Bollywood Live News- ए.आर. रहमान ने पत्नी को दिया तलाक, रणवीर-दीपिका ने किराए पर उठाया अपार्टमेंट!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

मशहूर संगीतकार और गायक ए.आर. रहमान इस वक्त चर्चा में हैं। उन्होने अपनी पत्नी सायरा बानों को तलाक दे दिया है। गौरतलब है कि ये कपल 29 साल से शादीशुदा था। इंडिया टुडे को दिए गए बयान में कहा गया है, "शादी के कई सालों बाद, सायरा ने अपने पति ए.आर. रहमान से अलग होने का कठिन फैसला लिया है।'' इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग ए.आर. रहमान को ट्रोल भी कर रहे हैं।

इसके अलावा खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपना अपार्टमेंट किसी को 36 महीने के करार पर दिया है। इस अपार्टमेंट का किराया 7 लाख रुपए महीना होगा। उन्होने कुछ समय पहले ये अपार्टमेंट प्रभादेवी इलाके में स्थित ब्यू मोंडे टावर्स को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड में खरीदा था। बता दें कि दोनों सितारे अपनी लाइफ में किड मोमेंट एंजॉय कर रहे हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Nov 20, 2024 4:01 PM

    सिनेमाघरों में फिर चलेगा पुष्पराज का जादू, अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा: द रूल से पहले पुष्पा: द राइज़ 22 नवंबर को हिंदी में होगी री-रिलीज़!

    2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा: द राइज के मेकर्स ने बताया है कि इसे 22 नवंबर 2024 को फिर से सिनेमाघरों में लाया जाएगा। ये खबर ऐसे वक्त में आई है जब इसके सीक्वल पुष्पा 2: द रूल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है, खासकर इसके धमाकेदार ट्रेलर के रिलीज के बाद।

    सिनेमाघरों में फिर चलेगा पुष्पराज का जादू, अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा: द रूल से पहले पुष्पा: द राइज़ 22 नवंबर को हिंदी में होगी री-रिलीज़!
  • Nov 20, 2024 3:47 PM

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू पर कंगना रनौत ने कह दी ये बात बोलीं- मेकअप और वजन कम करने के अलावा

    बता दें कि 19 नवंबर को इस बात की घोषणा की गई है कि वह स्ट्रीमिंग सीरीज से अपने करियर की शुरुआत करेंगे। इस खबर को सुनते ही कंगना रनौत ने आर्यन खान की तारीफ करते हुए कहा कि- यह तो बहुत ही अच्छा है कि फिल्मी परिवार के बच्चे सिर्फ मेकअप, वजन कम करके सजने और संवरने और खुद को अभिनेता समझने से कई ज्यादा आगे निकल रहे हैं।

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू पर कंगना रनौत ने कह दी ये बात बोलीं- मेकअप और वजन कम करने के अलावा
  • Nov 20, 2024 1:52 PM

    AR Rahman के बाद अब उनकी टीम मेंबर मोहिनी डे ने की तलाक की घोषणा

    ए आर रहमान की बेसिस्ट मोहिनी डे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह अपने पति से अलग होने के बात कह रही हैं। मोहिनी इस पोस्ट में यह भी कहती हैं कि गोपनीयता बनाए रखें और किसी भी निर्णय पर ना पहुंचें।

    AR Rahman के बाद अब उनकी टीम मेंबर मोहिनी डे ने की तलाक की घोषणा
  • Nov 20, 2024 1:00 PM

    तीन सीरीज़, तीन कहानियां, एक जासूसों की दुनिया: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ‘सिटाडेल’ की झलक!

