शशि कपूर की हालत खराब, आईसीयू में भर्ती!

बॉलीवुड के मधुर मु्स्कान वाले चार्मिंग सुपर स्टार शशि कपूर की हालत ठीक नहीं हैं और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। टीवी चैनलों पर आ रही खबर के मुताबिक शशि कपूर की हालत काफी नाजुक है और वो लंबे अरसे से बीमार चल रहे हैं। जो खबरें टीवी चैनलों पर प्रसारित हो रही हैं उसके मुताबिक ट्वीटर पर एक यूजर ने यह खबर दी है कि शशि कपूर को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है हालांकि अभी कपूर परिवार की ओर से कोई खबर नहीं आयी है। इसलिए इस बारे में कितनी सत्यता है इसे कहपाना थोड़ा मुश्किल है।

क्योंकि पिछले दिनों ट्विटर पर कहा जा रहा था कि शशि कपूर काफी सीरयस है जिसका खंडन उनके पोते आदित्य ने खंडन करते हुए सारे मीडिया हाउसों को आड़े हाथों लिया था और कहा था कि जबरदस्ती उनके दादू को बीमार कहा जा रहा है। वो बिल्कुल भले-चंगे हैं।

Shashi Kapoor
गौरतलब है कि बॉलीवुड का सुनहरे सितारे शशिकपूर जिनकी उम्र 74 साल है वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। जिसके पीछे वजह बतायी जा रही है कि वो एकाकी और अकेलपन का शिकार है इसलिए वो काफी अस्वस्थ हैं। वो ठीक से चल नहीं पाते हैं औऱ व्हील चेयर पर रहते हैं।

आपको बता दें कि पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे शशि कपूर को पद्विभूषण औऱ तीन नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं। कपूर खानदान और बॉलीवुड के सफल हीरो में से एक शशि कपूर ने एक से एक रोमांटिक और कामेडी फिल्में दी हैं। सदी के महानायक अमिताभ के बेहद करीबी रह चुके शशि कपूर ने पर्दे पर भी बिग बी के साथ कई मशहूर और हिट फिल्में की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X