Bollywood Live Hindi News- कांस में आराध्या बनीं ऐश्वर्या का सहारा, विकी कौशल के लिए कैटरीना का रोमांटिक पोस्ट

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi 17 May: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की जो कि इस वक्त अपने कांस लुक को लेकर चर्चा में हैँ। मजेदार बात तो ये है कि उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी पहुंची हैं। बेटी को मां का सहारा बनते देख लोग काफी खुश हैं। बता दें कि इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन का हाथ टूटा हुआ था और आराध्या को हर जगह उनके साथ जाते देखा गया था। दोनों की तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं।

इसके अलावा कैटरीना कैफ का एक रोमांटिक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में अपने पति विकी कौशल पर प्यार बरसाती दिख रही हैँ। बता दें कि ये उनके जन्मदिन का मौका था। विकी कौशल ने अपना जन्मदिन मनाया और इस दौरान कैटरीना कैफ ने उनकी कुछ तस्वीर पोस्ट करते हुए हार्ट इमोजी साझा किए हैं। जैसे ही उनका पोस्ट सामने आया वो आग की तरह फैल रहा है। फैंस लगातार तारीफ करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • May 17, 2024 9:13 PM

    19 साल की राशा थडानी ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज

    बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की डेब्यू फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है फिर भी वह खूब लाइमलाइट में रहती हैं। 19 साल की राशा थडानी आए दिन पब्लिक प्लेस पर स्पॉट होती हैं और कैमरे में कैद हो जाती हैं। राशा थडानी को एक बार फिर पैपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर किया है। राशा थडानी की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस का ध्यान खींच रही हैं। राशा थडानी को देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नहीं है।

  • May 17, 2024 4:54 PM

    सुनील शेट्टी की वेब सीरीज से Jugal Hansraj का खतरनाक लुक आउट

    मोहब्बतें में चॉकलेटी ब्वॉय की इमेज को लेकर जुगल का नाम काफी पॉपुलर हुआ था। हालांकि इसके बाद वह एक्टिंग की दुनिया से कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी। लेकिन अब वह कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उनकी अपकमिंग थ्रिलर वेब सीरीज से फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, जिसकी वजह से उसे पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

  • May 17, 2024 4:50 PM

    इस महीने 'मिर्जापुर' में कालीन भैय्या और गुड्डू पंडित मचाएंगे भौकाल?

    गुरुवार को प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्रामल हैंडल पर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट को लेकर एक सस्पेंस गेम खेला। इसके बाद ये सुर्खियां तेज हो गई हैं, जल्द ही मेकर्स की तरफ से इस सीरीज की रिलीज डेट की घोषणा जा सकती है। इससे पहले मिर्जापुर 3 के लेटेस्ट पोस्टर को देखकर ये साफ हो गया था कि इस बार मिर्जापुर में कालीन भैय्या (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फजल) के बीच जबरदस्त भौकाल मचता हुआ नजर आ सकता है।

  • May 17, 2024 4:48 PM

    22 साल की अवनीत कौर ने लेटेस्ट फोटोशूट में दिखाया कर्वी फिगर

    टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। अवनीत कौर महज 22 साल की उम्र में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। अवनीत कौर की हर अदा पर लाखों लोग फिदा हैं। इस बीच 22 साल की एक्ट्रेस अवनीत कौर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही हैं। अवनीत कौर की इन तस्वीरें ने गर्दा उड़ा दिया है।

  • May 17, 2024 4:44 PM

    कार्तिक आर्यन का वॉरियर अंदाज देख फैंस हुए खुश

    कार्तिक आर्यन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' से अपना नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और युद्ध में लड़ते नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'गौरवशाली इंडियन आर्मी के एक सोल्जर का रोल करना मेरे अब तक के करियर का सबसे गौरवपूर्ण पल। चंदू चैंपियन की लाइफ के कई पहलुओं में से एक। 8 मिनट लंबे सिंगल टेक वॉर सीक्वेंस की झलक। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज को सलाम।' कार्तिक आर्यन को योद्धा अवतार को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग रिएक्शन दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर 18 मई यानी शनिवार को रिलीज किया जाएगा।

