Bollywood Live Updates- ऋतिक रोशन की फाइटर पहले दिन कमाई 22 करोड़, साथ दिखे राशा और अरहान

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 26 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.. फिल्म ने पहले दिन रिलीज होकर करीब 22 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि 26 जनवरी वाले दिन फिल्म की कमाई काफी बढ़ सकती है। 200 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म की ओपनिंग काफी स्लो है लेकिन वीकेंड पर ये बवाल करने के लिए तैयार है।

इसके अलावा राशा थडानी और अरहान खान ने फिर से साथ स्पॉट होकर सुर्खियां बटोरनी शुरु कर दी हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें रवीना टंडन की बिटिया को अरबाज खान के बेटे के साथ देखा जा सकता है। पहले दोनों को रोड पर टहलते हुए फिर साथ में कार में जाते हुए देखा गया था। वीडियो वायरल होते ही लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

इसी तरह की तमाम बॉलीवुड की खबरों के लिए आप दिन भर बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Jan 26, 2024 5:56 PM

    इन सितारों को भी मिला पद्म पुरस्कार

    पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है और 132 लोगों को इससे सम्मनित किया जाएगा। एक्ट्रेस वैजयंती माला, एक्टर चिरंजीवी और डांसर पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण मिलेगा। वहीं, एक्टर मिथुन चक्रवर्ती, गायिका उषा उत्थुप और दिवंगत अभिनेता विजयकांत को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

  • Jan 26, 2024 5:55 PM

    रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई विजय सेतुपति की एंट्री

    पॉपुलर फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी की मेगा बजट मूवी 'रामायण' इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, इस फिल्म की कास्ट को लेकर लगातार अलग-अलग खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में साउथ स्टार विजय सेतुपति नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में विजय सेतुपति के विभीषण का रोल करने की बात कही जा रही है। फिल्म 'रामायण' को लेकर ये भी खबर है कि रणबीर कपूर राम के रोल में और साईं पल्लवी सीता के रोल में नजर आएंगी।

  • Jan 26, 2024 4:56 PM

    स्टेज पर नाच-नाचकर आयुष्मान खुराना ने गाया- 'दिल दिल पाकिस्तान'

    हाल ही में आयुष्मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें 'दिल दिल पाकिस्तान' गाते हुए देखा जा सकता है और नेटिजन्स इसके लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने वीडियो को एक कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें लिखा था, "जब पाकिस्तानी हमारे सैनिकों और निर्दोष नागरिकों को मार रहे थे, तो जोकर @ayushmannk "दिल दिल पाकिस्तान" गा रहा था.. कोई आश्चर्य नहीं कि वह #राममंदिर को देखकर इतना परेशान है।"

    स्टेज पर नाच-नाचकर आयुष्मान खुराना ने गाया- 'दिल दिल पाकिस्तान'
  • Jan 26, 2024 4:23 PM

    अभिषेक ऐश्वर्या के तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ सलमान खान का ये कमेंट

    हाल ही में ऐश्वर्या की शादी को लेकर सलमान खान का एक कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। साल 2010 के एक इंटरव्यू में सलमान ने ऐश्वर्या की अभिषेक से शादी को लेकर खुशी जताई थी। सलमान खान ने 'आपकी अदालत' शो में आकर कहा था कि कई साल हो गए हैं और वह किसी और की पत्नी हैं।

    अभिषेक ऐश्वर्या के तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ सलमान खान का ये कमेंट
  • Jan 26, 2024 3:54 PM

    'सैनिक' बन कार्तिक आर्यन ने दी रिपब्लिक डे की बधाई

    कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'चंदू चैंपियन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कबीर खान के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म इसी साल 2024 में रिलीज होने वाली है। फिल्म 'चंदू चैंपियन' से कार्तिक आर्यन का नए लुक के साथ पोस्टर सामने आया है। कार्तिक आर्यन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म 'चंदू चैंपियन' का नया पोस्टर शेयर किया है।