    2024 में सिटाडेल: डायना ने दर्शकों का दिल जीता। यह सीरीज़ अमेरिका स्थित सिटाडेल सीरीज़ के भविष्य की कहानी को दर्शाती है। इसे इटली में फिल्माया और निर्मित किया गया। इसमें मटिल्डा डी एंजेलिस ने मुख्य भूमिका निभाई, उनके साथ लोरेंजो सर्वासियो, मॉरिज़ियो लोम्बार्डी, जूलिया पायटन, थेकला रूटन, डैनिएले पाओलोनी, बर्नहार्ड शुट्ज़, और फिलिप्पो नाइग्रो नजर आए।

  • Nov 20, 2024 12:16 PM

    AR Rahman ने 29 साल बाद पत्नी से लिया तलाक तो बेटी का ऐसा था रिएक्शन, बोलीं- इस मुद्दे को हम...

    बता दें कि ए आर रहमान के तीन बच्चे हैं। जिसमें से खतीजा का बयान सामने आया है। खतीजा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर इस मुद्दे के बारे में बात करते हुए कहा- 'मुझे खुशी होगी कि आप इस मामले को रिस्पेक्ट और प्राइवेसी के साथ ट्रीट करें। बात को समझने के लिए आप सभी का शुक्रिया।'

  • Nov 20, 2024 11:20 AM

    आलिया भट्ट के सामने रणबीर कपूर ने दूसरे एक्टर के साथ किया लिप लॉक, देखती रह गई एक्ट्रेस!

    अगर आप कुछ और सोच रहे हैं तो रुक जाइए क्योंकि रणबीर कपूर किसी एक्ट्रेस को नहीं बल्कि विक्की कौशल के साथ ऐसा कर रहे हैं। ये रियल नहीं बल्कि मजाकिया किस हो रही है। विक्की कौशल रणबीर कपूर के पास आते हैं और लिपलॉक करने की एक्टिंग करते हैं। इस बीच बगल में बैठीं आलिया भट्ट काफी जोर जोर से हंसने लगती हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Nov 20, 2024 10:52 AM

    Fact Check- शुभमन गिल के साथ कार में थीं सारा तेंदुलकर, मीडिया के कैमरे देख छिपाने लगीं चेहरा!

    वीडियो की जांच करने पर पता चला है कि ये बिल्कुल फर्जी है। दरअसल सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की वीडियो को एडिट करके एक साथ जोड़ गया है और ऐसे वायरल किया गया है। वीडियो में सारा तेंदुलकर शर्माती हुई नजर आ रही हैं क्योंकि पैपराजी लगातार उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है।

  • Nov 20, 2024 10:08 AM

    अक्षय कुमार ने डाला वोट, लोग बोले- 'ये तो कनाडियन था?'

    Maharashtra Assembly Elections 2024- विधानसभा चुनाव को लेकर काफी समय से चर्चा है। मायानगरी मुंबई की वजह से महाराष्ट्र का चुनाव अक्सर खबरों का हिस्सा रहता है क्योंकि ज्यादातर सितारे अपने वोट डालने जाते हैं। आज मुंबई में वो वोटिंग हो रही है और इस दौरान कई वीडियोज सामने आ रहे हैँ। लेकिन सबसे तेजी से सुपरस्टार अक्षय कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Nov 20, 2024 9:07 AM

    19वें दिन भी नहीं थमी भूल भुलैया 3 की रफ्तार, कार्तिक की फिल्म ने की इतनी कमाई!

    रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने मंगलवार को 2 करोड़ का बिजनेस किया है। ये तब है जब सिंघम अगेन, कंगुवा और द साबरमती रिपोर्ट जैसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही हैं। अब इस फिल्म की कमाई का कुल आंकड़ा 235.25 करोड़ पहुंच गया है।

  • Nov 20, 2024 8:42 AM

    तलाक पोस्ट में हैशटैग लगाने पर ट्रोल हुए A.R. Rehman, लोगों ने लगाई लताड़!

    इसमें ए.आर. रहमान ने तलाक का ऐलान करते हुए हैशटैग में ब्रेकअप लिखा था। लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि ऐसे हालत में हैशटैग कौन शुरु करता है। इसके बाद लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X