Bollywood Highlights: मनीष मल्होत्रा के घर सितारों ने मनाई दिवाली, एकता कपूर का POSCO पर रिएक्शन

bollywood live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

बी टाउन में दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर दिवाली की ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में बी टाउन के सेलेब्स का दमावड़ा देखने को मिला। सेलेब्स एक से बढ़कर एक शानदार लुक में मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश में फैशन का जलवा दिखाते नजर आ रहे थे।

टेलीविजन क्वीन के नाम से जाने वाली एकता कपूर मुसीबत में फंस गई हैं। एकता और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की है। एकता कपूर ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। इन्होंने अपने इस बयान में सभी आरोपों को खारिज किया साथ ही ये भी कहा कि वो कानून का पूरी तरह से सहयोग कर रही हैं।

LIVE Feed
  • Oct 23, 2024 6:11 PM

    Jaya Bachchan की मां के निधन की खबर है झूठी, भोपाल के अस्पताल में हैं भर्ती

    Jaya Bachchan's mother indira bhaduri death is fake: सोशल मीडिया पर कई न्यूज चैनल पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि जया बच्चन की मां का निधन हो गया है। खबरें आग की तरह फैल रही हैं कि इंदिरा भादुड़ी का भोपाल में निधन हो गया है, लेकिन आपको बता दें कि यह खबर पूरी तरह से फेक है।

    Jaya Bachchan की मां के निधन की खबर है झूठी, भोपाल के अस्पताल में हैं भर्ती
  • Oct 23, 2024 4:42 PM

    ऐश्वर्या राय की फैमिली पार्टी में नहीं शामिल हुए अभिषेक बच्चन, पिता को मिस करती दिखीं आराध्या

    वहीं इन तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय और आराध्या की फैमिली फोटो जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मां और बेटी दोनों बर्थडे पार्टी का हिस्सा बनी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन कजिन की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई हैं। कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं आराध्या के साथ मां ऐश्वर्या नानी ब्रिंदा भी नजर आ रही हैं।

    ऐश्वर्या राय की फैमिली पार्टी में नहीं शामिल हुए अभिषेक बच्चन, पिता को मिस करती दिखीं आराध्या
  • Oct 23, 2024 3:34 PM

    तलाक की खबरों के बीच बिना सिंदूर-मंगलसूत्र के नजर आईं उर्मिला मातोंडकर, दीवाली पार्टी में बिखेरा जलवा

    बीते दिन मनीष मल्होत्रा के घर दीवाली पार्टी के मौके पर तमाम सितारों का जमावड़ा लगा था। हर कोई दीवाली के खास मौके पर लाइमटलाइट बटोरता नजर आया वहीं इस पार्टी में उर्मिला मातोंडकर को भी देखा गया। जिन्होंने आते ही पार्टी में धूम मचा दी।

  • Oct 23, 2024 2:53 PM

    Trisha Kar Madhu ने खुद के साथ किया रोमांस, भोजपुरी हसीना का Video Viral!

    अब त्रिशा कर मधु काफी खुश रह रही हैं और उनके वीडियो सामने आकर वायरल हो जाते हैं। अब एक बॉलीवुड गाने 'तुझे प्यार करते करते' पर त्रिशा कर मधु अकेले रोमांटिक डांस किया है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Oct 23, 2024 2:10 PM

    I Want To Talk Teaser Out: अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का टीजर हुआ आउट, तो लोगों ने दे दी ये नसीहत

    इस बार, उनके पास एक और टाइटल है, जो बिना किसी शक लोगों को बात करने के लिए मजबूर कर देगा और वो टाइटल है 'आई वांट टू टॉक' फिल्म में अभिषेक बच्चन हैं जिन्होंने शूजित सरकार के साथ मिलकर अपने सोशल मीडिया पर टाइटल अनाउंस किया है। उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें मुख्य किरदार कहता है "मैं सिर्फ बात करना पसंद नहीं करता, मैं बात करने के लिए जीता हूं।"

  • Oct 23, 2024 1:35 PM

    निया शर्मा ने बताया वजायना टाइट करने का तरीका, भड़के लोग बोले- महिलाओं को नीचा दिखाना बंद कर

    एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "लाइफ में हर कोई परफेक्ट फिट चाहता है। चाहे वह आपका पसंदीदा पहनावा हो या कुछ अधिक अंतरंग, हमने आपको पूरी तरह कवर कर लिया है। परफेक्ट टाइट का एक्सपीरियंस कीजिए"।

  • Oct 23, 2024 12:39 PM

    बबीता फोगाट का खुलासा, बोलीं- 'दंगल ने कमाए 2000 करोड़ लेकिन मेरे परिवार को सिर्फ..'

    टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, बबीता का कहना है कि उनके परिवार को इस कहानी के राइट्स देने के लिए महज 1% रुपए मिले हैं। जी हां, मेकर्स ने सिर्फ 1 करोड़ रुपए ही परिवार को दिए हैं। इस दौरान एंकर ने सवाल किया था कि क्या परिवार 20 करोड़ मिले? तो इस पर बबीता ने रिएक्ट करते हुए बताया कि उनको लगभग 1 करोड़ मिले थे। बबीता ने ये भी बताया कि, आमिर खान के इस फिल्म में निर्माता के तौर पर जुड़ने से पहले ही निर्देशक नितेश तिवारी की टीम के साथ स्क्रिप्टिंग स्टेज पर ही तय हो गई थी।

