Bollywood Live- रिलीज हुई हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार, सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार की जिसको लेकर लंबे समय से चर्चा थी। ये फिल्म फाइनली आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर कई तरह की बातें की जा रही थीं।

लेकिन रिव्यू के सामने आने के बाद पता चला है कि लोग इसको लेकर अलग अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी को फिल्म पसंद आ रही है तो कोई मजाक बना रहा है।

इसके अलावा बात करें अभिनेता सोनू सूद की तो इस वक्त वो मुश्किल में हैं। लुधियाना की एक कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में सोनू सूद के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।

दरअसल सोनू सूद पर आरोप है कि उनको गवाही के लिए बुलाया गया था लेकिन वो समन लेकर नहीं पहुंचे। इस वजह से कोर्ट ने ये कदम उठाया है। अब देखने वाली बात होगी कि वो इसको लेकर क्या जवाब देते हैं।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Feb 7, 2025 3:59 PM

    लोगों ने किया विरोध तो प्रेमानंद महाराज ने रात्रि दर्शन किया बंद, जानें पीछे की वजह

    प्रेमानंद महाराज के आगमन का लोग स्वागत भी जोरों शोरों से करते हैं। कोई रंगोली बनाता है तो कोई ढोल बजाकर प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को और भी आनंदित बना देता है, लेकिन बीते कुछ दिनों से प्रेमानंद महाराज की रात्रि यात्रा का लोकल निवासी विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रात के 2 बजे निकालने से उन्हें परेशानी हो रही है। लोग ढोल नगाड़े बजाकर उनका स्वागत करते हैं।

    लोगों ने किया विरोध तो प्रेमानंद महाराज ने रात्रि दर्शन किया बंद, जानें पीछे की वजह
  • Feb 7, 2025 3:09 PM

    भतीजी की शादी में पहुंचे CM Yogi, वायरल हो रहे हल्दी फंक्शन के डांस वीडियो

    सीएम योगी की भतीजी की शादी थी और अपनी भतीजी को आशिर्वाद देने के लिए सीएम योगी उत्तराखंड गए हैं। सीएम योगी अपने पैतृक गांव पंतूर गए हैं। जहां पर उनकी भतीजी की शादी के सारे फंक्शन किए जा रहे हैं। हाल ही में सीएम योगी की भतीजी के हल्दी फंक्शन की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी भतीजी अर्चना पीले रंग की साड़ी पहने दिख रही है। माथे पर फूलों की ज्वैलरी और सिंपल लुक में नजर आ रही अर्चना अपने चाचा को देख काफी एक्साइटेड है।

    भतीजी की शादी में पहुंचे CM Yogi, वायरल हो रहे हल्दी फंक्शन के डांस वीडियो
  • Feb 7, 2025 2:48 PM

    प्राइम वीडियो ने अपनी ओरिजिनल सीरीज़ 'ग्राम चिकित्सालय' की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की!

    भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म, प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी ओरिजिनल सीरीज़ 'ग्राम चिकित्सालय' की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की। यह सीरीज़ द वायरल फीवर (TVF) द्वारा निर्मित की जा रही है, जो अपनी कई पुरस्कार विजेता और दर्शकों की पसंदीदा वेब सीरीज़ के लिए मशहूर है। यह कॉमेडी-ड्रामा हास्य और भावनाओं से भरपूर एक दिलचस्प कहानी पेश करेगा।

  • Feb 7, 2025 1:03 PM

    महाकुंभ की मोनालिसा को मिला छप्परफाड़ कमाई का मौका, इस कंपनी में करने जा रही हैं मैनेजर की नौकरी ?

    Mahakumbh Monalisa gets amazing manager post job offer: महाकुंभ जो 144 सालों बाद लगा है। इस खास मौके पर तमाम हस्तियां आकर संगम में डुबकी लगा रही हैं। जो आम लोग हैं वह भी महाकुंभ में आकर खास बन जा रहे हैं। जी हां, तमाम साधु संत ही नहीं बल्कि विक्रेता भी जमकर लाइमलाइट में हैं। आई आई टीएन बाबा हों या ममता कुलकर्णी हों या फिर दातून विक्रता हो जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं।

  • Feb 7, 2025 12:36 PM

    साथ नजर आईं ऐश्वर्या राय और जया बच्चन, खूबसूरती में एक दूसरे को दे रहीं थीं टक्कर, Video!

