पोस्टर से ट्रेलर तक - जॉन Vs अक्षय, जीला हिले ला Vs साकी साकी, देखिए लेटेस्ट फिल्मों की झलक
बॉलीवुड में हर वक्त किसी ना किसी फिल्म के रिलीज़ की तैयारी चल रही होती है और फिलहाल तो 15 अगस्त की तैयारी शुरू हो चुकी है। यानि कि अगस्त के महीने की फिल्मों के ट्रेलर, टीज़र, पोस्टर और गानों की बारिश होने लगी। 2 अगस्त को सिद्धार्थ - परिणीति की जबरिया जोड़ी, सोनाक्षी के खानदानी शिफाखाना से क्लैश करेगी।
लेकिन सबको इंतज़ार है तो 15 अगस्त का जब जॉन अब्राहम की बाटला हाउस, अक्षय कुमा - विद्या बालन - तापसी पन्नी - सोनाक्षी सिन्हा - कीर्ति कुल्हाड़ी - नित्या मेनन स्टारर मिशन मंगल और प्रभास - श्रद्धा कपूर स्टारर साहो से भिड़ेगी। देखिए इस हफ्ते के लेटेस्ट पोस्टर, टीज़र, ट्रेलर, गानों की झलक -
वहीं नोरा फतेही इस साल एक और धमाका कर चुकी हैं और फैन्स इस बात से बेहद खुश हैं। जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म बाटला हाउस के लिए नोरा फतेही, दो दशक पुरानी मशहूर फिल्म मुसाफिर के गाने साकी साकी पर वापस थिरकती नज़र आ रही हैं। बाटला हाउस 15 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही हैं ।

इसके अलावा लोगों को कुछ फिल्मों का इंतज़ार है जो पोस्टपोन हो चुकी हैं। जैसे अमिताभ बच्चन की झुंड। अमिताभ बच्चन सितंबर में नागराज मंजुले की फिल्म झुंड के साथ परदे पर नज़र आने वाले थे लेकिन खबर है कि अब ये फिल्म अक्टूबर तक के लिए पोस्टपोन हो चुकी है। हालांकि फिल्म की रिलीज़ डेट फिलहाल तय नहीं की गई है।
इस फिल्म के साथ नागराज मंजुले अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक फुटबॉल कोट की भूमिका में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












