Bollywood Highlights- अब्दु रोजिक की सगाई की तस्वीर वायरल, जापान में छा गई टाइगर 3

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 11 May: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ा होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक के बारे में जो कि अपनी सगाई को लेकर खबरों में हैं। अब्दु रोज़िक ने अपनी जुलाई में शादी करने को लेकर ऐलान किया था। अब ताजिकिस्तान के गायक अब्दु रोज़िक ने हाल ही में दिल पिघला देने वाले शब्दों के अपनी होने वाली दुल्हन की तस्वीर साझा की है। हालांकि उनका चेहरा नहीं नजर आ रहा है लेकिन अब्दु इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा बात करें सलमान खान की आखिरी रिलीज फिल्म टाइगर 3 की तो इस वक्त वो जापान में छाई है। खबर है कि पिछले सप्ताह 15 मिलियन JPY (USD 100K) की कमाई की है। इसके अलावा शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'पठान', उसी फ्रेंचाइजी की फिल्म (YRF स्पाई वर्स) ने अपने पहले सप्ताह में JPY 25 मिलियन (USD 175K) की कमाई की, जो JPY 45 मिलियन पर बंद हुई।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • May 11, 2024 5:59 PM

    बिना शादी दूसरी बार मां बनने वाली है ये 48 साल की एकता कपूर?

    टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है और बताया जा रहा है की एकता कपूर दूसरी बार मां बनने जा रही है। दावा किया जा रहा है कि वह सरोगेसी की सहायता से दूसरी बार मां बनने वाली है। जिसके लिए वह पूरी तरीके से तैयार है और बताया गया है कि उनका बेटा रवि भी एक भाई-बहन चाहता है। हालांकि एकता के गरीबी सूत्र ने इस खबर को खारिज कर दिया है।

  • May 11, 2024 4:19 PM

    सौतेले पिता ने टॉप एक्ट्रेस को उतारा मौत के घाट, सालों बाद मिला इंसाफ

    साल 2011 में परवेज टाक को अदालत ने अपनी सौतेली बेटी और एक्ट्रेस लैला खान, उनकी मां और चार भाई बहनों की हत्या का दोषी ठहरा दिया है। दरअसल, आपको बता दें कि टाक को भारतीय दंड संहिता आईपीसी के तहत बाकी अपराधों के साथ-साथ हत्या और सबूत को नष्ट करने पर भी दोषी ठहराया गया। अब अदालत में 14 मई को उसे सजा सुनाई जाएगी।

  • May 11, 2024 4:15 PM

    तलाक की अटकलों के बीच दलजीत कौर ने रचाई तीसरी शादी?

    टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस की दूसरी शादी को एक साल भी नहीं हुए कि अब फिर से उनकी शादीशुदा लाइफ में खटपट की खबर है। दरअसल पिछले साल 18 मार्च को दलजीत ने दोस्तों और रिश्तेदारों के सामने धूमधाम से ये शादी रचाई थी और मीडिया के सामने NRI बिजनेसमैन पति निखिल पटेल का हाथ थामे दिखी थीं। जबकि दलजीत ऑलरेडी एक बच्चे की मां हैं और शादी के इस फैसले से वह काफी खुश थीं। हालांकि लंबे वक्त से से वह पति संग मनमुटाव को लेकर खबरों में हैं। अब एक्ट्रेस को लेकर खबरें हैं कि वह तीसरी बार शादी रचा ली हैं। ये अटकलें उनकी एक फोटो को लेकर लगाई जा रही हैं।

  • May 11, 2024 2:28 PM

    इब्राहिम अली खान ने शेयर की तस्वीरें

    इब्राहिम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अनदेखी तस्वीरें और वीडियो साझा किया, जिससे उनके अनुयायी खुश हो गए। उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, "मियामी स्टेट ऑफ माइंड #फोटोडंप।" अपनी आउटिंग से लेकर समुद्र तट तक की तस्वीरें साझा करते हुए, जिसमें एक शर्टलेस फोटो भी शामिल है

