..................... Bollywood Link? Emraan Hashmi knew Headley | हेडली के तार हाशमी से जुड़े़ - Hindi Filmibeat

हेडली के तार हाशमी से जुड़े़

By Staff

ऐसी खबर थी कि हेडली के तार फिल्मी सितारों से जुड़ रहे है। अब ये नाम एक-एक कर उजागर हो रहे हैं। सबसे पहले महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट का नाम सामने आया है।

राहुल भट्ट ने फिल्म वो लम्हे के दौरान इमरान हाशमी को हेडली से मिलवाया था। इस के अलावा हेडली दो फिल्मी अभिनेत्रियों समेत 10 फिल्मी सितारों के संपर्क में था। इनमें से एक फिल्मी अभिनेत्री से उसकी मुलाकात नियमित रूप से होती थी। एनआईए ने इन नामों का खुलासा अभी नहीं किया है। एनआईए, इमरान हाशमी से पूछताछ करगी।

इमरान हाशमी की सोहा अली खान के साथ की गयी फिल्म तुम मिले बीते शुक्रवार ही रिलीज हुई है। फिल्म तुम मिले के प्रोड्यूसर महेश भट्ट हैं।

अमेरिका में हाल ही में हुए आतंकी हमले के तहत डेविड कोलमैन हेडली को गिरफ्तार किया गया है। हेडली की पड़ताल के बाद एक और राज खुला कि हेडली 2008 में मुंबई हमले से पहले, मुंबई के एक सिंधी परिवार के यहाँ बतौर पेइंग गेस्ट रहता था। हेडली तकरीबन एक साल तक इस परिवार के साथ रहा। पहाड़गंज इलाके में दो साइबर कैफे भी पहचाने गए हैं जिनका इस्तेमाल हेडली ने किया था।

हेडली की जाँच से एक के बाद एक कड़ी मिलती जा रही है। अमेरिका हमलों से ये तार, मुंबई हमलों से जुड़े। अब इसका कनेक्शन ओशो के आश्रम से और बॉलीवुड के सितारों से मिल रहा है।

हेडली उर्फ दाऊद गिलानी (49) ने पुणो के कोरेगांव पार्क इलाके स्थित ओशो आश्रम का दो बार दौरा किया था। इस बात की पुष्टि पुणो के पुलिस आयुक्त ने भी की है। वह एक बार मुंब ई आतंकी हमले के पहले जुलाई 2008 में और दूसरी बार आतंकी हमलों के बाद मार्च 2009 में ओशो के आश्रम में गया था। इस मामले में जाँच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X