Bollywood Live: धड़ाम से गिरी 'केसरी 2' की कमाई, पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तानी एक्टर फवाद का आया रिएक्शन

Bollywood Live 24 April

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी 2 को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म की कमाई घटती नजर आ रही है। फिल्म का कलेक्शन छठे दिन काफी कम रह गया है। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ से शुरुआत की थी। दूसरे दिन 9.75 करोड़ रुपये हुई तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 4.5 करोड़, पांचवें दिन 5 करोड़ और छठे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने छठे दिन 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यानी की फिल्म ने अभी तक 42.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

वहीं दूसरी खबर पाकिस्तानी एक्टर की तरफ से है। बता दें कि फवाद खान को लेकर जमकर विवाद छिड़ा हुआ है। हाल ही में एक्टर का भी रिएक्शन सामने आया है। एक्टर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर दर्द साझा करते हुए लिखा- पगलगाम में हुए हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि अल्लाह इस कठिन समय में उनके परिवारवालों को शक्ति दे।

LIVE Feed
  • Apr 24, 2025 4:05 PM

    पिता राजा चौधरी के टच में है पलक तिवारी? करती हैं बातचीत, खुद एक्टर ने किया खुलासा

    बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान हाल ही में राजा चौधरी ने पलक तिवारी के साथ में अपने रिश्ते को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि "हम आज भी टच में है और जब भी उसको वक्त मिलता है तो वह मुझसे बात करती है। मैं भी ऐसा ही करता हूं और मुझे उसे पर बहुत गर्व है।" इसी इंटरव्यू के दौरान राजा चौधरी ने अपने प्रोफेशनल लाइफ और स्ट्रगल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनको शराब की लत थी और इसके चलते उनको बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन बाद में उन्होंने इसको छोड़ने का फैसला लिया और खुद को स्पोर्ट्स में बिजी किया।

  • Apr 24, 2025 3:38 PM

    Kumar Vishwas: 'देश बनाएं या फिर अपने बेटों की लाशें ढोयें..' पहलगाम पर कुमार विश्वास की कविता ने सबको रुलाया

    कुमार विश्वास में ट्विटर के जरिए एक अन्य पोस्ट भी शेयर किया जिसमें वह लिखते हैं कि "धर्म पूछकर निरपराध पर्यटकों को गोली मारने वाले भी किसी मज़हब के पैरोकार हो सकते हैं ? दुनिया को, देश को जागना होगा और आतंकवादी विचार और उसके अंदर-बाहर के समर्थकों, सहानुभूति रखने वालों को बेनक़ाब करना होगा। जिनके परिजनों की मृत्यु हुई है उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति। आतंकी भेड़ियों को चेतावनी कि कश्मीरी व भारतीय न झुके थे न झुकेंगे। बदला लिया जाएगा।"

  • Apr 24, 2025 3:09 PM

    नफरत को कला से मत मिक्स करो.. दीया मिर्जा ने किया पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का बॉलीवुड में वेलकम, Troll!

    पहलगाम हमले के बीच दिया मिर्जा ने पाकिस्तानी कलाकारों को सपोर्ट किया है। उन्होने कुछ ऐसा कह दिया है जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। ये चर्चा तब शुरु हुई जब पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया और इस वक्त फवाद खान एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम अबीर गुलाल है जिसमें वो वाणी कपूर के साथ नजर आने वाले हैं।

  • Apr 24, 2025 2:18 PM

    पहलगाम हमले के बीच ISIS Kashmir ने Gautam Gambhir को दी जान से मारने की धमकी, दहशत में फैंस!

    इसका कारण ये है कि गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि आईएसआईएस कश्मीर ने दी है। बता दें कि गौतम गंभीर ना सिर्फ इस वक्त इंडियन कोच हैं बल्कि बीजेपी से सांसद भी हैं। जैसे ही उनकी ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं और लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

  • Apr 24, 2025 1:36 PM

    बहन के साथ Beach Pics पोस्ट करने पर ट्रोल हुए क्रिकेटर Shubman Gill, लोग बोले- 'छी.. बेशर्म कहीं का'

    इस तस्वीर पर कमेंट्स करते हुए एक ने लिखा, ''ऐसी फोटो बहन के साथ मत डाला करो, लोग गर्लफ्रेंड समझ रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''छी, तुमको शर्म आनी चाहिए अपनी बहन को ऐसा कर दिया।'' एक ने लिखा, ''शर्म नहीं आती हराम खोर को देश गम में डूबा हे और ये ऐसी पोस्ट कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''क्रिकेट में महान बल्लेबाज शुभमन गिल को खेलता देखकर बहुत अच्छा लगता है लेकिन किसी लड़की को डेट करने के बजाए वो अपनी ही बहन के साथ छोटे कपड़ो में फोटो डाल देते है ये भारतीय संस्कृति के ख़िलाफ़ है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