  • Oct 23, 2024 12:02 PM

    Ranbir Kapoor की रामायण में 'रावण' बनेंगे KGF स्टार यश, एक्टर ने खुद किया कंफर्म

    पॉपुलर डायरेक्ट नितेश तिवारी जल्द ही महाकाव्य 'रामायण' पर बन रही फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह मूवी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। 'रामायण' फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर जहां प्रभु श्रीराम का किरदार निभाएंगे तो वहीं साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता का रोल प्ले करेंगी। इस फिल्म को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि 'रामायण' में केजीएफ स्टार यश 'रावण' का रोल निभाएंगे. वहीं अब आखिरकार खुद एक्टर ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

  • Oct 23, 2024 11:39 AM

    न मांग में सिंदूर न ही गले में मंगलसूत्र... तलाक की चर्चा के बीच पहली बार दिखीं उर्मिला मातोंडकर

    मंगलवार की रात बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी का ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा. यहां बॉलीवुड स्टार्स का भी लुक देखने को मिला. रेखा, उर्मिला मातोंडर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर, दिशा पाटनी, करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन से लेकर नोरा फतेही जैसे सेलेब्स पहुंचे। इस बीच तलाक की खबरों के बीच पहली बार उर्मिला मातोंडकरका लुक भी देखने को मिला। 50 साल की एक्ट्रेस ने ब्लू आउटफिट में सबका ध्यान खींचा।

  • Oct 23, 2024 11:04 AM

    लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बाद भी Salman Khan ने शुरू की 'सिकंदर' की शूटिंग

    सुपरस्टार सलमान खान ने आधिकारिक तौर पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। इस खबर ने तो मानो फैन्स में जोश भर दिया है। अब फैन्स में इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह पहले से भी ज्यादा बढ़ता नजर आ रहा है। सिकंदर को लेकर बहुत उम्मीदें हैं, इस फिल्म में सलमान के खास करिश्मे को एक आकर्षक कहानी के साथ जोड़ा गया है, जिसने पहले ही इंडस्ट्री में काफी चर्चा बटोरी है। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, निर्धारित शेड्यूल के अंदर ही सलमान खान इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। खबरों के अनुसार सलमान खान दीवाली तक बिना किसी ब्रेक के शूटिंग करेंगे।

  • Oct 23, 2024 10:35 AM

    निया शर्मा ने किया वैजाइनल टाइटनिंग टैबलेट का एड तो हुईं ट्रोल

    निया शर्मा को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वैजाइनल टाइटनिंग टैबलेट का एड किया था. इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस एड को देखकर लेकर नेटिजन्स उनपर भड़क गए हैं. एड में निया एक ड्रेस, बोतल के ढक्कन से लेकर अपने जूते के फीते तक 'ढीली' चीजों से जूझती नजर आ रही हैं। फिर वो एक ऐसी ड्रेस में नजर आती हैं जो उन पर बिल्कुल फिट बैठती है। वीडियो में वे कहती हैं- 'इसे सही से रखो, इसे टाइट रखो।'

  • Oct 23, 2024 9:33 AM

    Dalljiet Kaur का आरोप- लापरवाह पिता हैं शालीन भनोट

    एक्टर दिलजीत कौर की निजी जिंदगी में पिछले कुछ महीने से लगातार उठापटक जारी है। हाल में ही उन्होंने केन्या बेस्ड बिजसनेसमैन निखिल पटेल से सेप्रेशन लिया है। इस बीच उन्होंने अपने पूर्व पति और एक्टर शालीन भनोट को लेकर बयान दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि बेटे जैडन की जिंदगी में जब मुश्किल वक्त था तो शालीन उस वक्त उसके साथ नहीं खड़े थे। दिलजीत ने आरोप लगाया है कि शालीन ने करीब एक साल तक बेटे से कोई संपर्क ही नहीं किया था। Galatta India को दिए इंटरव्यू के दौरान शालीन ने अपने पूर्व पति पर ये आरोप लगाए हैं।

  • Oct 23, 2024 8:31 AM

    मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सबकी नजरें रेखा पर टंगी

    मनीष मल्होत्री की दिवाली पार्टी में पहुंचने वाले तमाम मेहमानों में हर किसी की नजरें बॉलीवुड की एक्ट्रेस रेखा पर थम गईं। रेखा इस दौरान अपने सिग्नेचर लुक कांजीवरम साड़ी और हैवी जूलरी में बला सी खूबसूरत लग रही थी।

  • Oct 23, 2024 8:02 AM

    रितेश जेनेलिया की बॉन्डिंग ने मनीष मल्होत्रा की पार्टी में घोल दिया प्यार का रंग

    जेनेलिया और रितेश साथ में पहुंचे. दोनों इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। जेनेलिया जहां येलो लहंगा और ऑरेंज दुपट्टा में गॉर्जियस दिखीं। वहीं रितेश ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे थे।

  • Oct 23, 2024 7:55 AM

    दिवाली पार्टी में आलिया भट्ट ने दोबारा से पहना मेहंदी वाला लहंगा

    आलिया भट्ट ने अपनी मेहंदी की रस्म वाला स्पेशल लहंगा मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश में दोबारा से पहना था। इस दौरान आलिया पिंक बैकलैस ब्लाउज में और पैचवर्क लहंगा में बला सी खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक का पूरा करने के लिए हैवी इयर रिंग्स पहने थे इसके साथ ही बालों का स्टाइलिश बन बनाया हुआ था। आलिया ने काफी मिनिमल मेकअप किया था। हसीना के महफिल में पहुंचते ही हर किसी की नजर सिर्फ और सिर्फ उन्हीं पर थमी रह गई।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X