Bollywood Live: फिल्मी सितारों ने की ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ, रेड 2 ने छठे दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Bollywood Live 7 May

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 26 मासूमों की जान गई थी। वहीं भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। बताया जा रहा है कि भारत ने बुधवार तकरीबन 1:30 बजे के आसपास ऑपरेशन सिंदूर के जरिए की आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया। बता दें कि इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय सेना ने आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। बता दें कि इस ऑपरेशन सिंदूर की खबर सुनते ही तमाम फिल्मी सितारे एकजुट होकर इस मिशन की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में निमरत कौर मनोज तिवारी, रवि किशन, देवोलीना भट्टाचार्जी का रिएक्शन आया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर का रिएक्शन आया है। एक्ट्रेस ने तड़के सुबह ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने एक पोस्टर के शेयर करने के साथ ही लिखा- हमारी सेनाओं के साथ एकजुट, एक देश, एक मिशन। जय हिंद, ऑपरेशन सिंदूर।

LIVE Feed
  • May 7, 2025 4:04 PM

    'पाकिस्तान जिंदाबाद': हमला होते ही गिरगिट की तरह बदल गई ये हसीना, भारत के खिलाफ उगल रही जहर

    पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने इंडिया के खिलाफ जहर उगलते हुए एक पोस्ट किया था। उन्होने लिखा, ''पाकिस्तान में इंडिया के इस कायराना हमले की कठोर निंदा करती हूं। मासूम सिविलन्स ने अपनी जिंदगी गंवा दी है। अल्लाह हम सबकी हिफाजत करे। या अल्लाह हो या हाफिजो। पाकिस्तान जिंदाबाद।''

  • May 7, 2025 3:24 PM

    Virat Kohli के फोटो लाइक कॉन्ट्रोवर्सी के बाद IPL मैच देखने पहुंचीं Avneet Kaur, अब अफेयर का मामला आया सामने

    विराट कोहली ने पिछले दिनों एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक हॉट फोटो को लाइक कर दिया था। जिसके बाद लोग विराट को आड़े हाथों लेने लगे। इसके बाद विराट को सफाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। लेकिन विराट की इस सफाई का फायदा एक बार फिर अवनीत कौर को मिला और अवनीत की काफी फैन फॉलोइंग बढ़ गई और यही नहीं, उनकी नेटवर्थ में भी इजाफा हो गया।

  • May 7, 2025 2:42 PM

    रवीना टंडन ने पाकिस्तानी पीएम को भेजी मिसाइल? 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान वायरल हुईं तस्वीरें, जानिए सच!

    रवीना टंडन की ओर से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ये मिसाइल। बता दें कि ये तस्वीरें काफी पुरानी है और ऑपरेशन सिंदूर से इन तस्वीरों का कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि इस मिसाइल में उस वक्त के मौजूदा प्रधानमंत्री का नाम लिखा हुआ है। कारगिल के वक्त नवाज शरीफ पाकिस्तान के पीएम थे।

  • May 7, 2025 2:00 PM

    बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने को आतुर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उगला जहर, Operation Sindoor को लेकर कही ये बात

    ऑपरेशन सिंदूर, जिसमें कथित तौर पर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में टेररिस्ट कैंप को निशाना बनाया गया था। ये ऑपरेशन पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है और अब पाकिस्तान में इसकी कड़ी निंदा की जा रही है। पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस माहिरा खान, जो कभी बॉलीवुड फिल्म 'रईस' में नजर आ चुकी हैं, उन्होंने भारतीय आर्मी के इस एक्शन की कड़ी निंदा की है।