    बहन के साथ Beach Pics पोस्ट करने पर ट्रोल हुए क्रिकेटर Shubman Gill, लोग बोले- 'छी.. बेशर्म कहीं का'
  • Apr 24, 2025 12:57 PM

    पाकिस्तानी एक्टर्स के सपोर्ट में आईं दिया मिर्जा, बोलीं- हमें कला और राजनीति को मिक्स नहीं करना चाहिए

    पहलगाम हमले के बीच दिया मिर्जा ने पाकिस्तानी कलाकारों को सपोर्ट किया है। पाकिस्तान एक्टर फवाद खान को लेकर दिया का कहना है, "यह एक राजनीतिक सवाल है। मेरा मानना है कि कला जो है वो शांति और सद्भाव का माध्यम है। हमें कभी भी कला और खेल को उलझने या नफरत के साथ मिश्रित नहीं होने देना चाहिए।'

  • Apr 24, 2025 11:43 AM

    पहलगाम हमले पर फूटा खुशबू पाटनी का गुस्सा, अब तो सीखे ऑर्डर मिलना चाहिए...

    Khushboo patani Viral Video: दिशा पटानी की बहन पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहती हैं कि 75 साल से झेल रहे हैं इन पाकिस्तानियों को पाकिस्तान को। हो गया अब बहुत ड्रामा प्यार का और शांति का। हम खुद से झूठ बोलते रहते हैं, लेकिन यह धार्मिक मामला है। धर्म जानकर ही उन्होंने मारा। खुशबू कहती हैं कि बहुत फोर्स है हमारे पास अब सिर्फ ऑर्डर दो।

  • Apr 24, 2025 10:42 AM

    पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का आखिरी वीडियो वायरल

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादीशुदा कपल बहुत ही खुश नजर आ रहा है। दोनों कश्मीर की खूबसूरत वादियों में एक साथ कपल डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच का बॉन्ड भी काफी अच्छा दिख रहा है। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की आंखों में आंसू आ गए हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अगर जिंदा होता तो कहानी कुछ और होती। वहीं दूसरे ने लिखा-किसी ने नहीं सोचा होगा कि इतना दिल दहला देने वाला हादसा होगा।

  • Apr 24, 2025 9:49 AM

    Box Office: 14वें दिन सनी देओल की फिल्म जाट की इतनी रह गई कमाई

    सनी देओल की फिल्म जाट की बात करें तो फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी फिल्म जैसे-तैसे टिकी हुई है। फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने चौदवें दिन 1.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 79.44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।

  • Apr 24, 2025 8:45 AM

    पाकिस्तानी एक्टर फहाद खान को लगा झटका'अबीर गुलाल' होगी बैन ? FWICE ने उठाया बड़ा कदम

    फेडरेशन का कहना है कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल के भारत में रिलीज से रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जाएगा। वहीं इस मामले पर FWICE के चीफ एडवाइजर और भारतीय फिल्म एंड टेलिविजन डायरेक्टर्स एसोशिएशन के प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने कहा कि यह हमला पूरे कश्मीर पर नहीं बल्कि पूरे देश पर हुआ है।

  • Apr 24, 2025 8:17 AM

    अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 की घटी कमाई, छठे दिन इतना हुआ कलेक्शन

    अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी 2 को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म की कमाई घटती नजर आ रही है। फिल्म का कलेक्शन छठे दिन काफी कम रह गया है। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ से शुरुआत की थी। दूसरे दिन 9.75 करोड़ रुपये हुई तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 4.5 करोड़, पांचवें दिन 5 करोड़ और छठे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने छठे दिन 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यानी की फिल्म ने अभी तक 42.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

  • Apr 24, 2025 7:44 AM

    पहलगाम आतंकी हमले की खबर सुन फटा सलीम मर्चेंट का कलेजा, बोले- ये कब खत्म होगा...

    Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ उस देखने के बाद लोगों का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया है। हाल ही में सलीम मर्चेंट ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा-पहलगाम में जो निर्दोष लोगों की हत्या हुई वो इसलिए हुई की वो हिंदू हैं मुस्लिम नहीं ? क्या ये हत्यारे मुस्लिम हैं ? नहीं ये आतंकवादी हैं। क्योंकि इस्लाम यह सब नहीं सिखाता है। इस्लाम कहता है कि धर्म के मामले में कोई जबरदस्ती नहीं। मुझे मुस्लिम होने पर शर्म आ रही है।

  • Apr 24, 2025 6:26 AM

    पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का आया पहलगाम आतंकी हमले पर रिएक्शन

    वहीं दूसरी खबर पाकिस्तानी एक्टर की तरफ से है। बता दें कि फवाद खान को लेकर जमकर विवाद छिड़ा हुआ है। हाल ही में एक्टर का भी रिएक्शन सामने आया है। एक्टर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर दर्द साझा करते हुए लिखा- पगलगाम में हुए हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि अल्लाह इस कठिन समय में उनके परिवारवालों को शक्ति दे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X