..................... Bollywood live Kapil sharma gets legal notice actor Surya kaguva predicts to be the biggest opener - Hindi Filmibeat

Bollywood News Live: 'कपिल शर्मा शो' को कानूनी नोटिस, सूर्या के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी कंगुवा

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं कपिल शर्मा शो की। दरअसल, एक बार फिर से कपिल शर्मा कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। कॉमेडियन का ये मामला उनके शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो से जुड़ा है। इस शो नोटिस जारी हुआ है। इस नोटिस में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत को धूमिल करने और सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

इसके साथ ही तमिल सिनेमा एक बार फिर से अपने दर्शकों के लिए बड़ा धमाका लेकर आ गया है। साउथ स्टार सूर्या पैन इंडिया फिल्म कंगुवा लेकर आ रहे हैं। फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को बहुत ग्रैंड लेवल पर बनाया गया है। इस फिल्म में बॉबी देओल भी अहम रोल में हैं। फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने बहुत पसंद किया। फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों-शोरों से हुई और खबरें हैं कि ये सूर्या के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनने जा रही है। पिंकविला की खबर के मुताबिक, बुधवार शाम 5 बजे तक, कंगुवा ने अकेले तमिलनाडु में 4.75 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स की है, जबकि पूरे भारत में बुकिंग 9.75 करोड़ के आसपास है। तमिलनाडु में एडवांस बुकिंग के मामले ये इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होने जा रही है। इससे पहले द GOAT (18.12 करोड़ रुपये), वेट्टायन (12.39 करोड़ रुपये) और अमरण (9.66 करोड़ रुपये) ने कमाई की थी।

मनोरंजन की ऐसी ही दिलचस्प खबरों से जुड़े रहने के लिए फॉलो कीजिए फिल्मीबीट हिंदी के लाइव ब्लॉग को:

LIVE Feed
  • Nov 14, 2024 3:34 PM

    बॉयफ्रेंड संग इस दिन सात फेरे लेंगी तारक मेहता की 'सोनू', वेडिंग डेट का किया खुलासा

    आपको बता दें कि हाल ही में झील मेहता ने अपनी वेडिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है और वह आदित्य दुबे के साथ में 28 दिसंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगी। हाल ही में ही टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान झील मेहता ने अपनी उत्सुकता के बारे में भी जिक्र किया।

  • Nov 14, 2024 3:00 PM

    'महाभारत' शो में जब द्रौपदी के चीर हरण सीन के वक़्त सेट पर लग गई थी आग, एक्ट्रेस बोलीं- वहां पर दिव्य शक्ति...

    पूजा शर्मा ने बताया था कि जब सेट पर चीर हरण का सीक्वेंस शूट किया जा रहा था तो आग लग गई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि "सभा में एक खास जगह थी, जहां से द्रोपदी का दुपट्टा निकलना था। लेकिन वहां पर रखे हुए एक ट्रांसफॉर्म में अचानक से दो बार आग लग गई।"

  • Nov 14, 2024 2:20 PM

    मुकेश अंबानी की दोनों बहुओं का वीडियो हुआ वायरल, साथ में पोज देतीं नजर आईं देवरानी-जेठानी!

    इस क्लिप में राधिरा मर्चेंट ने सफेद रंग का लहंगा चोली पहनी हुई है और श्लोका मेहता ने साड़ी पहनी हुई है। दोनों काफी सुंदर लग रही हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी के बड़े बेटे के नाम आकाश अंबानी है और श्लोका उनकी पत्नी है।श्लोका और आकाश बचपन से एक दूसरे को जानते हैँ। जबकि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट मुलाकात भी पढ़ाई के दौरान हुई थी।

  • Nov 14, 2024 1:18 PM

    शर्टलेस करण वीर मेहरा के साथ बोल्ड हुईं सना मकबूल, वीडियो देख भड़के लोग, कर रहे हैं ट्रोल!

