फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाएंगे जॉन

यह हल्की फुल्की फिल्म स्त्री-पुरुष संबंध पर आधारित है। इससे पहले अब्बास इमरान खान को लेकर 'जाने तू या जाने ना' जैसी चर्चित फिल्म बना चुके हैं।अब्बास ने कहा, "फिल्म की कहानी सुनने के तुरंत बाद जॉन ने इसके निर्माण में सहयोग करने की रुचि दिखाई। इस फिल्म के अब तीन निर्माता हैं मैं, मधु के. और जान।"
अब्बास के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि फिल्म की शूटिंग आगामी अप्रैल से बोस्टन में शुरू होने की संभावना है। अब्बास स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में लग गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications