इसके अलावा सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर को लेकर भी फैंस उत्साहित हैं। लेकिन इस फिल्म के सेट से एक बुरी खबर सामने आई है। पता चला है कि रश्मिका मंदाना इस सेट पर ही बीमार पड़ गई हैं। इस दौरान खुद सलमान खान उनका ख्याल भी रख रहे हैं। रश्मिका मंदाना इस वक्त अपनी हालिया रिलीज फिल्म पुष्पा 2 की सफलता को काफी एंजॉय कर रही हैं। सलमान खान की सिकंदर ईद 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Dec 13, 2024 2:09 PM

    जब पहली फ़िल्म फ्लॉप होते ही इस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा था काम, बोलीं- मेरे पिता ने भी सपोर्ट...

    Shraddha Kapoor Struggle Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं होती हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। कई बार दो-तीन फिल्में करने के बावजूद भी एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह नहीं बन पाती है और पॉपुलर भी नहीं होती है। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे। की पहली ही फिल्म फ्लॉप होते ही उन्हें लोग काम देने से मना कर रहे थे। दरअसल हम बात कर रहे हैं श्रद्धा कपूर की।

  • Dec 13, 2024 1:16 PM

    Allu Arjun हुए गिरफ्तार? पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई थी महिला की मौत

    पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन को लेकर इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है। हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत के मामले में वो मुश्किल में फंस गए हैं। क्या हैदराबाद पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है? बता दें इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। कहा जा रहा है कि वो गिरफ्तार नहीं हुए है लेकिन उनको पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

  • Dec 13, 2024 12:45 PM

    Mardaani 3 : ‘मर्दानी 3’ का ऐलान, रानी मुखर्जी बोलीं- ‘डार्क, डेडली और ब्रूटल’ होगा!

    आज, 'मर्दानी 2' की रिलीज़ एनिवर्सरी पर, यशराज फिल्म्स ने आधिकारिक रूप से 'मर्दानी 3' की घोषणा की, जिसमें रानी मुखर्जी फिर से बहादुर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नज़र आएंगी। रानी मुखर्जी, जो भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं, अपने नाम पर एकमात्र सोलो लीड ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी रखने वाली अभिनेत्री हैं।

  • Dec 13, 2024 12:01 PM

    'उन्होने मेरी स्कर्ट में हाथ..' बंगाली सिंगर ने राजेश रोशन पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, मच गया बवाल!

    उनका कहना था कि, ''राजेश रोशन ने उनको सांताक्रूज स्थित घर में बुलाया था और ये घर बेहद शानदार था। वो गईं और म्यूजिक रूम में बैठकर बातें करने लगीं। इस दौरान राजेश रोशन ने उनका काम दिखाने के लिए कहा। इसके बाद में आईपैड पर काम दिखाने लगीं कि मैन क्या क्या किया। इतने में वो मेरी तरफ झुके और अचानक मेरी स्कर्ट में हाथ डाल दिया। ये मेरे लिए काफी असहज करने वाला था। मैने वहां से निकल जाना सही समझा और इसपर ज्यादा बात नहीं की।''

  • Dec 13, 2024 11:41 AM

    KGF 2 vs Jawan vs Pushpa 2- पुष्पा 2 का तूफान, उड़ गईं केजीएफ 2 और जवान जैसी फिल्में!

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने रिलीज होकर बवाल काटा हुआ है और कमाई लगातार जारी है। फिल्म पहले वीकेंड पर दमदार कमाई की है। खबरें आ रही हैं कि 7 दिनों के अंदर इस फिल्म ने 721 करोड़ का कलेक्शन करते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म का रिकॉर्ड कौन तो़ड़ता है। बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना इस फिल्म के लीड रोल में दिखे थे।

  • Dec 13, 2024 11:06 AM

    'सास ज्यादा खूबसूरत लग रही..' Nita Ambani को लेकर क्या बोल गए लोग? चौंक जाएंगी Shloka Mehta!

    जी हां, लोग श्लोका की नहीं बल्कि नीता अंबानी की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखकर आपको साफ समझ में आएगा कि ये इवेंट जियो का है और इस दौरान सास-बहू पहुंची थीं। इस दौरान दौरान श्लोका ने हॉट ड्रेस पहनी थी लेकिन नीता अंबानी ने अपने लुक से उनको फेल कर दिया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है।

  • Dec 13, 2024 10:10 AM

    क्या सच में प्रेग्नेंट हैं अरबाज खान की दूसरी पत्नी Sshura Khan? वायरल हो रही तस्वीर की ये है सच्चाई!

    सवाल ये है कि क्या शूरा खान प्रग्नेंट हैं? सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें गुड न्यूज लिखा हुआ है। इसके अलावा एक तस्वीर में अरबाज खान के हाथ में प्रेग्नेंसी किट भी देखी जा सकती है। इसके पहले जुलाई में कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं जिनमें अरबाज खान और शूरा को डॉक्टर के क्लीनिक के बाद देखा गया था।

  • Dec 13, 2024 9:35 AM

    Pushpa 2 Box Office Day 8- अल्लू अर्जुन का जलवा जारी, पुष्पा 2 ने पार किया 700 करोड़ का आंकड़ा!

    मशहूर बॉक्स ऑफिस साइट Sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने 8वें दिन अच्छा कलेक्शन करते हुए करीब 37.9 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 726.25 की कमाई तक की छलांग लगा दी है। महज 8 दिन में इस आंकड़े तक कोई फिल्म नहीं पहुंची है और इतनी कमाई किसी की नहीं है। देखने वाली बात होगी कि दूसरे वीकेंड तक फिल्म कितनी कमाई करती है।

  • Dec 13, 2024 9:03 AM

    Viral Video: अभिषेक बच्चन संग पार्टी में सजधज के पहुंचीं ऐश्वर्या राय, वीडियो देख फैन्स बोले- नजर ना लगे...

    बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के इन दिनों नए और पुराने वीडियो भी जमकर सुर्खियों में बने हैं। वहीं हाल ही में अभिषेक और ऐश्वर्या का एक थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक और ऐश्वर्या मनीष मल्होत्रा के फंक्शन में पहुंचे हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X