..................... Bollywood live aadar jain alekha advani mehndi ceremoney inside photos sahi khan marriage to box office report - Hindi Filmibeat

Bollywood Live- आदर जैन की मेहंदी में छाई कपूर सिस्टर्स करीना-करिश्मा, 26 साल छोटी हसीना से साहिल खान का निकाह

Bollywood

Bollywood Latest News In Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

करीना कपूर खान की बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन के सिर पर सेहरा सजने वाला है। शादी से पहले आदर जैन और आलेखा की मेहंदी सेरेमनी हुई। इस दौरान जैन और कपूर फैमिली ने मिलकर इंजॉय किया। फैमिली फंक्शन में करीना कपूर और करिश्मा कपूर छा गईं। इस दौरान करीना कपूर और करिश्मा ने कैमरे को एक साथ पोज भी दिए। दोनों को हाथ में एक पोटली बैग कैरी करते भी देखा गया।

अभिनेता साहिल खान ने 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर कपल के निकाह की फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। इससे पहले अभिनेता ने वैलेंटाइन डे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई में अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करके शादी की पुष्टि की थी। इंस्टाग्राम पर ट्रेडिशनल सफेद अरब आउटफिट में मिलेना का एक वीडियो शेयर करते हुए साहिल ने लिखा था, 'अल्लाह निकाह मुबारक करे, आमीन माशाअल्लाह।'

LIVE Feed
  • Feb 20, 2025 7:03 PM

    Farah Khan के एक बयान ने मचा दी सनसनी

    Farah Khan Trolled: बॉलीवुड डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में किए गए अपने कमेंट के वायरल होने के बाद विवादों में घिर गई हैं। हाल ही में एक एपिसोड के दौरान फराह ने कहा कि होली 'छपरियों' का 'पसंदीदा' त्यौहार है। इस कमेंट के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

    Farah Khan के एक बयान ने मचा दी सनसनी
  • Feb 20, 2025 6:30 PM

    शॉर्ट्स की जिप खोलकर Shehnaaz Gill समंदर किनारे दौड़ती हुई आईं नजर

    Shehnaaz Gill Trolled: शहनाज गिल, जो इस समय सिडनी में अपनी छुट्टियां मना रही हैं, उन्होंने अपनी हालिया तस्वीरों से अपने फैंस को चौंका दिया है। शहनाज इन तस्वीरों की वजह से सुर्खियो में आ गई हैं। कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने उनके हुस्न की तारीफ भी की।

    शॉर्ट्स की जिप खोलकर Shehnaaz Gill समंदर किनारे दौड़ती हुई आईं नजर
  • Feb 20, 2025 5:19 PM

    फिल्म में अपना रोल देखकर इस एक्टर को आ गई घिन्न

    Kanwaljit Singh Apology To Sanya Malhotra: एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ​​की हालिया फिल्म, मिसेज ने पूरे देश में तहलका मचा दिया है, और इस फिल्म को कई भारतीय घरों की सच्चाई बताने के लिए सराहा जा रहा है। अब अनुभवी एक्टर कंवलजीत सिंह, जिन्होंने फिल्म में सान्या के ससुर की भूमिका निभाई है, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने मिसेज देखने के बाद एक्ट्रेस से माफी मांगी।

    फिल्म में अपना रोल देखकर इस एक्टर को आ गई घिन्न
  • Feb 20, 2025 3:52 PM

    सोहम शाह की 'क्रेजी' का प्रमोशनल सॉन्ग 'अभिमन्यु' हुआ रिलीज़, देखें एक धमाकेदार विजुअल ट्रीट!

    गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें दिग्गज गायक किशोर कुमार की ओरिजिनल आवाज़ बरकरार रखी गई है, जो फिल्म के साउंडट्रैक को एक नॉस्टैल्जिक टच देती है। लेकिन जो चीज़ इसे और खास बनाती है, वो हैं अद्भुत विजुअल्स, जो पहले कभी नहीं देखे गए। यह गाना सिर्फ एक संगीत अनुभव नहीं, बल्कि एक दमदार सिनेमैटिक स्पेक्टेकल है, जो दर्शकों को एक इंटरेक्टिव और हाइपर-रियलिस्टिक वर्ल्ड में ले जाता है। गाने में दिखाया गया चकव्यूह और उसमें फंसा संघर्ष इसे और भी रोमांचक और इमोशनल बना देता है।

  • Feb 20, 2025 3:07 PM

    रियलिटी शो में Nora Fatehi पर हुआ जादू टोना? भरी महफ़िल में डांसिंग क्वीन की निकली चीख!

