Highlights: अंबानी स्कूल में एनुअल फंक्शन, पुष्पा 2 बनी हिंदी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

काफी समय बाद बॉक्स ऑफिस पर ऐसी फिल्म रिलीज हुई है जो कि हर दिन नए नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज 15 दिन हो चुके हैं और फिल्म इंडिया की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हो चुकी है। अब सिर्फ एक फिल्म बची है जिसका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड टूटना बाकी है। और वो फिल्म है साल 2017 में आई प्रभास की बाहुबली 2।

धीरूभाई अंबानी स्कूल का एनुअल फंक्शन हर साल चर्चा में रहता है। इस स्कूल में बड़े-बड़े स्टार्स के बच्चे पढ़ते हैं। सेलिब्रिटीज इस एनुअल फंक्शन में शिरकत करते हैं। इस साल भी शाहरुख खान से लेकर बच्चन फैमिली तक सभी स्पॉट किए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल हैं।

LIVE Feed
  • Dec 20, 2024 7:24 PM

    70 की उम्र में 31 साल लड़की से इश्क लड़ा रहे हैं Govind Namdev? तस्वीर वायरल होते ही उड़े लोगों के होश!

    शिवांगी से उनका तब जुड़ा जब खुद शिवांगी वर्मा ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। इस तस्वीर में वो 70 वर्षीय अभिनेता के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। इसके अलावा जो कैप्शन लिखा था उसने सारी बातें क्लियर कर दीं। शिवांगी ने लिखा था,''प्यार की कोई उम्र नहीं होती, कोई सीमा नहीं होती।''

  • Dec 20, 2024 6:38 PM

    Sapna Chaudhary घर में खुद लगाती हैं पोछा, Viral Video देख चौंक गए फैंस, कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स!

    दरअसल हरियाणवी स्टार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी आम हाउस वाइफ की तरह फर्श पर पोछा लगा रही है। बता दें कि सपना चौधरी उन सितारों में से एक हैं जो कि हमेशा जमीन से जुड़ी रहती हैं और कई बार वो प्रूफ भी करती हैं। जैसे ही सपना चौधरी का ये वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Dec 20, 2024 5:45 PM

    Ram Kapoor ने 51 की उम्र में घटाया 42 किलो वजन, ट्रांसफार्मेशन देख फैन्स हुए हैरान

    राम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर करते हुए पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। एक वक्त था जब वह काफी हेल्दी नजर आते थे लेकिन अब नई तस्वीरों में काफी स्लिम और फिट देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में वह ब्लैक कलर की टी शर्ट और जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं।

  • Dec 20, 2024 5:10 PM

    Video: स्टेज शो के बीच शख्स ने दिए पैसे तो एक एक कर कपड़े उतारने लगी महिला, मचा हंगामा

    वीडियो में साफ देखने को मिलता है कि एक शख्स महिला के बाथ में एक एक कर नोट पकड़ा रहा है और इस दौरान पहले तो वह अपनी पहनी हुई शर्ट को उतरती है और धीरे-धीरे पीछे की तरफ मुड़कर पहने हुए ब्लाउज को भी निकाल देती है। इसके बाद में नीचे पहना हुआ घाघरा भी उतार देती है। आखिरकार वह एक पानी की बोतल उठाती है और उसे पानी को खुद के चेहरे और बदन पर डालने लगती है।

  • Dec 20, 2024 4:49 PM

    पाकिस्तानी न्यूज एंकर Mona Alam का अश्लील MMS लीक? सोशल मीडिया पर कही ये बात!

    इस मामले को लेकर मोना आलम खुद ही सामने आईं हैं और राज से पर्दा उठाया है। सोशल मीडिया पर मोना आलम ने लिखा, "इस महिला का आपत्तिजनक वीडियो छोटे-मोटे नफरत करने वालों द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि यह मैं हूं। जिस महिला के नाम से वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, वह एक अपराधी है। उन्होंने अपने द्वारा दर्ज की गई पुलिस शिकायत की एक कॉपी की एक तस्वीर भी साझा की।''

  • Dec 20, 2024 4:06 PM

    कार के अंदर आराध्या को Kiss करती नजर आईं Aishwarya Rai, क्यूट वीडियो वायरल

    स्कूल में जाने से पहले ऐश्वर्या राय लगातार आराध्या को दुलार करती दिख रही हैं। उन्होने कार के अंदर ही उनके पुचकारा और किस किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि ऐश्वर्या राय और आराध्या का बॉंड काफी अच्छा है और दोनों अक्सर साथ में जाते आते दिखाई देते हैं। इस वीडियो के सामने आते ही दोनों के चाहने वालों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं।

  • Dec 20, 2024 3:38 PM

    46 साल के हीरो ने अपनी 'भाभी' से रचाई दूसरी शादी, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप!

