..................... Bollywood Live- कंगना रनौत ने पीएम मोदी को बताया 'अवतार' Bollywood Live- Kangana Ranaut called PM Modi 'Avatar', Janhvi Kapoor's killer look Mami Film Festival - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- कंगना रनौत ने पीएम मोदी को बताया 'अवतार', जान्हवी कपूर का किलर लुक वायरल

bollywood live updates

Bollywood Live Updates 4 November- कभी कोई ट्रोल होता है तो किसी का लुक लोगों को दीवाना बनाता है। किसी फिल्म का ऐलान हो या सितारों का विवादित बयान हो, इस पेज में आपको दिनभर मनोरंजन जगत की खबरें मिलती रहेंगी।

आज सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री कंगना रनौत की जो कि चर्चा में हैं। उन्होने भारत के प्रधानमंत्री को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों में है। पता चला है कि उनका कहना है कि पीएम मोदी आम आदमी नहीं बल्कि एक अवतार हैं। इसके बाद से लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि पीएम की तरफ से इस बयान पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।

इसके अलावा जान्हवी कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद सुंदर ड्रेस में नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर का ये बोल्ड अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है और इसी वजह से सभी तारीफ कर रहे हैं। उन्होने ब्रालेस होकर एक ड्रेस पहनी थी जो कि काफी अलग नजर आ रही थी।

इस तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Nov 4, 2023 7:55 PM

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव कोटा ग्रामीण पुलिस की हिरासत में! नोएडा पुलिस से हुआ संपर्क

    Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव इन दिनों रेव पार्टीज में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप के चलते लागातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि यूट्यूबर एल्विश यादव को राजस्थान के कोटा से हिरासत में लिया गया। बाद में नोएडा पुलिस से बात-चीत करके छोड़ा दिया है।

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव कोटा ग्रामीण पुलिस की हिरासत में! नोएडा पुलिस से हुआ संपर्क
  • Nov 4, 2023 7:25 PM

    हाउसफुल 5 की कास्टिंग की अटकलों पर मेकर्स ने जारी किया बयान, कह दी यह बड़ी बात

    हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त की घोषणा के साथ ही इस फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। हर दिन मीडिया रिपोर्ट के अधार बताया जा रहा था कि फिल्म में कौन-कौन नजर आ सकता है। हालांकि, इस मुद्दे पर अब फिल्म के मेकर्स ने स्थिति साफ कर दी है।

  • Nov 4, 2023 7:17 PM

    'वर्ल्ड कप' का मजा होगा दोगुना, ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी अभिषेक बच्चन की 'घूमर'

    अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर स्टारर फिल्म घूमर अगस्त 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। थिएटर्स के बाद अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। खास बात ये है कि इस फिल्म को वर्ल्ड कप मैच के दौरान ही ओटीटी पर देखा जा सकेगा। अभिषेक की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 10 नवंबर 2023 से स्ट्रीम होगी।

  • Nov 4, 2023 7:13 PM

    दिवाली के जश्न के लिए फराह खान के पास नही थे कपड़े, तो करण जौहर ने भेजा पूरा वॉडरोब

    Farah Khan Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन पर फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। हाल ही में फराह खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि उनके पास दीवाली के जश्न के लिए कपड़े नहीं है। इसी के चलते करण जौहर ने उनके लिए वॉडरोब भेज दिया।

  • Nov 4, 2023 6:42 PM

    टीजर के बाद 'डंकी' के दो नए पोस्टर जारी, शाहरुख खान बोले- अभी बहुत कुछ साझा करना है बाकी

    शाहरुख खान की डंकी पिछले दो दिनों से जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रही है। किंग खान के जन्मदिन पर जारी हुआ फिल्म का टीजर अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। इसे मेकर्स की ओर से ड्रॉप वन नाम दिया गया है। वहीं, अब फिल्म के दो नए पोस्टर जारी कर दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर इस खुद शाहरुख ने साझा किया है।

  • Nov 4, 2023 6:30 PM

    अवॉर्ड नाइट में साड़ी पहनकर स्कूटी पर पहुंचीं अनपुमा फेम रूपाली, वीडियो हुआ वायरल

    टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने Screenxx अवॉर्ड्स में शानदार एंट्री मारी। सेलिब्रिटीज अक्सर स्टाइल में पहुंचते हैं लेकिन एक्ट्रेस रूपाली इस अवॉर्ड नाइट में लग्जरी कार में नहीं बल्कि स्कूटी पर नजर आईं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