  • May 11, 2024 2:03 PM

    एक्स गर्लफ्रेंड को हुई सलमान खान की चिंता, बिश्नोई समाज से मांगी माफी

    सोमी अली ने कहा, "किसी की जान लेना स्वीकार्य नहीं है, चाहे वह सलमान हो या एक आम आदमी। अगर आपको न्याय चाहिए तो आपको अदालत का रुख करना चाहिए।' मैं बिश्नोई समुदाय से अपील करना चाहती हूं कि सलमान खान को नुकसान पहुंचाने से काला हिरण वापस नहीं आएगा।

  • May 11, 2024 1:09 PM

    मराठी एक्ट्रेस का जेंडर पता चलते ही होटल वालों ने कमरा कर दिया कैंसिल

    होटल से एक वीडियो शेयर करते हुए, प्रणित ने उन्हें होटल में रुकने की अनुमति नहीं देने के लिए कर्मचारियों की आलोचना की। उन्होंने अपने वीडियो को कैप्शन दिया, "जेंडर के कारण कमरे कैंसिल कर दिए गए... घिनौना।" वीडियो में, प्रणित ने भी अपनी निराशा व्यक्त की और पूछा, "हमें कहां जाना चाहिए?" उन्होंने आगे कहा, "मैं अनजान हूं। मुझे आपकी मदद चाहिए, कृपया मुझे बताएं कि अब मुझे क्या करना चाहिए।"

  • May 11, 2024 12:34 PM

    अंजलि अरोड़ा का नया वीडियो

    कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो हमेशा की तरह शानदार परफॉर्मेंस देती हुईं नजर आ रही हैं।

  • May 11, 2024 11:47 AM

    धनुष के बेटे 12वीं में गाड़े झंडे

    धनुष के बेटे को लेकर खबर रही है। पता चला है कि यात्रा को भाषा में 100 में से 98, अंग्रेजी में 92, गणित में 99, फिजिक्स में 91 और केमिस्ट्री में 92 अंक मिले हैं। उन्होंने बायोलॉजी में 97 अंक हासिल किए हैं और उनके कुल अंक 600 में से 569 हैं। हालांकि, इन अंकों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • May 11, 2024 11:08 AM

    सीमा हैदर का मास्टर स्ट्रोक, गुलाम हैदर के वकील का लाइसेंस रद्द करवा देंगी

    सीमा हैदर का कहना है कि, मोमिन मलिक खुद एक क्रिमिनल है और उसके ऊपर कई केस पेंडिंग है। इसके अलावा उनका कहना था कि, पंजाब हरियाणा बार काउंसिल ने मोमिन मलिक को आदेश दिया था कि वो अपने वकालत के लाइसेंस और आईडी कार्ड को जमा कर दे। लेकिन मोमिन मलिक ने ऐसा नहीं किया। इसके अलावा मोमिन मलिक पर आरोप है कि वो गैरकानूनी तारीके से पाकिस्तानी नागरिक को पनाह दे रहे हैं।

  • May 11, 2024 10:42 AM

    Sarfarosh 2 को लेकर आमिर खान खुले मंच से किया ये ऐलान?

    आमिर खान ने सरफरोश 2 को लेकर बात की थी। उनसे इसके सीक्वल को लेकर सवाल पूछा गया था। आमिर ने कहा, "आपने हम सबके दिल की बात छीन ली है। मैं तो कई सालों से जॉन के पीछे पड़ा हूं। बाल्की हमने जो फिल्म का आखिरी सीन है उसमें थोड़ा सा फीलिंग भी दी थी कि सरफरोश 2 आने वाली है। सरफरोश के क्लाइमेक्स में हमने सरफरोश 2 के बारे में भी संकेत दिया था।''

  • May 11, 2024 9:55 AM

    छोटी-चुस्त ड्रेस पहनकर निकल पड़ी दिशा

    दिशा पाटनी के लेटेस्ट लुक ने चर्चा शुरु कर दी है। इस वक्त उन्होने इतनी छोटी फ्रॉक पहन ली है कि वो आग की तरह वायरल हो रही है। दिशा पाटनी को लेकर वैसे तो मशहूर है कि वो बेहट शॉर्ट ड्रेस पहनकर धमाका करती हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X