    Nora Fatehi: नोरा फतेही बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि उन्होंने अपने डांस से हर किसी का दिल जीत लिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिंग में भी उन्होंने काफी बेहतरीन काम किया है और आपको बता दें की सबसे ज्यादा लोग पर रहता है उन्हें उनके डांस की वजह से मिली। काफी सारे वह आइटम सॉन्ग भी दे चुकी हैं।

  • Feb 20, 2025 2:30 PM

    'मर्दों की वजह से ढकना पड़ता है...', Urfi Javed की बहनों ने छोटे कपड़े पहनने पर दिया ऐसा जवाब, बोलीं- उतार...

    उर्फी की तीनों बहनें उरूसा, डॉली और असफी जावेद पॉडकास्ट में बैठी हुई नजर आती है। जहां पर श्रेया कालरा उनके सामने कुछ लोगों के कमेंट पढ़ती हुई देखी जाती हैं। जहां पर श्रेया एक कमेंट पड़ती है कि यह भी क्यों पहना है इसे भी उतार दे। इस पर उर्फी की बड़ी बहन रहती है कि अगर तुम लोग ब्रॉड माइंडेड होते तो उतार देते। बाद में डॉली जावेद रहती है कि मर्द लोग तुम अगर यहां पर ना होते तो हम इससे और कम पहन कर घूम रहे होते। वो तो तुम लोगों की वजह से हम लोगों को ढकना पड़ता है।

  • Feb 20, 2025 2:17 PM

    बदल गया मोनालिसा का रंग रूप, ये लुक देख आहें भरने लगेंगे, क्या वायरल वीडियो की सच्चाई?

    जी हां, इस वीडियो में नजर आ रही महिला मोनालिसा नहीं है बल्कि एआई की मदद से उनके चेहरे के फिट किया गया है। मोनालिसा का इस वीडियो से किसी तरह का कोई लेना देना नहीं है।

  • Feb 20, 2025 1:44 PM

    Hina Khan को 'एनिमल' की इस एक्ट्रेस ने किया फ़िल्म में रिप्लेस, रंग भेदभाव का हुईं शिकार

    Hina Khan Replaced By Tripti Dimri In A Film: हिना खान टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि वह इस समय ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। हालांकि इसके बावजूद भी वह जमकर काम करती हैं और साथ ही साथ अपने फैन्स के साथ में किसी न किसी वजह से जुड़ी रहती है। हिना खान ने सिर्फ टीवी पर ही नहीं बल्कि पंजाबी सिनेमा में भी अपना नाम कमाया है।

  • Feb 20, 2025 1:16 PM

    मां बनने से पहले बिगड़ी सीमा हैदर की तबीयत, अस्पताल से वायरल हुआ वीडियो तो हो गईं ट्रोल!

    वायरल हो रहे इस वीडियो में सीमा हैदर का आधा चेहरा दिख रहा है। सीमा का कहना है, ''थोड़ी सी तबियत खराब हो गई थी। चक्कर से आ रहे थे तो मैं और मीणा जी और डियर सासू मां आए हुए हैं हॉस्पिटल। ड्रिप लगी हुई है।'' सीमा हैदर के हाथ में वीगो लगा हुआ है और ग्लूकोज चढ़ रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर seemaofficial00 नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ग्लूकोज चढ़ाए जा रहा है !! इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और उनके चाहने वाले कमेंट्स करते हुए उनके जल्दी सही होने की कामना कर रहे हैं।

  • Feb 20, 2025 12:01 PM

    मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा'

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'छावा' को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज के सुपुत्र छत्रपति संभाजी के जीवन पर आधारित फिल्म से लोगों को अच्छी प्रेरणा मिलेगी। इसी के चलते फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद फिल्म की टिकट सस्ती हो जाएगी।

  • Feb 20, 2025 11:12 AM

    'समय खराब चल रहा है मेरा, पर याद रखना, मैं समय हूं'

    कनाडा शो में समय रैना ने अने विवाद पर बात की। लाइव शो देखने पहुंचे एक फैन शुभम दत्ता ने फेसबुक के जरिए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उसने बताया कि कैसे लीगल एक्शन के बावजूद कॉमेडियन ने दो घंटे तक सबको एंटरटेन किया। उन्होंने ऑडियंस से ये तक कहा- “मेरे वकील की फीस भरने के लिए शुक्रिया”। उन्होंने अंत में कहा- “शायद समय खराब चल रहा है मेरा, पर याद रखना दोस्तों, मैं समय हूं”। ये सुनते ही भीड़ जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर देती है और कॉमेडियन को चीयर करते हुए तालियां बजाने लगती है। फैन ने आगे लिखा कि उसे समय का शो देखकर ही ‘शो मस्ट गो ऑन’ का असली मतलब समझ आया। करीब 700 लोग आए थे जो सभी शो शुरू होने से पहले समय रैना को चीयर करने की कोशिश कर रहे थे। ये देखकर कॉमेडियन की आंखों से आंसू छलक पड़े।