  • Nov 4, 2023 5:56 PM

    प्रेग्नेंट होते ही सातवे आसमान पर है 'किन्नर बहू' की बोल्डनेस

    टेलीविजन की सबसे चहेती हसीनाओ में शुमार रुबीना दिलैक इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब इंजॉय कर रही है। हाल ही में करवाचौथ मनाने के बाद अब रुबीना ने पति अभिनव शुक्ला के साथ अपना मैटरनिटी फोटोशूट कराया है जो कि बेहद बोल्ड है और मिनटों में सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है। दोनों स्टार्स ने अब ऐसा फोटोशूट कराया है जिससे हर किसी की धड़कने थमी जा रही है। तस्वीरों में रुबीना किसी राजकुमारी की तरह बेहद डैशिंग अ्ंदाज में दिखाई दे रही है। तस्वीरों में रुबीना अपना बेयर बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है और अभिनव भी उनके साथ मदमस्त अंदाज में पोज दे रहे हैं। इस दौरान रुबीना की चोटी सभी का ध्यान खींच रही है।

  • Nov 4, 2023 5:31 PM

    अली मर्चेंट ने रचाया तीसरा निकाह, बिदाई की साधना से तलाक के बाद अब इस हसीना को बनाया बेगम

    'सात फेरे- सलोनी का सफर' और 'घर एक सपना' जैसे टीवी शोज से मशहूर हुए अभिनेता अली मर्चेंट ने तीसरी बार गुपचुप निकाह कर लिया है। जी हां, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने निकाह की अनाउंसमेंट की है। अली मर्चेंट लंबे समय से मॉडल अंदलीब जैदी को डेट कर रहे थे। पिछले महीने ही कपल ने दुबई में सगाई की थी। अभिनेता ने अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब को प्रपोज करते हुए बुर्ज खलीफा के सामने डायमंड रिंग पहनाई थी। अब अभिनेता की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

  • Nov 4, 2023 4:57 PM

    Bigg Boss 17: वीकेंड के वार पर हुआ घर में घमासान, किंग की एंट्री ने मचाई तबाई!

    Bigg Boss 17: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 17' इस वक्त लगातार सुर्खियों में हैं। शो में बहुत कुछ दर्शकों को देखने के मिल रहा है और उनका जमकर मनोरंजन हो रहा है। इसी बीच वीकेंड के वार में घर में सिंगर किंग ने एंट्री की और इसके बाद घर का एक अलग ही माहौल देखने को मिला।

  • Nov 4, 2023 4:48 PM

    शर्लिन चोपड़ा और आदिल खान दुर्रनी के कोजी वीडियो का हंगामा

    बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत ने बीते साल आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी रचाई थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया और कुछ ही महीनों में दोनों के बीच उथल-पुथल भी शुरू हो गई। जहां राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा जैसे संगीन आरोप लगाए थे तो वहीं आदिल खान दुर्रानी ने भी पलटवार किया था। राखी की लड़ाई में शर्लिन चोपड़ा भी उनके साथ खड़ी दिखी थीं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि अब वह आदिल खान दुर्रानी का हाथ थामती नजर आ रही हैं।

  • Nov 4, 2023 3:14 PM

    World Cup के बीच पापा बने इशांत शर्मा, घर आई नन्ही परी

    Ishant Sharma Daughter: भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा पिता बन गये हैं। उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह ने बेटी को जन्म दिया है। ईशांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। वहीं, फैंस ने कमेंट कर ईशांत शर्मा को पिता बनने की बधाई दी।

  • Nov 4, 2023 2:16 PM

    Salaar Part 1- सीज़फ़ायर आखिर क्यों क्रिसमस पर हो रही है रिलीज?

    प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, "सालार: पार्ट 1 - सीजफायर के निर्माताओं द्वारा फिल्म को क्रिसमस पर रिलीज करने का एक कारण यह था कि 5 साल पहले उन्होंने केजीएफ 1 को क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज किया था और उन्हें लगता है कि दर्शकों के लिए फिल्म को एंजॉय करने का यह सबसे परफेक्ट समय है।"

  • Nov 4, 2023 1:41 PM

    ओपनिंग डे पर दर्शकों के लिए तरसती नजर आई ‘द लेडी किलर’

    अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की जोड़ी पहली बार अजय बहल की ‘द लेडी किलर’में नजर आई है। ये फिल्म सिनेमाघरों में इस फ्राइडे रिलीज हुई है। द लेडी किलर के ट्रेलर के बाद से फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था लेकिन थिएटर्स में पहुंचने के बाद इसे किसी ने पूछा तक नहीं। फिल्म पहले दिन ही दर्शकों की राह तकती नजर आई।