    इस वीडियो में करण वीर को शर्टलेस देखा जा सकता है जबकि सना मकबूल ने सूट पहना हुआ है। लगातार करण और सना रोमांस कर रहे हैं और पीछे लगातार पानी बरस रहा है। हालांकि ये वीडियो कब का है और कितना पुराना है इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है। बैकग्राउंड में लाइट्स नजर आ रही हैं और लोग सामने से उनको शूट करते हुए नजर आ रहे हैँ। सना मकबूल हमेशा की तरह काफी शानदार लग रही हैं। शायद सभी ने पहली बार करण वीर और सना मकबूल का ये रूप देखा होगा।

  • Nov 14, 2024 12:18 PM

    मीडिया के सामने अभिषेक बच्चन ने Aishwarya Rai को किया शर्मिंदा? शॉकिंग Video देख भड़के लोग!

    वीडियो में आप देखेंगे कि ऐश्वर्या राय मीडिया के सामने पोज दे रही हैं और इसके लिए वो अपने साथ अभिषेक को भी ले जाती हैं। फिर पता नहीं क्या होता है कि अभिषेक मीडिया को ऐश्वर्या की तरफ इशारा करते हैं और बीच से ही उनको अकेला छोड़कर चल देते हैं।

  • Nov 14, 2024 11:12 AM

    94 साल की उम्र में इतनी फिट हैं अर्चना पूरन सिंह की मां

    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आने वाली एक्ट्रेस ने मां का दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। अर्चना पूरन सिंह ने 94 साल की मां का एक वीडियो शेयर किया जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कैप्शन में लिखा- 'मेरी मां 94 की उम्र में भी स्ट्रॉग हैं। हमारे पैरेंट्स कुछ तो सही कर रहे थे जो हम आजकल नहीं करते। लेकिन, आयुष्मान को देखकर लगता है कि मैंने भी कुछ तो सही ही किया है! बचपन में आयुष ने 'नानी' का हाथ पकड़ा, आज तक नहीं छोड़ा। आयुष के लिए उसकी नानी दिल में रहती हैं।

  • Nov 14, 2024 10:35 AM

    हॉलीवुड में भी महिलाओं के साथ होता है भेदभाव, सिडनी स्वीनी ने किया चौंकाने वाला दावा

    यूफोरिया की स्टार सिडनी स्वीनी ने वैनिटी फेयर को दिए इंटरव्यू में कहा कि हॉलीवुड में अक्सर ये दिखाया जाता है कि महिलाएं एक-दूसरे को सशक्त बनाती हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि कई बार बड़ी और सफल महिलाएं दूसरों की मदद करने की बजाय उन्हें नीचे गिराने का काम करती हैं। 27 साल की सिडनी ने बताया, 'दूसरी महिलाओं को महिलाओं का अपमान करते देखना बहुत दुखद है'।

  • Nov 14, 2024 9:28 AM

    प्रियंका चोपड़ा ने फिर छिपाया बेटी मालती का चेहरा, कंफ्यूज हुए लोग

    प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फैमिली टाइम एंजॉय करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में उन्होंने मालती का चेहरा छिपाया है। जिस पर लोग सवाल कर रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने मालती का चेहरा इमोजी से कवर किया हो। दिवाली फोटोज में भी उन्होंने मालती के चेहरे को छुपाया था। जिसकी वजह से लोग फोटोज पर सवाल पूछ रहे हैं।

  • Nov 14, 2024 8:27 AM

    सलमान खान की एक्स सोमी अली पर जानलेवा हमला

    Somi Ali Attack: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड से दूर सोमी अली पर हमला किया गया है। दऱअसल, एक्ट्रेस सोशल वर्क से जुड़ी हुई हैं। इसी दौरान मानव तस्करी की पीड़िता को बचाने की कोशिश करते समय सोमी अली घायल हो गई हैं।

  • Nov 14, 2024 7:39 AM

    13वें दिन भी 'भूल भुलैया 3' का जादू बरकरार

    'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर 'रूह बाबा' के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया है। ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही है। इसी के साथ फिल्म जमकर कमाई भी कर रही है। यहां तक कि रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी 'भूल भुलैया 3' टिकट खिड़की पर मजबूत स्थिति में दिख रही है और दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'भूल भुलैया 3' ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 3.85 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ 'भूल भुलैया 3' की 13 दिनों की कुल कमाई अब 212.10 करोड़ रुपये हो गई है।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X