  • May 17, 2024 12:34 PM

    पूरी दुनिया में धमाल मचाने के लिए तैयार हुई मडगांव एक्सप्रेस

    मेकर्स बोले, , "मडगांव एक्सप्रेस हमारे दुनिया भर के दर्शकों तक नई, हाई-क्वालिटी वाली भारतीय कहानियाँ लाने के लिए हमारे लगातार कोशिश को दर्शाता है। हम प्राइम वीडियो के ब्लॉकबस्टर फिल्मों के कलेक्शन में एक और पॉपुलर और सफल फिल्म को शामिल करने के लिए एक्साइटेड हैं।"

  • May 17, 2024 12:09 PM

    Cannes 2024- दूसरे दिन रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला ने ढाया कहर

    उर्वशी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपनी तस्वीरें साझा कीं। रेड कार्पेट पर चलने से पहले अभिनेता ने फैंस से भी मुलाकात की। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं वो आग की तरह वायरल हो रही हैं। उर्वशी के इस लुक को देखने के बाद इंस्टाग्राम पर मिले जुले रिएक्शन्स आ रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके लुक की सराहना की, वहीं अन्य इससे कम प्रभावित हुए।

  • May 17, 2024 11:34 AM

    झगड़े के बाद बॉयफ्रेंड ने लीक कर दिया था इस एक्ट्रेस का वीडियो

    पूनम पांडे का वीडियो सामने आया है जिसमें वो हटरफ्लाई से बात करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होने कहा, हमारा झगड़ा हुआ था, वो भागा और ट्रिमर लेकर आया। वो मेरे बाल ट्रिप करना चाहता था। मैने किसी तरह से वो ट्रिमर उससे छीना और किसी तरह से कमरे से बाहर भाग गई। लेकिन मुझे खुद को बचाना इसलिए मैं फोन वहां से लेना भूल गई। मैं घर पहुंची और मैने मेरे पापा को सबकुछ बताया कि क्या हुआ है। उन्होने मुझे रोता हुआ देखा।

  • May 17, 2024 11:12 AM

    राखी सावंत के गर्भाशय में मिला इतना बड़ा ट्यूमर?

    राखी का कहना था कि, "मैं बहुत जल्द ठीक हो जाऊंगी, मैं स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हूं। मुझे 10 सेमी का ट्यूमर है और शनिवार को सर्जरी होगी। मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा बात नहीं कर पा रही हूं, लेकिन रितेश आप सभी का ध्यान रखेंगे।" मेरी स्थिति के बारे में अपडेट किया गया। वह अस्पताल में सभी को सूचित करेंगे। मैं ट्यूमर दिखाऊंगी, एक बार सर्जरी हो जाने के बाद मुझे भर्ती करना होगा क्योंकि सर्जरी से पहले बीपी और अन्य चीजों को नियंत्रण में लाना होगा सटीक विवरण नहीं पता क्योंकि मैं डॉक्टर नहीं हूं, मैं एक अभिनेता हूं।'' इसके बाद राखी सावंत का ये बयान खबरों का हिस्सा है।

  • May 17, 2024 10:34 AM

    फ्लॉप फिल्मों से घाटा, बंद होंगे 70 थिएटर

    लगातार बॉलीवुड फिल्में फ्लॉप हो रही हैं और इस वजह से करीब 70 आइनॉक्स- पीवीआर थिएटर्स घाटे में चल रहे हैं। खबर आई है कि ये 70 थिएटर्स अब बंद कर दिए जाएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

  • May 17, 2024 10:31 AM

    Srikanth Box Office Prediction- 8वें दिन इतनी कमाई कर सकती है राजकुमार राव की फिल्म!

    पहले सोमवार को श्रीकांत की संख्या में गिरावट देखी गई, लेकिन यह पहले सप्ताह के दौरान बॉक्स ऑफिस पर स्थिर पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। दरअसल, वेस बॉल की किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ एप्स के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर के बाद, श्रीकांत छठे दिन (पहले बुधवार) को 1.5 करोड़ रुपये और सातवें दिन (पहले गुरुवार) को 1.45 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रहे।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X