  • May 7, 2025 1:45 PM

    7 महीने पहले खुला दीपिका कक्कड़ का क्लोदिंग ब्रांड DKI पड़ा ठप ? जानें सच्चाई

    Dipika kakar-Shoaib Ibrahim: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika kakar) और शोएब इब्राहिम अपने काम और पर्सनल लाइफ को लेकर जाने जाते हैं। वहीं अब बताया जा रहा है कि उनका क्लोदिंग ब्रांड बंद हो चुका है। वहीं हाल ही में शोएब इब्राहिम ने सच्चाई बताई है। उन्होंने कहा कि दीपिका कक्कड़ का क्लोदिंग ब्रांड बंद नहीं हुआ है। शोएब आगे कहते हैं कि हां, आपने सही पढ़ा। आपको गलतफहमी हो गई है। शोएब भरोसा दिलाते हुए आगे कहते हैं कि जल्द ही नए कलेक्शन को भी लॉन्च किया जाएगा।

  • May 7, 2025 11:44 AM

    पाकिस्तान की हालत देख फटा फवाद खान का कजेला, शेयर किया पोस्ट

    एक्टर फवाद खान ने भी पोस्ट किया है। फवाह कहते हैं कि- इस हमले में मारे गए लोगों और घायल हुए लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। इसी के साथ ही विनम्र निवेदन भी करता हूं कि भड़काऊ शब्दों से आग को भड़काना बंद करें। यह निर्दोष लोगों के जान लायक नहीं है। बेहतर समझ की जीत हो इंशाअल्लाह। इसी के साथ ही फवाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं।

  • May 7, 2025 10:07 AM

    माहिरा खान ने की ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना

    हानिया के अलावा माहिरा खान का भी रिएक्शन देखने को मिल रहा है। माहिरा खान ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर गुस्सा जाहिर किया है। माहिरा ने फातिमा भुट्टो के ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की जमकर आलोचना की। इसी के साथ ही उन्होंने लिखा- वास्तव में कायराना। अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे। और बेहतर समझ आए। आमीन।

  • May 7, 2025 9:29 AM

    ऑपरेशन सिंदूर पर आग बबूला हुईं हानिया आमिर, भारत के लिए कहे ऐसे-ऐसे शब्द की फैन्स का हुआ पारा हाई

    हानिया आमिर ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- मेरे पास कोई शब्द नहीं बचे। मेरे पास बस गुस्सा है। दर्द है और भारी दिल है। एक बच्चा नहीं रहा। उसका परिवार बिखर गया और किस लिए ? इस तरह से आप किसी की रक्षा नहीं कर पाएंगे। यह साफ तौर पर क्रूरता है। आप निर्दोष लोगों पर बम नहीं फेंक सकते। आप इसे रणनीति कह सकते हैं। यह ताकत का प्रतीक नहीं है। यह शर्मनाक है और कायरता है। अब हम आपको देख लेंगे।

  • May 7, 2025 8:20 AM

    देवोलीना भट्टाचार्जी का फूटा गुस्सा, कहा- धर्म पूछकर मारा था ना...

    टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने की ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की है। उन्होंने प्रेस रिलीज शेयर करते हुए लिखा-धर्म पूछकर गोली मारी, अब भारी कीमत चुकाओगे। भारत की आत्मा पर हमला किया।, अब मिट्टी में मिल जाओगे। जय हिंद, जय भारत, जय हिंद की सेना।

  • May 7, 2025 8:19 AM

    रितेश देशमुख ने की ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ

    हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने ऑपरेशन सिंदूर का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के शेयर करने के साथ ही जय हिंद जय सेना लिखा है। इसी के साथ ही उन्होंने भारत माता की जय लिख ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की है।

  • May 7, 2025 7:06 AM

    भारत ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए दिया करारा जवाब तो खुश हुईं निमरत कौर

    जैसे ही ऑपरेशन सिंदूर की खबर सामने आई लोगों ने खुशी देखने को मिल रही है कि आखिर जो मासूम लोग पहलगाम में मारे गए उनके साथ न्याय हुआ है। वहीं इस खबर को सुनते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर का रिएक्शन आया है। एक्ट्रेस ने तड़के सुबह ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने एक पोस्टर के शेयर करने के साथ ही लिखा- हमारी सेनाओं के साथ एकजुट, एक देश, एक मिशन। जय हिंद, ऑपरेशन सिंदूर।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X