#Aillla: आपसे भी छूट गए एक चुटकी खान और कपूर?

काफी लंबा हफ्ता था छुट्टियों वाला। बप्पा को लाने वाला। और बस इस वीकेंड के स्पेशल गेस्ट थे बप्पा। इसलिए हमने भी आपको डिस्टर्ब नहीं किया। लेकिन इस लंबे से वीकेंड में काफी कुछ ऐसा हुआ छोटा और बड़ा जो आपको जानना तो पड़ेगा। क्योंकि इन सब वाकयों की डीटेल्स बड़ी दिलचस्प हैं।

Bollywood latest news update

तो जानिए इस वीकेंड आपसे एक चुटकी खान और कपूर कैसे छूट गए और हो जाइए अपडेट बिल्कुल एक चुटकी में -

फिर हो रहा है खान Vs खान
आमिर खान की दो फिल्में अगले दो दिसंबर के लिए। दिसंबर 2017 और दिसंबर 2018। लेकिन दिसंबर 2018 शाहरूख खान ने अपनी आनंद एल राय वाली फिल्म के लिए बुक किया है। जानिए पूरी कहानी-->[ऐसे कैसे भिड़ रहे हैं शाहरूख और आमिर!]


अमिताभ बच्चन का खत
अमिताभ बच्चन ने इस शिक्षक दिवस पर अपनी पोती आराध्या बच्चन और अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के नाम एक खत लिखा। इस खत में उन्होंने इन दोनों बच्चियों को उनके नारी होने के मायने समझाए और किस तरह सर उठाके दुनिया में जीना है ये भी बताया। उनकी ये चिट्ठी लोगों को काफी इमोशनल कर गई और हर जगह वायरल हुई।

करण का करारा जवाब
अजय देवगन और केआरके के बीच एक बड़ी कंट्रोवर्सी हुई, फिल्मों के प्रमोशन और पैसे की लेनदेन को लेकर। इस पर करण जौहर की प्रतिक्रिया का सबको इंतज़ार था और उन्होंने प्रतिक्रिया दी - कि इस बात पर कमेंट करना उनकी और उनकी कंपनी की गरिमा के खिलाफ है। [#DoToookBaat: अजय देवगन - करण जौहर ने एक बहुत ही बड़ी गलती कर दी!]

रॉक ऑन 2 का टीज़र
फरहान अख्तर की रॉक ऑन 2 का टीज़र आ गया और लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी। हालांकि ज़्यादातर लोगों को टीज़र काफी पसंद आया है और अब बस एक बार फिर से मैजिक का इंतज़ार हो रहा है।

तुषार कपूर का पापा मूमेंट
तुषार कपूर की एक तस्वीर वायरल हुई अपने बेटे लक्ष्य को बालकनी में टहलाते हुए। और वाकई उनका ये पापा मूमेंट देखकर सबको काफी अच्छा लगा।

ऋषि कपूर का जन्मदिन
ऋषि कपूर का जन्मदिन उनकी नन्हीं सी नातिन ने केक काटकर मनवाया और बॉलीवुड ने ट्विटर पर बधाइयों की बाढ़ लगा दी। लेकिन सबसे मज़ेदार था ट्विंकल कपूर का विश जिन्होंने हिदायत दी कि अब ऋषि कपूर नीतू जी को कम परेशान करें।



ऋतिक रोशन का अकाउंट हैक

ऋतिक रोशन का फेसबुक अकाउंट एक छोटे से बच्चे ने हैक कर लिया था और उसने अपनी तस्वीर भी डाल दी। थोड़ी देर बाद अकाउंट बंद किया गया और बाद में ऋतिक रोशन ने अपडेट कर के बताया कि अब सब कुछ ठीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X