Bollywood Live In Hindi News- कंगना की इमरजेंसी नहीं होगी रिलीज, एल्विश से मिलीं सना मकबूल

kangana ranaut

Bollywood News In Hindi Live Updates, 02 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

कंगना रनौत का विवादों से नाता रहता है और इसका मुंह अब उनकी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को देखना पड़ रहा है। अपने कुछ सीन्स को लेकर हो रहे बवाल के बीच खबर आई है कि फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया जाएगा क्योंकि सेंसर बोर्ड से उनके सर्टिफिकेट नहीं मिला है। गौरतलब है कि कंगना की फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने को तैयार थी, लेकिन अभी तक सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिला है। ऐसे में बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है।

एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बिग बॉस ओटीटी के दो विनर एक साथ नजर आ रहे हैं। जी हां, इस वीडियो में सना मकबूल और एल्विश यादव हैं। वीडियो सामने आते ही लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस सीजन सना मकबूल का जलवा रहा था लेकिन एल्विश लगातार घर के बाहर से लवकेश कटारिया को सपोर्ट कर रहे थे।

इसी तरह के तमाम अपडेट्स के लिए आप दिनभन बने रहिए फिल्मीबीट के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Sep 2, 2024 7:04 PM

    Deepika Padukone ने करवाया मैटरनिटी फोटोशूट, देखें तस्वीरें

    हाल ही में दीपिका ने अपने बेबी बंप दिखाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में जहां दीपिका बेबी बंप दिखाती दिख रही हैं वहीं रणबीर दीपिका रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि दीपिका सिंगल पोज देती दिख रही हैं। इस तस्वीर में उनका पूरा बेबी बंप दिख रहा है।

  • Sep 2, 2024 5:01 PM

    समंदर किनारे इस तरह चिल करती दिखीं जैकलीन फर्नांडिस, फैन्स बोले- वाह जलपरी...

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती का डांका बजाने वाली जैकलीन फर्नांडिस वेकेशन पर गई हुई हैं। हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जैकलीन फर्नांडिस व्हाइट कलर के आउटफिट में कभी समंदर में डुबकी लगाती दिख रही हैं तो कभी बेहतरीन पोज देती नजर आ रही हैं। आप भी देखें जैकलीन फर्नांडिस की ये खूबसूरत तस्वीरें...

  • Sep 2, 2024 4:04 PM

    सलमान खान ने अगर बिग बॉस नहीं किया तो शो बेजान हो जाएगा, शर्लिन चोपड़ा

    शर्लिन चोपड़ा से हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड ने पूछा कि सलमान खान इस बार शो होस्ट नहीं कर रहे हैं इसपर आपका क्या रिएक्शन है। शर्लिन चोपड़ा इस पर कहती हैं कि सलमान खान अलग शो नहीं करेंगे तो शो बेजान हो जाएगा।

  • Sep 2, 2024 3:42 PM

    दुबई एयरपोर्ट पर पत्नी ऐश्वर्या के साथ नजर आए अभिषेक बच्चन, फैन्स बोले- तलाक कैंसिल...

    वहीं इन तलाक की खबरों के बीच हाल ही में एक वीडियो दुबई एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ वेकेशन मनाकर लौट रहे हैं।

  • Sep 2, 2024 2:59 PM

    डेढ महीने बाद मुंबई लौटीं नताशा स्टेनकोविक, शेयर की पहली तस्वीर

    नताशा स्टेनकोविक को अपने मायके गए हुए डेढ महीने हो गया है वहीं हाल ही में वह मुंबई लौटी हैं। उन्होंने मुंबई के रोड की तस्वीर शेयर कर लोगों को बताया है कि वह मुंबई आ गई हैं। उनके मुंबई आने के बाद अब लोगों को लग रहा है कि शायद अब कुछ बड़ा होने वाला है।

  • Sep 2, 2024 2:08 PM

    Pavitra Punia ने गुपचुप रचाई शादी ? मांग में सिंदूर और हाथों में मेहंदी देख चौंक गए फैन्स

    पवित्रा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पवित्रा खूबसूरत हैवी साड़ी के साथ ही हाथों और पैरों में मेहंदी, मांग में सिंदूर, चूड़ियां और ज्वैलरी देखकर लग रहा है कि जैसे कि उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली है। पवित्रा ने ऐसी एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें शेयर की हैं जहां वह कभी अपने हाथों की मेहंदी दिखाती नजर आ रही हैं तो कभी वह अपने पैरों का पायलें दिखाती दिख रही हैं।