    Aishwarya Rai Jaya Bachchan Video- बच्चन परिवार के बीच अभी कुछ भी चल रहा है लेकिन जब भी वो साथ नजर आते हैं काफी अच्छे लगते हैं। इस वक्त भी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी सास जया बच्चन के साथ दिख रही हैं। मजेदार बात ये है कि जया बच्चन इस वीडियो में काफी यंग लग रही है और दोनों एक दूसरे को खूबसूरती में टक्कर देती नजर आ रही हैं। वीडियो काफी पुराना है और इसको aishwaryarai_only नाम के एक पेज पर साझा किया गया है। बता दें कि ऐश इसमें काफी यंग हैं और देखकर ऐसा लग रहा है कि ये शादी के आसपास का वीडियो है। हालांकि इसके बाद दोनों के रिश्ते कुछ खास नहीं रहे हैं और फिलहाल दोनों साथ नजर नहीं आते हैं।

  • Feb 7, 2025 12:01 PM

    'पद्मावत' ने फिर दिए गूज़बंप्स, Orry ने इस तरह से किया रिएक्ट!

    Orry ने अपने सोशल मीडिया पर पद्मावत के अलग-अलग दृश्यों को शेयर करते हुए अपनी खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- "CANNOT BELIEVE ITS BACK IN CINEMAS" इसके बाद उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट व्यक्त करते हुए कहा- "PINCH ME !!!!!!!" फिल्म के प्रति अपने गहरे जुड़ाव को ज़ाहिर करते हुए Orry ने लिखा- इस फिल्म ने मुझे खुद को... (बहुत प्रभावित किया) !!! सर्वश्रेष्ठ फिल्म !!! बेहद उत्साहित हूं कि यह वापस आ गई है..

  • Feb 7, 2025 11:38 AM

    प्रियंका चोपड़ा ने संगीत में भाभी संग मटकाई कमर, जीजू निक जोनस ने भी जमाई रौनक, देखें VIDEO

    जी हां, भाई भाभी के संगीत फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा कभी सात खून माफ के गाने 'डार्लिंग आंखों से आंखें चार करने दो', तो कभी धन ते नान गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही कई वीडियो और भी वायरल हो रहे हैं जहां प्रियंका अपनी होने वाली भाभी के संग भी डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों ननद भाभी की जोड़ी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। बता दें कि प्रियंका भाभी के साथ पुराने गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं।

  • Feb 7, 2025 10:58 AM

    इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर लिया संन्यास, महाकुंभ में डुबकी लगाकर किया पापों का प्रायश्चित!

    इससे पहले जनवरी में इशिका ने शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरु दीक्षा ली थी। दूसरी महिलाओं को सनातन जीवन अपनाने के लिए मोटिवेट करने का वादा करते हुए इशिका ने कहा कि महिलाओं का उद्देश्य छोटे कपड़े पहनकर नाचना नहीं है, बल्कि सनातन की सेवा करना है।

  • Feb 7, 2025 10:28 AM

    79 की उम्र में ऐसी हो गई सुशीला चरक की हालत, गिरते गिरते बचीं सलमान खान की मां, Video!

    79 साल की सलमा खान का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है इसको देखकर आप हैरान होने वाले हैं। ना सिर्फ फैंस बल्कि सलमान खान खुद इस वीडियो को देखकर दुखी हो जाएंगे। दरअसल एक वीडियो instantbollywood ने साझा किया है और इसमें सलमा खान को चलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि अचानक उनका शरीर उनका साथ नहीं देता है और वो गिरते गिरते बचती है। उनको कोई सहारा देता है और वो तब आगे बढ़ पाती हैं। ये वीडियो जैसे ही सामने आया लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Feb 7, 2025 9:33 AM

    इस मशहूर कोरियोग्राफर ने अभिषेक बच्चन को किया बैक टू बैक Kiss, भड़के ऐश्वर्या राय के फैंस!

    जी हां, हम बात कर रहे हैं फराह खान की जो कि अभिषेक बच्चन की बहुत अच्छी दोस्त है। ये किसी पार्टी का माहौल लग रहा है और इस दौरान फराह लगातार अभिषेक बच्चन के गालों पर किस कर रही हैं। इस दौरान अभिषेक बच्चन काफी खुश हैं और हंसते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को पिंकविला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। ये काफी पुराना वीडियो लग रहा है।

  • Feb 7, 2025 9:07 AM

    Badass Ravi Kumar vs Loveyapa BO Day 1- लवयापा पर भारी पड़ंगा रवि कुमार? रिपोर्ट्स कर देंगी हैरान!

    सामने आ रहीं रिपोर्ट्स में इतना तो तय है कि हिमेश रेशमिया की ये फिल्म लवयापा को पीछे छोड़ने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो करीब 2.1 करोड़ की टिकटें बिक चुकी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म करीब 5 करोड़ की ओपनिंग देने वाली है। वीकेंड पर फिल्म कमाल की कमाई करेगी। देखने वाली बात होगी कि हिमेश रेशमिया का ये अंदाज लोग कितना पसंद करते हैं। फिलहाल लोग थिएटर्स जा रहे हैं और पहले शो का इंतजार है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X