  • Feb 20, 2025 10:45 AM

    आदर जैन ने मेहंदी सेरिमनी पर दी मजेदार स्पीच

    आदर जैन अपनी ड्रीम गर्ल अलेखा आडवाणी के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इससे पहले प्री वेडिंग का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। बीती रात उन्होंने मुंबई के एनएससीआई डोम में अपना मेहंदी समारोह मनाया, जहां कपूर परिवार के तमाम सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। अब इस जश्न की कई तस्वीरें और वीडियोज़ सामने आए हैं। एक वीडियो में आदर अपने पूरे परिवार के सामने आलेखा के लिए प्यार के कसीदे पढ़ते दिख रहे हैं।

  • Feb 20, 2025 10:03 AM

    अंजलि अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर गिफ्ट किया आलीशान घर

    अंजलि ने बीती रात इस बर्थडे सेलिब्रेशन की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो आकाश के साथ के कटिंग के दौरान नजर आ रही हैं। अंजलि ने इन तस्वीरों रो शेयर करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे लड्डू'। इस पोस्ट पर घर की कुछ झलकियां भी दिख रही हैं, जहां चारों ओर लाइट से डेकोरेशंस किया गया है। इन झलकियों में अंजलि उन्हें ग्रीटिंग कार्ड देती दिख रही हैं, जिसपर 'न्यू होम' के साथ आकाश के लिए कुछ स्पेशल मेसेज लिखे हैं। इन झलकियों में दोनों बेहद खुश दिख रहे हैं।

  • Feb 20, 2025 9:04 AM

    दीपिका कक्कड़ को इस कारण बीच में ही छोड़ना पड़ा मास्टरशेफ

    'इंडिया फोरम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका कक्कड़ अब 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का हिस्सा नहीं हैं। पहले वह होली स्पेशल एपिसोड की शूटिंग से गायब थीं। जिससे अटकलें लगाई जा रही थीं कि कुछ तो गड़बड़ है। इसी बीच इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में उषा नाडरेकर ने दीपिका के शो छोड़ने की खबर पर मुहर लगा दी है। उषा ताई ने कहा है कि बीच में वो अपने कंधे के दर्द की वजह से एक चैलेंज में गायब रही थी। उसके बाद उसे लगा कि अब शायद सब सही हो जाएगा। लेकिन दर्द ठीक नहीं हुआ और लगातार बढ़ता गया। अब दीपिका ने फैसला किया कि वो आगे शो नहीं करेगी। दीपिका ने इसी वजह से शो को बीच में ही छोड़ दिया है।

  • Feb 20, 2025 8:40 AM

    श्वेता तिवारी ने ब्लैक ड्रेस पहन लगाए ठुमके

    फिटनेस, ग्लैमरस लुक्स और डांस के लिए मशहूर श्वेता तिवारी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा- ब्लैक में वुमेन। श्वेता इस वीडियो में अपनी एक फ्रेंड के साथ दिख रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का टॉप पहना है और साथ ही ब्लैक कलर का पैंट पहना है। श्वेता ने बालों को खुला रखा है और वो नौ नेकअप लुक में दिखीं। वीडियो में श्वेता इंग्लिश गाने पर डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने एक गाने को खूब एंजॉय किया और जबरदस्त डांस किया।

  • Feb 20, 2025 8:10 AM

    चोटी लुक में छाई आलिया भट्ट, लहराकर दिए खूब पोज

    आलिया भट्ट आदर जैन की मेहंदी की रस्म में पति रणबीर कपूर और अपनी मम्मी सोनी राजदान के साथ शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो उन्होंने इस दौरान पीले रंग का गरारा सूट पहना हुआ था। आलिया ने नॉमिनल मेकअप के साथ अपने इस लुक को हैवी झुमकों और परांदा चोटी के साथ टीम अप किया था। आलिया भट्ट के इस पूरे लुक में सिर्फ और सिर्फ उनकी परंदे वाली चोटी पर ही हर किसी की नजरें थमी रह गई। इस दौरान आलिया ने एक दम अलग ही पर्पल कलर की परांदा अनी चोटी में बांधा हुआ था जिसे वो बार बार लहराती दिखाई दे रही थीं। ऐसे में सोशल मीडिया पर हर किसी की नजरें आलिया के इस परांदे पर ही ठहरी दिखाई दे रही हैं।

  • Feb 20, 2025 7:19 AM

    'अंधेरे के बाद रोशनी आती है...', सैफ पर हमले के बाद करीना कपूर ने पहली बार शेयर की अपनी तस्वीरें

    करीना कपूर ने अपने कजिन आदर जैन की मेहंदी सेरेमनी से अपना लुक शेयर किया है। सैफ अली खान पर चाकू से हमला होने के बाद ये पहली बार है जब एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा- 'अंधेरे के बाद रोशनीआती है। नेगिटिविटी को पीछे छोड़कर खुशियों को गले लगाना, अपने पसंदीदा लोगों के साथ प्यार और परिवार का जश्न मनाना। प्यार सब पर जीत हासिल करता है।'

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X