  • Jan 26, 2024 3:08 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

    प्रियंका चोपड़ा ने नई फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी इन नई फोटोज में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के संग दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

  • Jan 26, 2024 1:50 PM

    सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक की शादी के बाद शेयर किया पहला पोस्ट

    सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक की शादी के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। शोएब मलिक की शादी के बाद शेयर किया गया सानिया मिर्जा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सानिया मिर्जा ने इस मौके पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जो काफी खास है।

  • Jan 26, 2024 1:49 PM

    सुहाना खान ने शेयर की पेरिस ट्रिप कीं फोटोज

    बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू के बाद से सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में सुहाना खान ने अपनी फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में सुहाना खान पेरिस में नजर आईं। सुहाना खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सुहाना खान इन तस्वीरों में धांसू लुक में दिखाई दीं।

  • Jan 26, 2024 12:33 PM

    शहनाज गिल ने फैंस को रिपब्लक डे की बधाई दी

    जैसा कि भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, शेहनाज गिल ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रशंसकों को शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने लिखा, "सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रही हूं जिन्होंने हमारे अविश्वसनीय देश के लिए अपना जीवन लगा दिया। #RepublicDay2024"

  • Jan 26, 2024 11:23 AM

    शिल्पा शेट्टी के कान में विवेक ओबेरॉय ने मारी सीटी

    इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विवेक ओबेरॉय शिल्पा शेट्टी के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। इसमें उनको शिल्पा शेट्टी के कान में सीटी मारते देखा जा सकता है। इस दौरान इंडियन पुलिस फोर्स की पूरी टीम वहां मौजूद थी।

  • Jan 26, 2024 10:48 AM

    ब्रालेस होकर जान्हवी कपूर ने जिस्म में लपेटी सिर्फ साड़ी

    जान्हवी कपूर ने इस वीडियो में अपना सबसे सेक्सी लुक दिखाया है। वीडियो में ब्रालेस नजर आ रही हैं जान्हवी कपूर ने सिर्फ साड़ी लपेट लपेटकर पोज दिए हैं। हर बार सिर्फ साड़ी ही बदली है लेकिन वो ब्रालेस ही नजर आईं। जैसे ही उनका ये फोटोशूट वायरल हुआ लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

    ब्रालेस होकर जान्हवी कपूर ने जिस्म में लपेटी सिर्फ साड़ी
  • Jan 26, 2024 10:18 AM

    अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ ने 26 जनवरी पर देशभक्ति

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों तिरंगा लेकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक साथ इस वक्त बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग कर रहे हैं। आप देखिए वीडियो जो कि चर्चा में है..

  • Jan 26, 2024 9:23 AM

    फैमिली के साथ मक्का पहुंची जननत जुबैर

    जन्नत जुबैर इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं। एक पोस्ट सामने आया है जिसमें वो अपने परिवार के साथ मक्का शरीफ में नजर आ रही हैं। तस्वीरों के सामने आने के बाद वो तेजी से वायरल हो रही हैं। लोगों के कमेंट्स भी काफी अच्छे हैं।

  • Jan 26, 2024 8:59 AM

    मुंबई पुलिस के साथ दिखी इंडियन पुलिस फोर्स सीरीज की टीम

    इस वक्त कुछ तस्वीरें सीधे मुंबई से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रोहित शेट्टी के साथ उनकी पूरी इंडियन पुलिस फोर्स की टीम है। फंक्शन के दौरान रोहित शेट्टी के साथ मुंबई पुलिस के लोग है।

  • Jan 26, 2024 8:55 AM

    प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट फैमिली के साथ तस्वीरें

    आज सुबह प्रियंका चोपड़ा का एक पोस्ट सामने आया है। इसमें वो अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। कहीं वो खुद तस्वीर क्लिक कर रही हैं तो कहीं तो कहीं उनके साथ निक जोनस और मालती मैरी नजर आ रही है। लोगों को ये काफी पसंद आया है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X