  • Nov 4, 2023 1:18 PM

    शाहरुख खान के बर्थडे बैश में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बने डीजे

    शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। शाहरुख खान को बर्थडे पर फैंस से लेकर सेलेब्स सभी ने ढेर सारी बधाइयां दीं। शाहरुख ने अपने बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी रखी थी,जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। इस पार्टी की खास बात ये है कि इसमें रणवीर सिंह डीजे बन गए थे। पार्टी में सिंगर मीका सिंह भी शामिल हुए थे। मीका सिंह के साथ मिलकर रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के लिए डीजे बन गए थे।

  • Nov 4, 2023 12:50 PM

    इरा खान-नुपुर शिखरे के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, महाराष्ट्रीयन लुक में खूब जंची आमिर की बेटी

    आमिर खान की बेटी आयरा खान ने पिछले वर्ष सगाई की थी, जिसके बाद फैंस को उनकी शादी लके बेसब्री से इंतजार रहा है। आमिर खान की बेटी इरा खान अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग जनवरी 2024 में शादी के बंधन में बंधेंगी। इससे पहले कपल के प्री- वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है।

  • Nov 4, 2023 12:11 PM

    शर्मा सिस्टर्स का जिम लुक

    नेहा शर्मा अक्सर अपनी बहन आयशा शर्मा के साथ नजर आती हैं और इस वक्त फिर से दोनों का जिम लुक वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ही वो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Nov 4, 2023 11:31 AM

    जान्हवी कपूर ने ग्रीन ड्रेस में पोस्ट कीं दिलकश तस्वीरें

    जान्हवी कपूर की कुछ बेहतरीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वो ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और बेहद हॉट लग रहीं हैं। उन्होने खुद इन तस्वीरों को साझा किया था। आप भी डालिए एक नजर..

  • Nov 4, 2023 11:13 AM

    सलाखों के पीछे पहुंचते ही उर्फी जावेद ने दिखाया असली चेहरा

    उर्फी जावेद के इस वीडियो में आप देख पाएंगे किस तरह से सलाखों के पीछे पहुंचकर उन्होने फोटोशूट करवाया है। जी हां, उर्फी जावेद हवालात में दिख रहीं हैं और अपने बैरक में ही एक से पढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं।

    सलाखों के पीछे पहुंचते ही उर्फी जावेद ने दिखाया असली चेहरा
  • Nov 4, 2023 10:56 AM

    मीडिया के सामने खिसक गई हसीना के ड्रेस की स्ट्रिप

    मीडिया के सामने पोज देते हुए कुछ ऐसा हो गया जिससे वर्जिन भास्कर एक्ट्रेस शरमा गई। जी हां, जिया शंकर पोज दे रही थीं और इस दौरान उनकी ड्रेस की स्ट्रिप खिसक गई। जिया ने उसको तुरंत संभाला और अजीब सा रिएक्शन देते हुए पोज देने लगीं। जैसे ही ये वीडियो पैपराजी पेज पर वायरल हुआ लोगों के रिएक्शन्स आना शुरु हो गए।

  • Nov 4, 2023 10:18 AM

    जेल के बैरक में उर्फी जावेद का बोल्ड फोटोशूट

    उर्फी जावेद के इस वीडियो में आप देख पाएंगे किस तरह से सलाखों के पीछे पहुंचकर उन्होने फोटोशूट करवाया है। जी हां, उर्फी जावेद हवालात में दिख रहीं हैं और अपने बैरक में ही एक से पढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं।

    जेल के बैरक में उर्फी जावेद का बोल्ड फोटोशूट
  • Nov 4, 2023 9:56 AM

    शाहरुख खान के फैंस के बीच घुसे जेब कतरे?

    इस भीड़ के बीच कुछ ऐसे लोग थे जो कि शाहरुख खान के फैंस नहीं बल्कि चोर थे। खबर है कि शाहरुख खान के फैंस के करीब 30 मोबाइल चोरी हुई है। जी हां, मन्नत करे बाहर से इतने मोबाइलों का एक साथ चोरी होना काफी बड़ी बात है।

  • Nov 4, 2023 9:15 AM

    उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस ने दी चेतावनी

    मुंबई पुलिस ने ट्वीट में लिखा है, ''सस्ते प्रचार के लिए कोई देश के कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता! अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा कथित तौर पर एक महिला को गिरफ्तार किए जाने का वायरल वीडियो सच नहीं है - प्रतीक चिन्ह और वर्दी का दुरुपयोग किया गया है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X