    Pavitra Punia ने गुपचुप रचाई शादी ? मांग में सिंदूर और हाथों में मेहंदी देख चौंक गए फैन्स
  • Sep 2, 2024 1:38 PM

    काउंटडाउन शुरू! "तंगलान" के हिंदी में रिलीज होने में सिर्फ 3 दिन बाकी, 6 सितंबर को होगी रिलीज

    "तंगलान" हिंदी में 6 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है। चियान विक्रम की फिल्म "तंगलान" ने स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने के साथ ही बड़ी सफलता हासिल कर ली है। अपने रोमांचक विजुअल्स, बेहतरीन परफॉर्मेंस और आकर्षक कहानी के साथ यह फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है।

  • Sep 2, 2024 12:56 PM

    युध्रा के बेहद बोल्ड सॉन्ग रिलीज

    सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म युध्रा को लेकर इस वक्त चर्चा है। अब एक गाना इस फिल्म से रिलीज हुआ है जिसका नाम साथिया है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन नजर आ रही है। वीडियो समुंदर किनारे शूट किया गया है और काफी कमाल का है।

  • Sep 2, 2024 12:31 PM

    ’द बकिंघम मर्डर्स' की ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च से पहले, करीना कपूर खान का दिलचस्प पोस्टर हुआ जारी!

    "द बकिंघम मर्डर्स" के मेकर्स ने एक बहुत ही आकर्षक पोस्टर जारी किया है। इसमें करीना कपूर खान को एक पॉवरफुल एक्सप्रेशन के साथ पेश किया गया है, जो पोस्टर को बहुत ही आकर्षक बनाता है। कल बड़े ट्रेलर लॉन्च के साथ, इस पोस्टर ने ट्रेलर के लिए सभी की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

    ’द बकिंघम मर्डर्स' की ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च से पहले, करीना कपूर खान का दिलचस्प पोस्टर हुआ जारी!
  • Sep 2, 2024 11:47 AM

    Viral Video- सीढ़ियों से उतरने वाली हर लड़की को Kiss कर रहा था शख्स

    Viral Video- पूरी दुनिया सोशल मीडिया पर है और हर देश से किसी ने किसी तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। लेकिन इस वक्त वायरल होने के लिए एक अलग तरह की वीडियो शूट की गई है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़के ने बारी बारी से 4 लड़कियों के साथ लिप लॉक किया।

  • Sep 2, 2024 11:15 AM

    Navya Naveli Nanda ने क्लियर की IIM का इंट्रेंस एग्जाम, घर से दो साल दूर रहकर पूरा करेंगी सपना!

    नव्या ने IIM से कुछ तस्वीरें और पोस्ट की हैं और लिखा, "सपने सच होते हैं!!!!!! अगले 2 वर्षों के लिए घर...सर्वोत्तम लोगों और संकाय के साथ! 2026 की बीपीजीपी एमबीए कक्षा।" उन्होंने जो पहली तस्वीर साझा की, उसमें वह काले रंग का सूट पहने हुए हैं और आईआईएम साइन के पास खड़ी हैं।

  • Sep 2, 2024 10:41 AM

    Aadar Jain ने रोमांटिक अंदाज में किसको किया प्रपोज?

    आदर जैन और अलेखा आडवाणी की बेहद रोमांटिक तस्वीरें इस वक्त सामने आईं हैं लोग उनको देखकर हैरान हैं। बीच पर फाइनली उन्होने अलेखा को प्रपोज कर दिया है। बता दें कि आदर जैन पहले तारा सुतारिया (Tara Sutaria) को डेट करने को लेकर चर्चा में रहते थे।

  • Sep 2, 2024 10:16 AM

    500 करोड़ के आंकडे के पास पहुंची स्त्री 2, रिकॉर्ड कमाई से कुछ कदम दूर!

    स्त्री 2 की कमाई को लेकर चर्चा तीसरे सप्ताह भी हो रही है। किसी तरह की कोई बड़ी फिल्म ना होने का पूरा फायदा इस फिल्म को मिल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने तीसरे शुक्रवार को, फिल्म ने लगभग 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की, और शनिवार की संख्या उससे दोगुनी थी। शनिवार को इसने 16.5 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को इसमें और बढ़ोतरी देखी गई। रविवार को फिल्म का कलेक्शन 22 करोड़ रुपये रहा। इस तरह से तीसरे सप्ताह में कुल हफ्ते के अंत तक संख्या लगभग 36 करोड़ रुपये थी।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X