    साई किरण ने शादी की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। यह उनकी दूसरी शादी है। इससे पहले साई किरण की शादी वैष्णवी से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी है। हालांकि, आपसी मतभेदों के कारण दोनों का तलाक हो गया, जिससे साई किरण कुछ समय के लिए अकेले रह गए।

  • Dec 20, 2024 3:07 PM

    51 की उम्र में छोटी ड्रेस में निकली मलाइका अरोड़ा, पेट पर प्रेग्नेंसी के स्ट्रैच मार्क्स देख हर कोई हैरान

    हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा के स्ट्रेच मार्क्स भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक कलर के गॉगल्स भी लगाए हुए हैं और वह काफी कूल अंदाज़ में नजर आ रही है। उनके साथ में उनके बेटे अरहान खान भी देखे जा सकते हैं।

  • Dec 20, 2024 1:12 PM

    मिसकैरेज पर संभावना सेठ का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

    संभावना सेठ और अविनाश मिश्रा अपने फैंस को खुशखबरी देने के लिए पूरी तरह तैयार थे। एक्ट्रेस तीन महीने की प्रेग्नेंट थी और वे 18 दिसंबर, 2024 को अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर करने वाली थी लेकिन ये दिन उनकी लाइफ का सबसे बुरा दिन साबित हुआ। दअसल इसी दिन संभावना का मिसकैरेज हो गया। एक्ट्रेस का अब रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Dec 20, 2024 12:27 PM

    मुंबई कंसर्ट के लिए जारी हुई एडवाइजरी पर दिलजीत दोसांझ का रिएक्शन

    दिलजीत दोसांझ का दिल लुमिनाटी टूर 19 दिसंबर को मुंबई पहुंचा। इस दौरान सिंगर ने फैंस को खूब एंटरटेन किया। वहीं कंसर्ट से अब दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपने कंसर्ट के लिए जारी किए गए एडवाइजरी पर बात करते सुने जा सकते हैं। इस दौरान सिंगर ने 'पुष्पा' के अंदाज में कहा कि वे हार नहीं मानेंगे।

  • Dec 20, 2024 10:45 AM

    जेठ-जेठानी के साथ अंकिता लोखंडे ने मनाया जन्मदिन

    'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 19 नवंबर को अपना बर्थडे मनाया। अपने खास दिन को अंकिता ने अपनी फैमिली के नाम किया। अंकिता ने अपने जेठ-जेठानी और उनके बच्चों के साथ बर्थडे मनाया जिसका वीडियो विक्की जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

  • Dec 20, 2024 10:20 AM

    'पुष्पा 2' के डायरेक्टर सुकुमार ने की भगदड़ में घायल हुए बच्चे की मदद, परिवार को दिए 5 लाख रुपये

    'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के करीब दो हफ्ते बाद डायरेक्टर सुकुमार घायल बच्चे से मिलने पहुंचे। 9 वर्षीय श्रीतेज को भगदड़ के दौरान गंभीर चोटें आई थीं। हाल ही डॉक्टरों ने बताया था कि श्रीतेज का ब्रेन डैमेज हो गया, जिसकी वजह से वह कभी कोमा में चला जाता है तो कभी बाहर आ जाता है। सुकुमार ने बच्चे के परिवारवालों से मुलाकात की, उसकी सेहत के बारे में जाना और परिवार को 5 लाख रुपये मदद के रूप में दिए।

  • Dec 20, 2024 9:13 AM

    बच्चों के एनुअल फंक्शन में एक हुए Shahid Kareena

    अंबानी स्कूल में एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया। ऐसे में एक स्पेशल मूमेंट तब बन गया जब शाहिद कपूर और करीना कपूर को एक ही फ्रेम में बेहद कैंडेड अंदाज में कैप्चर किया गया। दरअसल, शाहिद कपूर और करीना कपूर दोनों के ही बच्चे अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। ऐसे में दोनों स्टार्स अपने लाइफ पार्टनर्स के साथ इस इवेंट नें शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।

  • Dec 20, 2024 8:08 AM

    ऐश्वर्या राय के लिए अभिषेक बच्चन का यह अंदाज देख पसीजा फैंस का दिल

    काफी समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादीशुदा जिंदगी में मनमुटाव की खबरें आ रही थीं। यहां तक दावा किया जा रहा था कि उनका तलाक हो गया। पर इन सभी अफवाहों और दावों पर हाल ही विराम लग गया। अभिषेक और ऐश्वर्या हाल ही बेटी आराध्या के स्कूल के फंक्शन में एक साथ पहुंचे। यही नहीं, इस दौरान अभिषेक पत्नी ऐश्वर्या राय को प्रोटेक्ट करते और उन्हें वेन्यू तक जाने में मदद करते नजर आए।

  • Dec 20, 2024 6:58 AM

    बेटे अबराम की एनुअल फंक्शन परफॉर्मेंस को बेटी सुहारान और पत्नी गौरी के साथ चीयर करते दिखा शाहरुख खान

    शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ पहुंचे। बच्चों की परफॉर्मेंस अटेंड करते हुए शाहरुख खान नजर आए। शाहरुख खान को ब्लैक शर्टा और काले चश्में में देखा गया। वहीं गौरी खान ट्रेडिशन अटायर में गॉर्जियस दिखीं। सुहाना खान को ब्लैक कलर की ड्रेस में देखा गया। उन्होंने मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप से लुक कंप्लीट किया।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X